Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जन्मदिन पार्टी में केक खाकर 4 बच्चों समेत 6लोगों की बिगड़ी तबीयत, एक की हालत गंभीर

जन्मदिन पार्टी में केक खाकर 4 बच्चों समेत 6लोगों की बिगड़ी तबीयत, एक की हालत गंभीर

कानपुर,अवनीश सिंह। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी जे ब्लाक में उन्नाव के फतेहपुर ग्राम निवासी रजत दीक्षित किराए के मकान में रहते हैं। 28 जुलाई को उनकी एक वर्षीय बेटी का जन्मदिन था। जिसके लिए पास के बबलू कुशवाहा की बेकरी से केक खरीदा था। जन्मदिन के मौके पर परिवार और आस पड़ोस के लोग भी शामिल हुए थे। केक खाने के बाद लोगों को उल्टी.दस्त होने शुरू हो गए। कई लोगों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो पुलिस को सूचना दी गई। चौकी पुलिस ने चार बच्चों सहित छह लोगों को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक कि हालत अभी भी गंभीर है बाकी 5 लोगों की हालत में अभी सुधार है। पुलिस ने बेकरी मालिक बबलू कुशवाहा को हिरासत में ले लिया है।आखिर खाद्य विभाग के अधिकारी क्यों लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर कार्यवाही नही करते।