Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापार मंडल चौहान गुट की टीम ने मृत लावारिस शव का करवाया दाह संस्कार

व्यापार मंडल चौहान गुट की टीम ने मृत लावारिस शव का करवाया दाह संस्कार

रायबरेली। चौहान गुट जहां लगातार व्यापारियों की आवाज को बुलंद करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का कार्य कर रहा है, वहीं अब लगातार गरीब बेसहारा असहायों की मदद के साथ लगातार लावारिस शवों को अपनाते हुए विधि विधान से अंतिम संस्कार करवाने का कार्य भी कर रही है। एक बार फिर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान व टीम ने एक लावारिस शव को अपनाकर शव का विधि विधान से दाह संस्कार करवाते हुए सराहनीय कार्य किया, जिसकी सभी ने सराहना की। प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा संगठन सदैव गरीब असहायों सहित व्यापारियों की मदद के लिए आगे रहता है, जनपद ही नहीं प्रदेश के किसी भी कोने में एक फोन के बाद चौहान गुट उनकी टीम सदैव मदद के लिए पहुंचती है। डलमऊ क्षेत्र के लावारिस शव को अपनाने के बाद फिर भदोखर थाना में मिले लावारिस शव को पुलिस ने चौहान गुट टीम को सौंपा है। जानकारी के अनुसार 1 फरवरी 2023 को भदोखर पुलिस द्वारा एक शव को बरामद किया जब कोई उस शव का वारिस थाने नहीं पहुंचा, तो इसकी सूचना व्यापार मंडल चौहान गुट को दी गई। जानकारी मिलते ही तत्काल प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम के साथ भदोखर पहुंचे, पुलिस ने लिखपढी के साथ शव को चौहान गुट टीम की सुपुर्दगी में सौंप दिया, चौहान को टीम के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने अपने टीम के साथ लावारिस शव को दाह संस्कार ग्रह मुंशीगंज में ले जाकर उसका विधि विधान से दाह संस्कार करवाया। इस मौके पर उनके साथ महिला जिलाध्यक्ष बबिता वर्मा, महामंत्री मो .उमर युवा जिला अध्यक्ष अरविंद चौधरी, शिवभोला शर्मा सहित प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने यह जानकारी दी।