Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एनआईएफ ने पौधारोपण कर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

एनआईएफ ने पौधारोपण कर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

प्रयागराज, जन सामना संवाददाता। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नमस्ते इंडिया परिवार इलाहाबाद डिपो ने अपने कार्यालय में लाॅकडाउन का पालन करते हुए शारीरिक दूरी बनाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से मान्यता प्राप्त पत्रकार ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हर एक व्यक्ति को एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए उसकी सेवा घर के सदस्य की तरह ही करनी चाहिए। तभी हम सब मिलकर इस धरती को सही मायने में उसकी रक्षा कर पायेंगे।
पौधरोपण करते हुए वरिष्ठ अधिकारी रवि कुमार राठौर ने कहा कि हर वर्ष 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ईश्वर से प्यार है तो उसकी हर संरचना से प्यार करो मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, हवा-पानी, भूमि-आकाश इन सभी का ध्यान देना हम सबका कर्तव्य है। धरती को बचाने के लिए इन सभी की रक्षा करनी होगी। इस धरती पर करोडों प्रकार की प्रजातियां जीवन यापन करती हैं। हरियाली क्षीर्ण होने के चलते पशु, पक्षियों के अलावा मानव जीवन पर भी संकट मडराने लगा है। इसलिए हम सभी को धरती को बचाने के लिए पर्यावरण को बचाना होगा।
पौधरोपण में गोल्डी नर्सरी के प्रो0 गुलशन कुमार ने पौधे से क्या लाभ होंगे सभी को विस्तार से पौधों के बारे में जानकारी दी। वोगनबेलिया(पौधा) -वायु मण्डल में कार्बन गैंस को सबसे अधिक शोषित करती है।, साइरस(पौधा) -पृथ्वी पर पायें जाने वाले जीवाश्म में जीवित जीवाश्म है। जो कई हजार सालों से जीवित है। मुख्यरूप से रवि कुमार राठौर, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, गुलशन कुमार, अवधेष कुमार पाल, आनंद शर्मा, अशोक वर्मा, जयप्रकाश पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।