Sunday, May 12, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन दी गिरफ्तारी

‘आप’ कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन दी गिरफ्तारी

संतकबीरनगर। सी बी आई द्वारा आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया को फर्जी आबकारी नीति में गिरफ्तारी नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंप गिरफ्तारी दी। इसके बाद प्रशासन ने निजी मुचलके पर आप कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया। सोमवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया। तदोपरांत आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मनीष सिसौदिया, संजय सिंह, गोपाल राय सहित सभी नेताओ को रिहा करने के लिए कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करने लगे, तदोपरांत पुलिस की टीम द्वारा बलपूर्वक सभी नेताओ को गिरफ्तार कर निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है जो पूर्ण रूप से असंवैधानिक और निराधार है। वहीं जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली के बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए रात दिन मेहनत करने वाले आम आदमी पार्टी के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया कि वह आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से कितना भयभीत है। आज दिल्ली का शिक्षा, यातायात और चिकित्सा मॉडल सभी देशवासियों की पहली पसंद है, क्या राष्ट्रहित में जनता की सेवा करना अपराध है? आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता तब तक लड़ते रहेंगे जब तक हमारे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया व अन्य मंत्रियों को रिहा नही किया जाता। किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंबिका राय ने कहा की अगर प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में भ्रष्टाचारियों को सजा देना चाहते हैं तो आज तक अपने मित्र अडानी के ऊपर उन्होंने किसी तरह की जांच क्यों नहीं करवाई? भाजपा की तानाशाही चरम सीमा पर है। इस प्रकार का असंवैधानिक कृत्य आम आदमी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी।
इसी क्रम में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, प्रदेश सचिव सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आबिद अली फिरदौसी ने कहा कि अभी देश महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। किसान और नौजवानो की स्थिति बद से बदतर है। देश अडानी के घोटालों से परेशान है, महिलाए बिगड़ते किचन से परेशान हैं, बच्चे खस्ताहाल शिक्षा व्यवस्था से परेशान है, परंतु मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओ को गिरफ्तार करने में लगी हुई है।
देश की जनता सब देख रही है, इसका जवाब इनको आने वाले लोकसभा के चुनाव में मिलकर रहेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमरपाल पांडेय, राम निवास मौर्य, प्रतिमा यादव, राम नारायण सिंह, विश्वमूर्ति त्रिपाठी, ब्रह्मदेव सिंह, आबिद अली फिरदौसी, अहमद अली, अफजल अली, अंबिका राय, डॉ राहुल राय, सूर्यकांत मौर्य, दुर्विजय यादव, अरविंद यादव, डॉ० जी०के० सागर, महेश राव, दीपक गौण आदि लोग उपस्थित रहें।