Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निकाली तिरंगा यात्रा,लोगों में भरा देशभक्ति का जज्बा

निकाली तिरंगा यात्रा,लोगों में भरा देशभक्ति का जज्बा

कानपुर,अवनीश सिंह।आजादी के पर्व की तैयारी को लेकर बर्रा 8 में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश दिया गया कि,15 अगस्त को हर घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश देना है।तिरंगा यात्रा बर्रा-8 कारगिल पंप से शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए बर्रा -8 के C,D,E,F ब्लॉक होते हुए रामगोपाल चौराहे पर यात्रा का समापन किया गया। जगह-जगह इस तिरंगा यात्रा का क्षेत्रीय लोगों ने स्वागत किया। यात्रा में मुख्य रूप से अधिवक्ता विकास सचान,बिट्टू परिहार, अजय शर्मा,अवधेश शुक्ला, शिवम पांडेय, प्रांशू द्विवेदी, संजय पासवान,विशाल पांडेय,वंदना गुप्ता, खुशबू सिंह,पम्मी गुप्ता,पूनम रावत,मोनू, आशीष शर्मा,रवि कुमार,मयंक त्रिपाठी,आशीष विश्वकर्मा,विशाल पांडेय,अमन श्रीवास्तव एवम् अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर सभी का एक ही संदेश राष्ट्रभक्ति का नाता है। सब को निभाना आता है, हर घर में तिरंगा को लगाना है।