Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों को आय दोगुनी करने को बताई खेती की तकनीकी

किसानों को आय दोगुनी करने को बताई खेती की तकनीकी

हाथरस। जनपद के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के 94 वें स्थापना दिवस पर खेती की नई तकनीकी अपना कर आय दोगुनी करने वाले किसानों को कृषि मंत्री भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया और इस कार्यक्रम का पूरे देश में लाइव प्रसारण भी किया गया तथा जनपद में भी किसानों द्वारा उक्त कार्यक्रम देखा गया और उन्हें खेती की नई तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के 94 वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को कृषि विज्ञान भवन से इस कार्यक्रम का किसानों को सजीव प्रसारण दिखाया गया। जनपद में भी कृषि विभाग केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहित बघेल ने भाग लिया।इस अवसर पर डॉ. एके सिंह, अध्यक्ष डॉ. एसआर सिंह व डॉ. कमल कांत ने विचार व्यक्त किए। प्रतिभागी किसानों में गीतम सिंह, बनवारी लाल, राकेश, पुनीत कुमार, सत्यदेव पाठक, रामस्वरूप, पुष्पेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार बंटी प्रधान, देशराज, बिंदु प्रधान, कृष्ण गोपाल सिंह आदि ने कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।