Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट पर भड़के प्रधान

प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट पर भड़के प्रधान

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अखिल भारतीय जिला प्रधान संगठन की आवश्यक बैठक आज विकास खण्ड हाथरस के मीटिंग हाॅल पर संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ग्राम प्रधान चन्द्रगढी के खिलाफ विरोधियों द्वारा दर्ज कराये गये झूंठे मुकद्दमे पर तीखा आक्रोश प्रगट किया और निन्दा की।
बैठक में सभी ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत चन्द्रगढी के ग्राम प्रधान रामरतन सिंह के विरूद्ध उनके द्वारा गांव में अनाधिकृत ग्राम पंचायत की सम्पत्ति पर किये गये अवैध कब्जे तथा किये जा रहे कब्जों की पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतें करने और उनके द्वारा ग्राम पंचायत में किये जा रहे विकास कार्य से व्यथित होकर ग्राम प्रधान के विरोधियों द्वारा एक मनगढंत, झूंठी व निराधार एवं काल्पनिक घटना दर्शित करते हुए थाना चन्दपा पर कराई गई रिपोर्ट की घोर निन्दा की गई तथा दर्ज करायी गई रिपोर्ट को निरस्त कराने की मांग की है और इस सम्बंध में ग्राम प्रधानों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने का भी निर्णय लिया गया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सतीशचन्द्र, डा. अशोक प्रताप सिंह प्रधान, सत्यवीर सिंह प्रधान, श्रीमती गीता देवी प्रधान, श्रीमती रूपवती देवी प्रधान, श्रीमती ओमवती देवी प्रधान, श्रीमती गुड्डी देवी प्रधान, राजकुमार पौनियां प्रधान, मेहराजुद्दीन प्रधान, शेरू भाई प्रधान, महीपाल सिंह प्रधान, राजकुमार सिंह प्रधान, मोहन सिंह प्रधान आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष रवेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।