Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिले की कमान संभालते ही पुलिस कप्तान ने किया पैदल शहर भ्रमण

जिले की कमान संभालते ही पुलिस कप्तान ने किया पैदल शहर भ्रमण

⇒निरंतर पेट्रोलिंग व नो एंट्री में वाहनों का आवागमन बंद रखने के निर्देश
हाथरस। जनपद के नए पुलिस कप्तान ने जिले की कमान संभालते ही पहले ही दिन शहर में जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत शहर क्षेत्र के मुख्य बाजारों व स्थानों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर मनोज शर्मा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लोकेश कुमार भाटी मय पुलिस फोर्स के साथ शहर के सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, सर्राफा बाजार, बुर्जवाला कुंआ, घंटाघर बांसमंडी, मुरसान रोड, मधुगढी, इगलास फाटक आदि मुख्य बाजार व स्थानों में पैदल गश्त किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर क्षेत्र के मुख्य बाजारों व स्थानों पर भ्रमण आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। इस दौरान आमजन से वार्ता कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर में भीड़-भाड़, मार्केट वाली जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों, वस्तुओं की गहनता से चकिंग करने हेतु तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो, वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने के निर्देश क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर को दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल गश्त के दौरान शहर में जाम लगने वाले स्थानों का भ्रमण किया तथा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को नो एंट्री के समय बडे वाहनों को नो एंट्री में प्रवेश को वर्जित करने तथा व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों के साथ मीटिंग कर स्थायी निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा शहर क्षेत्र में जहां-जहां जाम लगता है वहां पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर जाम की समस्या का निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। क्षेत्र में शान्ति, कानून व्यवस्था बनाये रखते हुये लगातार पेट्रोलिंग करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।