Wednesday, April 30, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक!

जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक!

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र नया बाईपास के किनारे अचेत हालत में युवक मिलने से हडकम्प मच गया। सूचना पर पहंुची इलाका पुलिस ने अचेत को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र नया बाईपास के किनारे आज सुबह लोगों ने अचेत हालत में एक युवक पडा देखा। जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाॅ उसका उपचार किया जा रहा है। युवक को समाचार लिखे जाने तक होश नही आ सका था। अचेत को अस्पताल लेकर आये सिपाही सीपी 624 किशन सिंह ने बताया कि युवक संभवतः जहरखुरानी का शिकार बनाया गया है। अचेत के पास राजस्थान के सीकर से जयपुर और आगरा से फिरोजाबाद तक की रोडबेज बस का टिकिट व 520 रूपये मिले है।