Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 24 घंटे में युवक, युवती के अधजले शव मिलने से सनसनी

24 घंटे में युवक, युवती के अधजले शव मिलने से सनसनी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। 24 घंटे के अंदर दो अधजले शव मिलने से कई सवाल खडे हो गये हैं। शुक्रवार को थाना गोवर्धन क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा अडींग चौकी की नहर की पटरी पर 19 वर्षीय युवती का अधजला शव मिला था। शनिवार की सुबह राया क्षेत्र में सड़क किनारे एक बक्से के अंदर 20 वर्षीय युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस दौडी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों शवों की की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। एसएसपी मथुरा शैलेश पांडेय ने युवती के शव की शिनाख्त के लिए 30 पुलिसकर्मियों की टीम को लगाया है। पुलिस टीमें चार राज्यों में युवती की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही हैं। दोनों शवों के मिलने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दोनों शव अध जली अवस्था में मिले हैं। इससे लोग इसे ऑनर किलिंग से भी जोड कर देख रहे हैं। शनिवार को थाना राया क्षेत्र की चौकी बिचपुरी क्षेत्र के अयेरा गांव के समीप सड़क किनारे ग्रामीणों ने एक बंद बक्सा देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो बक्सा के अंदर अधजली अवस्था में एक अज्ञात युवक का शव मिला। जिसकी गर्दन पर काटने का निशान भी था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन भी घटनास्थल पर पहुंचे व पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। 24 घन्टे के अंदर एक युवक व युवती के अज्ञात शव मिलने से मथुरा पुलिस के सामने इसका जल्द खुलासा करने की चुनोती खड़ी हो गयी है। मथुरा पुलिस ने दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अन्य जनपदों व सीमावर्ती राज्यों में पुलिस को दोनों घटनाओं से संबंधित जानकारी साझा करते हुए शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। दोनों ही घटनाओं को लेकर पुलिस के आलाधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं व जल्द ही खुलासे का दावा भी किया है।