Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पदोन्नति प्राप्त करने वाले उप-निरीक्षकों को एसपी ने एक और स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

पदोन्नति प्राप्त करने वाले उप-निरीक्षकों को एसपी ने एक और स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक और निरीक्षक सेवा नियमावली २०१५ के संशोधन में दिए गए प्रावधानों के अनुसार उप निरीक्षकों को निरीक्षक के पद पर जेष्ठता के आधार पर उपयुक्त पाए जाने पर सभी उप निरीक्षकों को पदोन्नति दिया गया।इसी क्रम में रायबरेली जिले के निरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त करने वाले उप-निरीक्षक नारायण कुमार कुशवाहा को नियुक्ति वाचक, पुलिस अधीक्षक रायबरेली व उप-निरीक्षक संतोष कुमारी को नियुक्ति महिला रिपोर्टिंग चौकी, थाना लालगंज रायबरेली मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली द्वारा प्रोन्नति पर सभी उप निरीक्षकों के कंधों पर एक और स्टार लगाया गया। इसके साथ ही निरन्तर ईमानदारी, कर्मठता, निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु उन्हें प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दी।