Saturday, May 17, 2025
Breaking News

प्रदेश अध्यक्ष ने की परिवहन मंत्री से मुलाकात

कानपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया ने कहा कि सभी पदाधिकारी जात-पात से ऊपर उठकर समाज के निर्बल और निर्धन वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ अराजक तत्व समाज को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे में हम सभी को सजग रहना होगा और एकजुटता बनाए रखनी होगी।

Read More »

अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर का कार्य पूरा, जल्द होगा जनता को समर्पित

कानपुर। शहर को जल्द ही एक भव्य और अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की सौगात मिलने जा रही है। गुरुवार को महापौर प्रमिला पाण्डेय ने चुन्नीगंज स्थित निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि इसे जून के पहले सप्ताह तक नगर निगम को हैंडओवर कर दिया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और परियोजना से जुड़े इंजीनियर भी मौजूद रहे। महापौर ने निरीक्षण के पश्चात बताया कि यह कन्वेंशन सेंटर उनके कार्यकाल की एक महत्वाकांक्षी और स्वप्न परियोजना है, जो शीघ्र ही शहरवासियों को समर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियानों के अनुरूप है तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के विकास के लिए एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत होगी।

Read More »

सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में 99.2% अंक प्राप्त करने पर किया सम्मानित

कन्नौज। फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) ने कन्नौज की छात्रा वैभवी टंडन की शानदार उपलब्धि का जश्न मनाया, जिन्होंने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 99.2% अंक (500 में से 496) प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया। वैभवी को दो विषयों में पूर्णांक 100 मिले, जबकि हिंदी और सामाजिक विज्ञान में 99-99 अंक अर्जित किए। वैभवी अपने माता-पिता के साथ कन्नौज में रहती हैं। उनके पिता पेशे से वकील हैं और माता गृहिणी हैं। वैभवी ने बताया कि उसने नियमित पढ़ाई का सख्त रूटीन अपनाया और कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझने पर ज़ोर दिया। उसने एनसीईआरटी की किताबों, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों, सैंपल पेपर्स और मॉक टेस्ट्स की मदद से निरंतर अभ्यास किया।

Read More »

गुरु पूर्णिमा मेला/मुड़िया पूर्णिमा मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

मथुरा। गोवर्धन में आगामी गुरु पूर्णिमा मेला, जिसे मुड़िया पूर्णिमा मेले के नाम से भी जाना जाता है, की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुरेंद्र कुमार, प्राधिकरण के सचिव अरविंद द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।
यह सात दिवसीय मेला 4 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु श्री गिरिराज महाराज की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा करने के लिए गोवर्धन पहुंचते हैं। दिन-रात चलने वाली इस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन जुट गया है।

Read More »

आरेडिका में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पर साहित्यिक व्याख्यान का आयोजन

रायबरेली। आरेडिका में राजभाषा विभाग के तत्वावधान तथा प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पर आज साहित्यिक व्याख्यान एवं वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द तथा अतिथि वक्ता डा0 चम्पा श्रीवास्तव (पूर्व विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्य फिरोज गाँधी कॉलेज रायबरेली) ने आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
वाक् प्रतियोगिता के अन्तर्गत आरेडिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महावीर प्रसाद द्विवेदी जी के जीवन एवं साहित्यिक परिचय पर बोलते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होने गद्य एवं पद में हिंदी भाषा को परिष्कृत किया।

Read More »

डीएम के निर्देशन में अमृत सरोवर व तालाबों में भरा जा रहा पानी

रायबरेली। भीषण गर्मी के मद्देनज़र जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जनपद में स्थित अमृत सरोवरों और अन्य परंपरागत तालाबों में पानी भरने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए गर्मी में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना भी है।
विकास खण्ड राही के खण्ड विकास अधिकारी गौरी सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में 17 अमृत सरोवर और 48 तालाबों में पानी भरने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे क्षेत्र में जल संकट की स्थिति से बचा जा सके।

Read More »

पूर्व सांसद व नगर पालिका अध्यक्ष ने छात्रों को वितरित किए टैबलेट

हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से संचालित *स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना* के अंतर्गत बागला डिग्री कॉलेज में एक भव्य टैबलेट वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष स्वेता दिवाकर ने शिरकत की और छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क टैबलेट वितरित किए। इस अवसर पर स्वेता दिवाकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह टैबलेट न केवल पढ़ाई में उपयोगी होगा, बल्कि यह नवाचार, आत्मनिर्भरता और डिजिटल शिक्षा को भी बढ़ावा देगा।

Read More »

कर्मचारियों के हित में हुई चर्चा, जितेन्द्र कुमार को संगठन मंत्री बनाया गया

कानपुर। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कर्मचारियों के हितों पर चर्चा की गई और संगठनात्मक विस्तार के तहत नए पदाधिकारी की घोषणा की गई। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ, कानपुर नगर के पदाधिकारियों ने यह घोषणा की कि लल्लू प्रसाद इंटर कॉलेज, कानपुर के कर्मचारी जितेन्द्र कुमार को जिला संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन जिला अध्यक्ष रितेश कुमार सचान और जिला मंत्री पंकज कुमार वर्मा से दूरभाष पर संपर्क कर, उनके निर्देशानुसार किया गया। संघ के सभी पदाधिकारियों ने जितेन्द्र कुमार को नए दायित्व की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More »

कैबिनेट मंत्री ने अश्वनी जैन को किया सम्मानित

सिरसागंज। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के अंतर्गत आव गंगा नदी के पुनरोद्धार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक एवं श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। अश्वनी कुमार जैन को यह प्रशस्ति पत्र सत्र 2024-25 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रस्तावित नवप्रवर्तन एवं विज्ञान के लोकप्रियकरण संचार कार्यक्रम, जिनमें नवाचार के कार्यक्रमों की प्रदर्शनी, जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, स्वच्छ पर्यावरण

Read More »

गर्भवती महिला की पिकअप से टक्कर में मौत

फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नगला बरी चौराहे के पास एक मैक्स पिकअप ने सात माह की गर्भवती महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान समा के रूप में हुई है। वह शान मोहम्मद की पत्नी थी और कश्मीरी गेट थाना रामगढ़ की रहने वाली थी। समा का मायका रसरईया, जिला फर्रुखाबाद में है। उनकी शादी को अभी मात्र दो साल हुए थे। घटना के समय समा दवा लेने के लिए नगला बरी चौराहे पर गई थी। तभी तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय उनका पति शान मोहम्मद मजदूरी करने गया हुआ था।

Read More »