Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीडीओ ने किसान समाधान दिवस में सुनी किसानों की समस्याएं

सीडीओ ने किसान समाधान दिवस में सुनी किसानों की समस्याएं

फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन परिसर में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीओ ने कृषको की समस्याओं को एक सप्ताह के अन्दर संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिये।
मुख्य विकास अघिकारी दीक्षा जैन ने कहा कि कृषक भाईयों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाना चाहिये। निराश्रित गौशालाओं को नियमित संचालन हेतु लगातार अनुश्रण किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन उप कृषि निदेशक एच.एन. सिंह द्वारा किया। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषकों को कृषि विभाग में संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना व प्रधानमंत्री कुसुम सोलरपम्प योजना लाभ के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। और बताया कि ऑन लाइन टोकन बुक कर कय कर सकते। उप पशु चिकित्साधिकारी द्वारा इस समय राष्ट्रीय पशुधन योजना व राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भवाधान योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अंत में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र वैज्ञानिक, उप पशु चिकित्साधिकरी, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, सचिव मण्डी समिति, जिला कृषि अधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, अवर अभि. नलकूप, सहा. अभि. विद्युत, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम, चतुर्थ, साधन सहकारी समिति उपस्थिति रहे ।