Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा भारत के पदाधिकारी घोषित किये गये

अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा भारत के पदाधिकारी घोषित किये गये

कानपुरः अखिलेश सिंह। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भारत की एक बैठक गजेन्द्र सिंह राजावत की अध्यक्षता में विश्व बैंक बर्रा स्थित एक स्कूल में आयोजित की गई। इस मौके पर प्रदेश महा सचिव यादवेन्द्र सिंह ने शिवबरन सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। समरजीत सिंह गौर व अतुल ठाकुर को जिला महामन्त्री घोषित किया गया। दीपक जौदान व हरीसिंह को उपाध्यक्ष और विक्रान्त चौहान को संगठन मन्त्री बनाया गया। इस मौके पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।
बैठक में मुख्यरूप से नागेन्द्र भदौरिया, विजय सिंह, प्रहलाद सिंह, शैलेन्द्र पंवार, विजय बहादुर सिंह, कर्ण प्रताप चौहान, रवि सिंह गौर, राज कुमार सिंह, रवीन्द्र सिंह चौहान, अवधेश सिंह, बउआ, शिवम राठौर, रोहित राजावत, प्रदीप भदौरिया, अजीत सेंगर, बबलू कछवाहा, अमित चौहान, राजीव सिंह, बलराम सिंह, महेन्द्र सिंह उर्फ बड़े ठाकुर, मनोज सिंह, अवधेश भदौरिया, पंकज सिंह राजावत सहित सैकड़ो क्षत्रिय बन्धु मौजूद रहे।