Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विकास कार्यों में ग्राम पंचायत के अंदर भ्रष्टाचार की जड़े हो रही मजबूत, सैकड़ों ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन

विकास कार्यों में ग्राम पंचायत के अंदर भ्रष्टाचार की जड़े हो रही मजबूत, सैकड़ों ग्रामीणों ने डीएम को दिया ज्ञापन

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।महाराजगंज क्षेत्र के भ्रष्ट ग्राम प्रधान अचली का कारनामा अब उजागर हो रहा है। विकास कार्यों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा कई लाखों का भ्रष्टाचार कर दिया गया।बताते चलें पूर्व विधायक व भाजपा नेता राम लाल अकेला की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबंधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया और कार्यवाही की मांग की गई है। इससे पहले भी ग्रामीणों ने जब भ्रष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी से किया था। तब भ्रष्ट ग्राम प्रधान अचली व प्रधान प्रतिनिधि द्वारा शिकायतकर्ता को फसाने का षडयंत्र करना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों द्वारा जब ग्राम प्रधान के भ्रष्टाचार की शिकायत अधिकारियों से की जाती हैं, तब ग्राम प्रधान व उनके लोगों द्वारा शिकायतकर्ता पर फर्जी दबाव बनाने के लिए रंगदारी व सरकारी काम में बाधा जैसे फर्जी आरोप लगा कर शिकायत करने वाले पर दबाव बनाया जाता है। जिससे गांव का कोई भी जागरूक व्यक्ति भ्रष्टाचार की पोल ना खोले। ऐसा कई ग्राम प्रधानों द्वारा किया गया हैं। कई ग्राम प्रधानों ने भ्रष्टाचार की शिकायत व कार्यवाही से बचने के लिए इसको हथियार बना लिया हैं। लेकिन जांच में परत दर परत का खुलासा हो जाता हैं, जहां योगी सरकार भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त हैं क्या ऐसे भ्रष्ट ग्राम प्रधानों पर कोई कार्यवाही होगी? क्या अब निष्पक्ष जांच होगी और कार्यवाही का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को न्याय की आस है।