Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने ली जिला खेल विकास समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने ली जिला खेल विकास समिति की बैठक

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने विगत दिन में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति बैठक गणेशरा स्टेडियम में संपन्न हुई। खेल प्रोत्साहन हेतु नये यंत्रों को क्रय करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला क्रीडााधिकारी राकेश कुमार यादव से जानकारी ली कि कितने कितने किस प्रकार के खेल यहां कराये जाते हैं तथा कितने ट्रैनर हैं। जिस पर बताया गया कि स्टेडियम में जिमनास्टिक, जुडों, कुश्ती, फुटबॉल, क्रिकेट, बेडमिटन, बॉलीबॉल आदि खेल कराये जाते हैं। स्टेडियम में एक बड़ा जिम भी है तथा मेम्बरशिप के अनुसार लोग जिम में आते हैं। श्री खरे ने निर्देश दिये कि जिन खेलों में कोच न हो उनकी नियुक्ति की जाये। जिम के लिए ट्रेनर लिया जाये। जिम में एसी लगवायी जाये तथा जहां पर आवश्यकता हो वहां पर इनवर्टर की व्यवस्था की जाये। जिलाधिकारी ने संपूर्ण परिसर का निरीक्षण किया गया, जिसमें सर्वप्रथम उन्होंने स्टोर रूम देखा और निर्देश दिये कि एक स्टोर रूम बनाया जाये, जिसमें सभी खेलों का सामान रखा जाये। अलग अलग स्टोर रूमों से सामान को एक ही स्टोर रूम में रखा जाये और अन्य को खाली कराया जाये। उन्होंने बेडमिटन कोर्ट देखा और निर्देश दिये कि और अधिक लाईटिंग करायी जाये।शौचालयों को साथ सुथरा रखा जाये तथा पीने हेतु एक नया आरओ प्लांट की व्यवस्था की जाये। माह अप्रैल से स्वीमिंग पूल संचालन के लिए एक महिला तथा एक पुरूष कोच रखा जाये। उन्होंने एक बंद पड़ी भवन का निरीक्षण किया और निर्देश दिये कि इसका स्टीमेट बनाकर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष रखा जाये और उसका जीर्णाेद्वार करते हुए भवन का उपयोग किया जाये।
श्री खरे ने स्टेडियम के ट्रैक का निरीक्षण किया और ट्रैक पर आये दरारों को भरने के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित बच्चों से भी वार्ता की और उनसे वहां की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला क्रीड़ाधिकारी को निर्देशित किया और कहा कि खेल प्रोत्साहन हेतु सभी समस्याओं को शीघ्र पूर्ण किया जाये। कुश्ती कर रहे खिलाड़ियों से वार्ता की और उन्हें प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं उन्हें राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।