Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ढोल नगाड़े के साथ हुआ पूर्वाेत्तर अभाविप कार्यकर्ताओं का स्वागत

ढोल नगाड़े के साथ हुआ पूर्वाेत्तर अभाविप कार्यकर्ताओं का स्वागत

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा का मथुरा में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। जिसमें मेघालय, असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम राज्यों के 30 कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय ने बताया कि 1966 से अभाविप द्वारा यह आयाम चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत उत्तर पूर्वी राज्यों के कार्यताओं को देश के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कराया जाता है। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पूर्वाेत्तर के राज्यों के विद्यार्थियों को शेष भारत की संस्कृति के बारे में बारीकी से जानकारी उपलब्ध कराना। मथुरा में देश के लगभग सभी राज्यों के लोग रहते हैं। यहां पर अधिकतर राज्यों की संस्कृति की जानकारी आसानी से हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम संयोजक गौरव यादव ने बताया कि यह यात्रा श्री कृष्ण जन्मभूमि, बांके बिहारी मंदिर, वात्सल्य ग्राम, निधिवन, प्रेम मंदिर, बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज, बेटनरी विश्वविद्यालय जाएगी। इसके उपरांत आठ फरवरी को नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन गिर्राज महाराज डिग्री कॉलेज में होगा जिसमें शहर के सभी गणमान्य शामिल होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (विशेष आमंत्रित) डॉ. राकेश चतुर्वेदी, विभाग संगठन मंत्री दिव्य भारद्वाज, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य नीति शर्मा, विभाग प्रमुख उमेश शर्मा, समाजसेवी रविन्द्र पांडे, संजय गोविल, हरेंद्र शर्मा, नितिन दिवाकर, विनोद चौधरी, नितिन दिवाकर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नयन शर्मा, हर्ष चौधरी, निशा निषाद, महानगर मंत्री निशांत ठाकुर, तहसील संयोजक गौरव सैनी, सह संयोजक भावना शर्मा, सहमंत्री मंजीत ठाकुर, शिवा गौतम, गरिमा शर्मा, ऋषभ बरनवाल, अनंत सिंह, रचना, राशि, गौरकृष्ण, अंकित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।