Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस की महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा 21 नवम्बर को निकालेगी:साजिद बेग

कांग्रेस की महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा 21 नवम्बर को निकालेगी:साजिद बेग

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देसानुसार 17 से 24 नबम्बर तक प्रदेश भर में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का आयोजन होना प्रस्तावित है। महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने बताया कि 21 नवम्बर दिन रविवार को प्रतिज्ञा पदयात्रा का शुभारम्भ अम्बेडकर पार्क रसूलपुर से बाबा साहब की प्रतिमा पर फूलमाला पहनाकर किया जायेगा। जो कि वार्ड नम्बर 14 डांक बंगला से प्रारम्भ होकर नया रसूलपुर होते हुए वकील पूरा, हजीपुरा, बघिया मोहल्ला, नालबंद चौराहा, इमामबाड़ा, पुरानी मंडी, छोटा चौराहा, घण्टाघर, सदर बाजार, शास्त्री मार्केट, सेंट्रल चौराहा, कम्पनी बाग चौराहा होते हुए गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन होगी।