फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल की एक बैठक प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय बापू गली में आयोजित हुई। प्रदेश अध्यक्ष वी.एस. गुप्ता ने बैठक में आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारियों में समाज के विभिन्न बर्गो को लुभाने के लिए नए-नए पदों की घोषणा कर रही है। जिसमें व्यापारियो को खुश करने का दिखावा करते हुए कुछ नए पदों पर ऐसे नेताओ को पदासीन किया जा रहा है। जिन्होंने कभी भी व्यापारियों के मध्य आ कर उनकी समस्यों पर गंभीरता दिखाई हो। जिससे व्यापारियो में असंतोष है और वह सरकार की इस नीति से संतुष्ठ नहीं है। उन्होंने मांग की है कि उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों को पार्टी के विभिन्न पदों पर समायोजित किया जाये। जिससे व्यापारियो का राजनीतिक कद बढ़े और अर्थ व्यवस्था की रीढ़, असंगठित क्षेत्र में देश का 30 प्रतिशत रोजगार देने वाले बर्ग का सही प्रतिनिधित्व हो सके। महामंत्री रीतेश अग्रवाल और जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी ने कहा कि आज हमारा संगठन सम्पूर्ण प्रदेश में व्यापारी के हित और सरकार की नीतियों के मध्य सामजयस्य बैठाते हुए कार्य कर रहा है। अतः पद बाटने में हमारे प्रदेश अध्यक्ष की भी राय लेने की मांग करते है। साथ ही कहा कि शीघ्र ही संगठन का एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास करेगा। बैठक में संजय मित्तल, विजय टाइगर, मनोज हैदराबादी, आलोक मित्तल, राहुल कुमार मीडिया प्रभारी, सोमदत्त गुप्ता, सोनू जैन बीकाजी, प्रशांत माहेश्वरी, नवीन जैन आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।