Thursday, June 5, 2025
Breaking News

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

हाथरस। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2025 के नकलविहीन एवं सुचारू संचालन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक समेत सभी संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक तैयारियों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्र व्यवस्थापकों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया। परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए समुचित व्यवस्था करने, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की जांच हेतु महिला कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Read More »

महिला शक्ति के निःशुल्क समर कैंप का हुआ समापन

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा पठानन में आयोजित निःशुल्क समर कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया। इस समर कैंप में बच्चों ने डिजाइनर हार्ड बोर्ड रंगोली, एनवलप मेकिंग, डिजाइनर मेहंदी, हैंडीक्राफ्ट आइटम, रोली-चावल पैकिंग, दीप सज्जा, मोमबत्ती निर्माण आदि रचनात्मक गतिविधियाँ सीखी। संस्था की अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छुपी होती है, बस उसे निखारने का अवसर मिलना चाहिए। इस स्कूल में अधिकतर जरूरतमंद परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं जिन्हें आमतौर पर ऐसी कलाएं सीखने का मौका नहीं मिलता। मई और जून का समय बच्चों को पढ़ाई से अलग कुछ रचनात्मक कार्य करने का मौका देता है, जिससे उनकी प्रतिभा और निखरती है।

Read More »

मीडिया पर अंकुश लोकतंत्र की हत्या – अनुप चंद्र एडवोकेट

फिरोजाबाद। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उपजा प्रेस क्लब के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में पत्रकारों और साहित्यकारों ने मीडिया की स्वतंत्रता पर चिंता व्यक्त की और इसे लोकतंत्र के लिए घातक बताया। संगोष्ठी में पत्रकारों की मूलभूत समस्याओं और प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप चंद्र जैन एडवोकेट ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता अपने स्वर्णिम इतिहास की ओर अग्रसर है, लेकिन वर्तमान समय में पत्रकारिता का व्यवसायीकरण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रबंधन द्वारा सहयोगी पत्रकारों के शोषण की नीति उचित नहीं है। सरकार और प्रबंधन को पत्रकारों की मूलभूत सुविधाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, आवासीय सुविधा और पेंशन व्यवस्था पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उपजा प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता सकारात्मक सोच और राष्ट्रधर्म को समर्पित होती है।

Read More »

रामपुर बोधगया बिहार से खाटू श्याम राजस्थान जाने वाले यात्रियों का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। बाबा खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा रामपुर बोधगया, बिहार से खाटू श्याम, राजस्थान की 1400 किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का कोटला रोड स्थित समिति कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। समिति के पदाधिकारियों द्वारा यात्रियों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की गई। समिति अध्यक्ष बंटू कुशवाह ने प्रकाश कुमार गुप्ता और यशराज गुप्ता का पगड़ी और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मनोज कुशवाह, जयप्रकाश, अमित गुप्ता, मोनू यादव, अरविंद गौतम, गोपाल बृजवासी, रोहित वर्मा, पंकज राठौर, गोविंद कुशवाह, विपिन लहरी, जितेंद्र सविता, सोनू शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Read More »

रामायण अभिरुचि नाट्य कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

फिरोजाबाद। कला और साहित्य के प्रति समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती महानगर द्वारा स्व. त्रिलोकी नाथ सेठी की स्मृति में 10 दिवसीय निःशुल्क ‘रामायण अभिरुचि नाट्य कार्यशाला’ का आयोजन मायर पब्लिक स्कूल, जलेसर रोड पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, मंत्री शिवकांत पलिया और संस्था के संरक्षक शैलेश अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संस्था के महामंत्री प्रवीण अग्रवाल ने जानकारी दी कि यह कार्यशाला 30 मई से 8 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 से 10 बजे तक संचालित होगी। कार्यशाला का समापन 8 जून को शपथ ग्रहण समारोह के साथ होगा, जिसमें बच्चों की प्रस्तुतियों के बाद उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। कार्यशाला में भारतेंदु नाट्य एकादमी, लखनऊ के सदस्य एवं प्रख्यात नाट्य संयोजक आलोक शर्मा ने बच्चों को अभिनय की बारीकियां और रामायण के पात्रों के अभिनय के टिप्स दिए।

