Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में आलाधिकारियों ने लिया जायजा

राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में आलाधिकारियों ने लिया जायजा

कानपुरः प्रभात गुप्ता। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर अतुल कुमार तथा अन्य समस्त संबंधित अधिकारियों ने प्रस्तावित रूट तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर संबंधित समस्त विभागों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर आलाधिकारियों ने चकेरी एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, सिविल एयरपोर्ट कैंट, मर्चेंट चौंबर हॉल के रूट का निरीक्षण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम प्रभारी मयूर महेश्वरी की अध्यक्षता में मर्चेन्ट चैम्बर हाल में सभी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में जायजा लेकर बैठक करते हुए शेष रह गए कार्याे को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।