Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रिमझिम बूंदाबादी के बीच हुई ईद उल अजहा की नमाज

रिमझिम बूंदाबादी के बीच हुई ईद उल अजहा की नमाज

अमन चैन के लिए उठे हजारों हाथ, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन के रहे पुख्ता इंतजाम
फिरोजाबाद। रविवार को रिमझिम बरसात के बीच ईद उल अजहा की नमाज ईदगाह में सुबह 7.30 बजे अदा की गई। मुस्लिम भाईयों ने अल्ला की इबादत में सिर झुकाकर देश की तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज को संकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये गये।रिमझिम बूंदाबादी के बीच ईदगाह में 7.30 बजे नमाज अदा की गई। शहर की जामा मस्जिद पर पौने आठ बजे, शाही मस्जिद पर आठ बजे नमाज अदा की गई। इसके अलावा अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ा रहे मौलाना शफी की तबीयत बिगड़ने की वजह से नमाज पढ़ाते में दो बार व्यवधान हुआ। तीसरी बार में ईद की नमाज एक लतीफ मस्जिद के इमाम मुफ्ती तनवीर कासमी ने अदा कराई। मुस्लिम भाईयों ने अल्ला की इबादत में सिर झुकाकर देश में तरक्की और अमन चौन की दुआ मांगी। नमाज अदा होने के बाद मुस्लिम भाईयों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद ईद की बधाई दी। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खां, वसीम शेख, असलम भोला, फैजी खान, शहजाद खान, शादाब पठान, जीशान खान, मुदस्सिर खान आदि ने डीएम रवि रंजन, एसएसपी आशीष तिवारी, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, एसपी सिटी डा. मुकेश मिश्र, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, सिओ टंूडला हरिमोहन सिंह को मुकारकबाद देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं राजनीति पार्टियों द्वारा भी कैंप लगाकर मुबारकबाद दी गई।
पुलिस प्रशासन दिखा मुस्तैद
ईद उल अजहा की नमाज को सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर रखी थी। सुबह से ही एसडीएम मनोज कुमार, एसपी सिटी डा. मुकेश कुमार मिश्र, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, सीओ टूंडला हरिमोहन सिंह ईदगाह में मौजूद रहे। वहीं नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिए। वही ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से गले मिलकर ईद की बधाई दी।
भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा, आप ने दी बधाई
राजनीतिक पार्टियों द्वारा ईदगाह से दूर कैंप लगाये गये। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों ने मुस्लिम भाईयों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, धर्मसिंह यादव एडवोकेेट, सतीश चंद्र अग्रवाल, लाला राईन गांधी ने गांधी पार्क में असलम भोला, हिकमत उल्ला खां आदि से गले मिलकर ईद की बधाई दी। समाजवादी पार्टी के कैंप में जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चचंल, महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, राजकुमार राठौर, छुट्टन भाई, जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी के कैम्प में रघुनंदन दास गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष, शीलेन्द्र वर्मा पूर्व जिला महासचिव, उदयराज सिंह यादव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग, राजेश वर्मा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चिटफंड प्रकोष्ठ, भरत गुप्ता पूर्व विधानसभा प्रभारी फिरोजाबाद, धर्मेंद्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष आरटीआई, बलवीर सिंह पूर्व जिला सचिव व्यापार प्रकोष्ठ, चंद्रभान वर्मा, योगेंद्र सिंह, मोहम्मद अकरम खान आदि मौजूद रहे। भाजपा के कैंप में सदर विधायक मनीष असीजा, सत्यवीर गुप्ता, किशोर अग्रवाल बंटी आदि रहे।