Read More »

महापौर ने महिला सफाई मित्रों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को नगर निगम फिरोजाबाद के जीवाराम हॉल में महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर कामिनी राठौर ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। महापौर कामिनी राठौर ने इस अवसर पर रानी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे 18वीं शताब्दी की न्यायप्रिय, प्रजावत्सल और दूरदर्शी शासिका थीं, जिन्होंने नारी नेतृत्व की एक अनूठी मिसाल पेश की। उनके शासनकाल में समाज कल्याण हेतु मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और जलस्रोतों का निर्माण कराया गया। महापौर ने महिला सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें नगर की असली नायिकाएं बताया जो दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

Read More »

हम नहीं देख पाए, वो अब भी गा रहे थे: गांव की बाल्कनी से उड़ती स्मृतियाँ

शहरों की भीड़ में रहते हुए हम जैसे संवेदना शून्य होते चले जाते हैं। वहां सुबह मोबाइल अलार्म से होती है, यहां मुर्गे की बांग से। वहां हवा एसी की होती है, यहां आम के पेड़ की। वहां आसमान धुंध से भरा होता है, यहां पक्षियों की उड़ान से।
– प्रियंका सौरभ

शहर की चमचमाती सड़कों, ऊंची इमारतों और बंद खिड़कियों के पीछे जब हम जीवन को व्यस्तताओं की कैद में जी रहे होते हैं, तब कहीं दूर गांवों की बाल्कनियों में जीवन अब भी खुले आकाश के नीचे साँस ले रहा होता है। वहां सुबहें अब भी चिड़ियों की चहचहाहट से शुरू होती हैं, दोपहरें कोयल की तान से सजी होती हैं, और रातें उल्लुओं की टेर में गूंजती हैं। यह लेख उन्हीं स्मृतियों और अनुभवों की यात्रा है — एक गांव की बाल्कनी में बैठकर महसूस की गई उस दुनिया की, जो कभी हमारी थी, लेकिन जिसे हमने शहर के शोर में कहीं खो दिया।

Read More »

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया पुरस्कृत

ऊंचाहार, रायबरेली। अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर गुरुवार को ऊंचाहार ब्लॉक मुख्यालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने कहा कि जो सपना 300 वर्ष पूर्व माता अहिल्या बाई होल्कर ने देखा था, उसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सम्मान देकर और उन्हें सशक्त बनाकर पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई एक सामान्य परिवार में जन्मी थीं और उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा, जिसे जानना हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। वे न केवल एक कुशल शासिका थीं, बल्कि धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति की प्रतीक भी थीं।

Read More »

अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में नगरपालिका में हुआ सम्मेलन

हाथरस। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद परिसर में “नगर पालिका सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर के धार्मिक आचरण, न्यायप्रिय नेतृत्व और जनसेवा को समर्पित जीवन दर्शन पर विचार साझा किए गए। वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक ऐसी शासिका थीं जिन्होंने अपने कुशल प्रशासन और जनहितकारी निर्णयों के माध्यम से समाज में एक आदर्श स्थापित किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने महिला सभासदों को सम्मानित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और नगर के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की।

Read More »

दबंगों ने किया जमीन पर कब्जे का प्रयास, पीड़ित ने आलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

कानपुर नगर। एक ओर प्रदेश सरकार भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीन पर कब्जे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुजैनी थाना क्षेत्र के बिहारीपुरवा से सामने आया है, जहां कुछ दबंगों ने एक व्यक्ति की जमीन पर कब्जे की कोशिश की।
पीड़ित राजू ने आरोप लगाया है कि उसकी जमीन पर कई वर्षों से कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। जब वह विरोध करता है तो क्षेत्रीय दबंग सरोज, विनोद, गौरव, झब्बू और रामशंकर मिलकर उसके साथ अभद्रता करते हैं और मारपीट करते हैं। राजू के अनुसार, जब वह न्याय की आस में थाने जाता है तो पुलिस केवल कार्यवाही का आश्वासन देती है।

Read More »