Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वंचित प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 से 25 तक

वंचित प्रयोगात्मक परीक्षाएं 22 से 25 तक

टूंडला, जन सामना संवाददाता। विभिन्न जिलों से प्रयोगात्मक परीक्षा में छूटे अभ्यर्थियों को विभाग ने एक मौका और दिया है। इसके लिए विभाग द्वारा कृषक इंटर काॅलेज पचोखरा को केन्द्र बनाया गया है। यहां जनपद आगरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा के वंचित कृषि रसायन विज्ञान के छात्रों की परीक्षा शिक्षक आलोक उपाध्याय कराएंगे। वहीं भौतिक जलवायु विज्ञान की परीक्षा शिक्षक मनोज कुमार दुबे संपन्न कराएंगे। प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय ने बताया कि वंचित परीक्षा विद्यालय में 22 से 25 अप्रैल तक कराई जाएगी।