Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चाइल्ड फंड इंडिया दिशा संस्था ने महिलाओं को बांटी सिलाई मशीन

चाइल्ड फंड इंडिया दिशा संस्था ने महिलाओं को बांटी सिलाई मशीन

फिरोजाबाद। स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया दिशा के द्वारा संचालित संगम लोक संघ एवं प्रगति युवा ट्रस्ट के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर, रोजगार स्थापित करने हेतु सिलाई मशीन प्रदान की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेलर आनंद सिंह ने दस महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान करते हुए कहा कि महिलाएं अपने हुनर का प्रयोग करते हुए अपने जीवन स्तर को सुधारने के साथ ही बच्चों को आगे बढ़ाने का काम करें। संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद चहांदे ने कहा कि हमें अपने साथ ही समाज की अन्य बहिनों को भी इस कार्यक्रम से जोड़कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना चाहिए। सरोजनी नायडू विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि चाइल्ड फंड इंडिया संस्था ने अपने परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित कर महिलाओं को स्वरोजगार देने का काम किया है। नारी शक्ति की अध्यक्ष डा. दुर्गेश यादव ने सभी बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए स्वरोजगार से अपने जीवन स्तर को सुधारने का आव्हान किया। कार्यक्रम कोर्डिनेटर अनुपम शर्मा ने संस्था के उद्देश्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर मनोज शंखवार पार्षद, वीरांगना वाहिनी की पूजा शर्मा, नीतू सिंह, वंदना शंखवार, रानी, अंजली, गुड्डी, कलिंद्री, कमलेश, कुशमा, शिवम मिश्रा, नरेश राठौर, के.सी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।