Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा प्रत्याशी ने ली सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

सपा प्रत्याशी ने ली सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी

हाथरस। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तीसरे चरण में जनपद में तीनों विधानसभा की सीटों पर मतदान संपन्न हो जाने के बाद अब जहां समर्थक व प्रत्याशी चुनावी गणित लगाने में जुट गए हैं। वहीं मतगणना स्थल एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम पर ईवीएम मशीनों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। वहीं प्रत्याशी भी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ले रहे हैं।
विधानसभा चुनाव 2022 के तहत जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो जाने के बाद एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्ट्रांग रूम व मतगणना की व्यवस्था की गई है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा एमजी पॉलिटेक्निक कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जा रही है तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा जहां जनपद के आला अधिकारी पल पल पर ले रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रजमोहन राही एडवोकेट द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई।

Reported by: Niraj Chakrapani