हमीरपुर, अंशुल साहू। नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर मे हिन्दी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेशचन्द्र ने बोलते हुए कहा कि हिन्दी दिवस का महत्व इसलिए है कि हम सभी हिन्दू है और हिन्दुस्तान में रहते है। तथा हमें इस भाषा पर गर्व करना चाहिए। बाइस राज्य भाषाओं को विकसित करने के लिए व उन्हें एक रुप देने के लिए इसका प्रयोग किया गया। नयी शिक्षा नीति मे हिन्दी के प्रचार प्रसार मे बल दिया गया। तथा उन्होने हिन्दी की स्वीकार्यता के पक्ष मे हिन्दी सप्ताह घोषित करते हुए गोष्ठियाॅ आयोजित करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य अरुण मिश्र ने बोलते हुए कहा कि 14 सितम्बर 1953 में हिन्दी दिवस की शुरुआत हुयी थी। तथा आज इसका 68 वाॅ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। भारत में विविध प्रकार की भाषा बोली जाती है परन्तु विश्व पायदान मे हिन्दी का चतुर्थ स्थान है। आचार्य राजेश शुक्ल ने शारदे, प्रसारदे का काव्य पाठ व हिन्दी की महिमा पर प्रकाश डाला। आचार्य रमेश शुक्ल ने हिन्दी दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज नेपाल में 80 लाख लोग हिन्दी बोलते है। परन्तु भारत मे इसकी स्वीकार्यता कम है। अतः हमे हिन्दी का पुरजोर समर्थन करना चाहिए। और हिन्दी बोलने का भरसक प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का विधिवत संचालन आचार्य बलराम सिंह ने किया। आभार ज्ञापन कार्यक्रम प्रमुख आचार्य द्वय राजेश शुक्ल व अरुण मिश्र ने किया। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल ने दी।