Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » औद्योगिक विकास विभाग के मंत्री 22 जुलाई को जनपद में

औद्योगिक विकास विभाग के मंत्री 22 जुलाई को जनपद में

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी 22 जुलाई 2022 को अपरान्ह 12:30 सर्किट हाउस रायबरेली मे 12:45 से 1:15 बजे तक जनपद रायबरेली के जनप्रतिनिधियों भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे। 1:20 से 1:50 बजे तक विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अपरान्ह 02ः00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफलतम 100 दिन पूरे होने के अवसर पर प्रेस वार्ता को सम्बोधित करेंगे।