Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां रसूलाबाद में जोरों पर

सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां रसूलाबाद में जोरों पर

सपा नेता विजय गुप्ता ने कहा किसान नवजवान पटेल यात्रा से प्रदेश में आएगा बदलाव बनेगी सपा सरकार
रसूलाबाद विधान सभा से टिकट के प्रबल दावेदारों कमलेश चन्द्र दिवाकर व नीलम कठेरिया ने गांव गांव दौरे किये शुरू
रसूलाबाद/कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में निकाली जा रही किसान नौजवान पटेल यात्रा का रसूलाबाद विधानसभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किए जाने को लेकर नगर रसूलाबाद को होर्डिंग बैनरों कट आउट झंडा बैनरों से पाट कर रसूलाबाद नगर को दुल्हन सा सजाने की तैयारियां जोरों से की जा रही है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल किसान नौजवान पटेल यात्रा का नेतृत्व करते हुए 30 सितंबर को बिल्हौर से रसूलाबाद होकर जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत करने के लिए इस रसूलाबाद विधानसभा से समाजवादी पार्टी की टिकट के प्रबल दावेदारों में पूर्व विधायक कमलेश चंद दिवाकर व समाजसेवी व समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता नीलम कठेरिया द्वारा अपने-अपने तरीके से स्वागत करने की तैयारियां जोरो से की जा रही हैं दोनों ही विधायक पदों के प्रबल दावेदारों ने रसूलाबाद नगर को अपनी अपनी होर्डिंग व कट आउट व झंडा बैनरो द्वारा रसूलाबाद को सपा मय बनाकर प्रदेश अध्यक्ष का ऐतिहासिक स्वागत करने की अलग-अलग रूप रेखाएं बनाई जा रही हैं। कमलेश चन्द दिवाकर व नीलम कठेरिया दोनों को ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्नेह प्राप्त है। दोंनो ही लोगो द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव गांव जाकर जनता से जनसम्पर्क अभियान तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का भव्य स्वागत करने को लेकर हो रही तैयारियों के बाबत रसूलाबाद में पूर्व विधायक कमलेश चन्द दिवाकर ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पहली बार रसूलाबाद यात्रा लेकर आ रहे है यह गरीबो कमजोरों असहायों किसानों के हमदर्द नेता है जिनका किसानों गरीबो व समाजबादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा तो वही वरिष्ठ सपा नेता नीलम कठेरिया द्वारा बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष का शोषित पीड़ित वंचितों किसानों व महिलाओ द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है।
समाजवादी पार्टी के नेता विजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेशअध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल किसानों नवजवानों गरीबो मजदूरों कमजोरों को एक करने को लेकर यात्रा पर निकले है और निश्चित ही इस यात्रा से समाजवादी पार्टी मजबूत होगी और प्रदेश में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश प्रदेश की जनता के साथ झूठ बोलकर सत्ता प्राप्त की जिसकी जनता में पोल खुल चुकी है।
उन्होंने बताया यह यात्रा बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान व सरकार वल्लभ भाई पटेल के त्याग बलिदान को बचाने व जनता को जागरूक करने के लिए निकाली जा रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की सरकार बनाकर भाजपा को परास्त करेगी।