Saturday, May 17, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आंदोलनः किसानों से वार्ता करने पहुंचे अधिकारी, नहीं बनी बात

आंदोलनः किसानों से वार्ता करने पहुंचे अधिकारी, नहीं बनी बात

-मंगलवार को भी जारी रहा वृंदावन के किसानों का प्रदर्शन
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित पुरानी कालीदह स्थित पार्क में किसानों का अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी अनशन पर बैठे किसानों से वार्ता करने पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे एवं एआरओ मांट प्रीति जैन ने धरना स्थल पर किसानों से बात की और आंदोलन वापस लेने किए किसानों को मनाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक किसानों का अनशन जारी थी। वहीं मंगलवार को एक अनशन स्थल पर एक बुजुर्ग किसान की तबीयत बिगड़ गई। कालीद क्षेत्र में यमुना खादर में किसान पीढ़ियों से खेती कर रहे हैं। प्रशासन ने इस जमीन को खादर की बता कर जोत दिया है। इस बीच किसानों के विरोध प्रदर्शन और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होने जैसे घटनाक्रम भी हुए हैं। अब किसान अनशन पर बैठे हैं। अधिकारियों ने आंदोलित किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे और मंगलवार की वार्ता बेनतीजा रही। किसान आंदोलन को कांग्रेस सहित कई किसान संगठन समर्थन दे रहे हैं। बुधवार से शुरू हुआ यह आंदोलन लगातार जोर पकड रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सौभर वन प्रोजेक्ट के अंतर्गत यह जमीन आ रही है, जिससे इसका महत्व और बढ जाता है।