Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्रमायुक्त ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज और दिलायी संविधान की शपथ

श्रमायुक्त ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज और दिलायी संविधान की शपथ

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रम आयुक्त कार्यालय में श्रमायुक्त शकुन्तला गौतम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ की गई। इस मौके पर श्रमायुक्त महोदया ने कार्यालय के समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों को भारत के संविधान की शपथ दिलाई और अपने उद्वबोधन में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्यवन हेतु कर्तव्य व निष्ठा के साथ काम करने के लिये प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रमायुक्त ने दीप प्रज्वलित व मां सरस्वती के पूजन व अर्चना के साथ किया। कार्यालय के उच्च अधिकारियों में अपर श्रमायुक्त अंजू लता, अपर श्रमायुक्त डी0के0 सिंह, अपर श्रमायुक्त, सरजू राम, उप श्रमायुक्त श्री बी०एम०शर्मा, उप श्रमायुक्त आरपी गुप्ता, उप श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव, उप श्रमायुक्त अजय कुमार मिश्रा, सहायक श्रमायुक्त राजीव मिश्रा, जय प्रताप, अविनाश चन्द्र तिवारी को पुष्प गुच्छ भेंट किये गये। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपर श्रमायुक्त डी0 के0 सिंह ने अपनी कविताओं के माध्यम से सभी का मन मोह लिया, उप श्रमायुक्त बीए शर्मा ने अपनी गजल, शहीद जंग में होते हैं जो वतन के लिये… वहीं उप श्रमायुक्त कल्पना श्रीवास्तव ने गीत, सत्यम शिवम सुन्दरम व सुन्दर कविताओं द्वारा समस्त अधिकारियों एव कर्मचारियों का मन मोह लिया। इस मौके पर साँस्कृतिक झलकियाँ भी प्रस्तुत की गई।सहायक श्रमायुक्त जय प्रताप व अवनीश चन्द्र तिवारी ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अपने गजलों व मधुर गीतों से सभी का मन मोह लिया और अपने समस्त कर्मचारियों को अपने कार्य की प्रति निष्ठा के साथ उत्साहित भी किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से साधना द्विवेदी, गीता तिवारी, संयोगिता, प्राजंल, रेखा सोनकर, प्रीती, जान्हवी, हसी, खुशी, सुधाभारती, सुमन कुमारी, अर्चना, कैंथवार, रिकीं, मोहिनी, साक्षी, रीता, सावित्री, विवेक, रामस्वरुप, शालिनी द्विवेदी, वीरेन्द्र भारतीय, प्रतिमारानी, रामशंकर, राजकुमार आदि लोगों ने अपने मधुर गीतों व हास्य कविताओं से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर श्रमायुक्त कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक रवीन्द्र सिंह चौहान को श्रमायुक्त एवं समस्त अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति- पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान श्रमायुक्त द्वारा कार्यालय के समस्त अधिकारीगण व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर कार्यक्रम के संचालन हास्य कवि दिलीप द्विवेदी, रामेश्वर गौड़ व कार्यक्रम का संयोजन प्रतिमा रानी ने किया।