कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य भारतीय रेलवे मजदूर संघ की रिनोवेटेड बेवसाइट के वर्चुअल लोकार्पण में उत्तर मध्य रेलवे से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। बैठक की अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष जयराज प्रसाद जी एवं संचालन महामंत्री आईपीएस चौहान ने किया। बैठक में सुर्य कान्त शर्मा, अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव, ओ पी मिश्रा, हेमंत विश्वकर्मा, कुंदन कुमार सिंह, राजाराम मीणा के साथ ही साथ आगरा मण्डल से हरि बल्लभ दीक्षित, बंशी बदन झा, अंशुल गर्ग, अर्जुन सेन, नरेंद्र सिंह झांसी मंडल से सी के चतुर्वेदी, प्रयागराज मंडल से सरोज मीणा एवं झांसी वर्कशॉप मंडल के मंडल मंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सूचना दिया गया, कि 30 मई 2021 को समय 16.30 पर भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों के साथ साथ संबद्ध यूनियन के जोनल पदाधिकारी, डिवीजन के पदाधिकारी एवं ब्रांच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जूम ऐप्लिकेशन के माध्यम से सीधे जुड़े रहेंगे। जिसका लाईव प्रसारण भारतीय रेलवे मजदूर संघ के फेसबुक पेज से किया जायेगा। जिसमें सैंकड़ों रेलवे कर्मचारी जुड़े रहेंगे। बेवसाइट का लोकार्पण मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्मय पांड्या जी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेन्द्र करेंगे। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए के सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री मंगेश देशपांडे जी उपस्थित रहेगें।