Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र. व्यापार मण्डल के 50 वें वर्ष में प्रवेश पर होने पर होगें कार्यक्रम

उ.प्र. व्यापार मण्डल के 50 वें वर्ष में प्रवेश पर होने पर होगें कार्यक्रम

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल के 50 वे वर्ष में प्रवेश होने पर संगठन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्याक्ष कैलाश उपाध्याय ने बताया कि 2023 में संगठन अपने स्थापना के 50 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। संगठन के 50 वें वर्ष में प्रवेश होने पर पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 13 मार्च को सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान रथ यात्रा प्रारम्भ होगी। जो पूर प्रदेश में भ्रमण करेगी। करेगी। यात्रा के जिले में प्रवेश होने पर भव्य स्वागत किया जायेगा। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने बताया कि सितम्बर में कानपुर में व्यापरियों का एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को संगठन को अवगत कराया जायेगा। इस दौरान मदनलाल वर्मा, सुनील कुमार, अर्जेश उपाध्याय, परशुराम लालवानी, अनिल गुप्ता, शुभम् कुमार, पंकज यादव, रमाशकर द्दा, भानू उपाध्याय, आशीष अग्रवाल, आलोक राना, सुरेश गुप्ता, पंकज, शमशुल सिद्दीकी, मुन्ना लाल, दिनेश यादव मौजूद रहे।