Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारी मिस कॉल सदस्यता अभियान का हुआ समापन

व्यापारी मिस कॉल सदस्यता अभियान का हुआ समापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, दिलीप सेठ एवं राजेंद्र गुप्ता के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में मिस कॉल सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। जिसका मंगलवार को महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में मिस कॉल सदस्यता अभियान का समापन किया गया।
महानगर अम्बेश शर्मा ने कहा प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर व्यापार मंडल महानगर की बाजार कमेटियों के द्वारा विभिन्न बाजारों में पहुंचकर प्रत्येक दुकानदार से मिस कॉल कर सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें हजारों की तादात में व्यापारियों ने भाग लिया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि महानगर व्यापार मंडल की कमेटी, सभी बाजार कमेटियों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष की पूरी टीम बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि फिरोजाबाद का नाम स्वर्ण अक्षरों में नंबर एक पर सदस्यता अभियान के नाम पर लिखा जाना चाहिए। तब हमारा अभियान सफल माना जाएगा। इस दौरान आगरा गेट बाजार समिति के अध्यक्ष परशुराम लालवानी, अर्जेस उपाध्याय, रमाशंकर यादव दादा, पंकज यादव, चंचल गोयल, सुफियान कुरैशी, राकेश गुप्ता, अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, दुष्यंत यादव, राजपाल यादव, विवेक कौशल, सुनील चौहान, शमशुल सिद्दीकी, आकृति सहयोगी, विवेक कौशल, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।