Saturday, May 24, 2025
Breaking News

शराब के शौकिन व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद,जन सामना।  दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित आईसीसीआई बैक के समीप अचेत हालत में पडे व्यक्ति की अस्पताल लाते समय मौत हो गयी। जिसके शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का शौकिन था।  दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित आईसीसीआई बैक के समीप एक व्यक्ति अचेत हालत में लोगों को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों की भीड लग गयी, उन्ही में से किसी ने व्यक्ति की पहचान नई बस्ती यकूब गली निवासी 45 वर्षीय नसीरउद्दीन पुत्र शमशुद्दीन के रूप में कीं मौके पर पहुंचे |परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाॅ चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों में रूधन मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब का शौकिन था, संभवतः उसकी शराब का अधिक सेवन करने से हुई होगी।

Read More »

संदिग्ध हालत में किसान की मौत

फिरोजाबाद,जन सामना। फरिहा क्षेत्र के गांव लखऊआ में खेत पर काम कर रहे एक किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। जिसके शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फरिहा क्षेत्र के गांव लखऊआ निवासी 29 वर्षीय वीरपाल पुत्र करन सिंह विगत देर सांय अपने घर से खेत पर काम करने के लिए गया हुआ था। जहाॅ उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

सिर विहीन लाश मिलने से मचा हड़कंप

फिरोजाबाद,जन सामना।  शिकोहाबाद क्षेत्र में सिर विहीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि मैनपुरी रोड स्थित माडई गांव के समीप सूखी नाली में लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिली है। घटना की जाॅच करायी जा रही है। सिर मिलने पर ही पता चल सकेगा कि शव किसका है। फिलहाल बिना सिर के ही शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह में रखवाया है। वही परिजनों के बारे में जाॅच की जा रही है।

Read More »

कर्बला बाजार समिति का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद,जन सामना। उद्योग व्यापार मंडल महानगर के अंतर्गत मोहल्ला कर्बला बाजार समिति का शपथ ग्रहण एवं व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन राठौर धर्मशाला किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा एवं संचालन ओम प्रकाश राठौर ने की।  कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्र ने व्यापारियों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी हेलमेट का प्रयोग करेंगे, तो आपको कोई भी परेशान नहीं करेगा। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होगा। कैलाश उपाध्याय प्रांतीय उपाध्यक्ष व्यापार मंडल ने कहा की बलिदान देकर व्यापारियों ने व्यापार मंडल का गठन किया है और व्यापारी कभी भी सड़क पर आ कर आंदोलन करने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहता। लेकिन प्रशासन हमारी सुनने का काम नहीं करेगा। तो हमें विरोध करने पर भी उतरना पड़ेगा। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने कहा कि मैं व्यापारियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है और करते हैं और करेंगे। जिलाध्यक्ष रविन्द्रलाल तिवारी ने व्यापारियों को शपथ दिलाई।

Read More »

दाऊदयाल गर्ल्स इंटर काॅलेज में आयोजित हुई विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी

फिरोजाबाद,जन सामना। समग्र शिक्षा अभियान में अंतर्गतं जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुन्द प्रसाद के निर्देशन में दाऊ दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में 69 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी अशोक अनुरागी, जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन,  भारती शर्मा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या  अंजुमन रियाज ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसकेे बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्याक्रम आगाज किया गया। अशोक अनुरागी ने छात्राओं के मॉडलों की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान के अभिशाप एवं वरदान को समझाया। जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने छात्राओं के मॉडलों का अवलोकन करने के उपरांत उनमें नवाचार उत्पन्न करने के विचार दिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक विषय को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ने का आह्वान किया।

Read More »

किसानों को विपक्षीय पार्टियों से सावधान रहने की जरूरत-सांसद

फिरोजाबाद,जन सामना। फिरोजाबाद ब्लाक में बुधवार को किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सांसद डॉ चंद्रसेन जादौन एवं सीडीओ चर्चित गौड ने माॅ सरस्वती चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस दौरान 20 प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों, 10 महिला समूहों को सामुदायिक शौचालय हस्तान्तरण, 28 विकलांगों को ट्राई साइकिल, 10 किसान क्रेडिट कार्ड के लाभार्थियों को सांसद द्वारा लाभान्वित किया गया ।सांसद डा. चंद्रसेन जादौन ने किसान मेला को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों की आय दो गुनी करने के लिए दृण संकल्पित है। किसान कंपोस्ट खाद, ऑरगेनिक खाद का प्रयोग कर फसल को कई गुना बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कृषि कानूनों की वकालत करते हुए कहा कि तीनों कानून किसानों के लाभ के लिए ऐतिहासिक होंगे। उन्होनंे किसानों को विपक्ष की चाल से सावधान रहने के लिए आगाह किया।

Read More »

पीस पार्टी ने फिरोजाबाद विधानसभा सीट से अवधेश जादौन को बनाया प्रत्याशी 

फिरोजाबाद, जन सामना। पीस पार्टी द्वारा अवधेश सिंह जादौन को फिरोजाबाद विधानसभा का प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर अवधेश सिंह जादौन ने कहा कि पार्टी प्रदेश मे सर्व समाज के हर मुद्दे पर काम कर रही है। जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून नाम की कोई चीज नही है। अब प्रदेश की जनता बदलाब लाना चाहती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅक्टर मोहम्मद अयूब को मुख्यमंत्री बनना देखना चाहती है। इस दौरान एडवोकेट वसीम उद्दीन अंसारी, नदीम कुरैशी, मोहम्मद अहमद, शिवा खान, आशू यादव, मूवीन अली आदि लौग मौजूद रहे।

Read More »

यूथ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बने चाॅद कुरैशी

फिरोजाबाद, जन सामना। चाॅद कुरैशी को यूथ कांग्रेस पार्टी के पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस महानगर अध्य्क्ष साजिद बेग ने कहा कि चाँद कुरैशी की मेहनत का ही नतीजा है। जो पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ओमबीर यादब ने दोबारा कमान सौपी है। प्रकाश निधि गर्ग ने कहा चाँद कुरैशी जिस प्रकार जिले की यूथ की आवाज बने हुए हैं और पूरी निष्ठा और लगन से कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उनकों पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देता हूँ। वकार खालिक ने उनके मंगल भविष्य की कामना की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीर अहमद, देनप जिलाध्यक्ष आजम इरफान, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशू सिंह, गुलाम जीलानी, नसीर अहमद, कमरुज जमा, इब्ने हसन अंसारी, इसरार कुरैशी, सेबादल नगर अध्यक्ष नुरूल हूदा लाला राइन गांधी, इमरान कुरैशी, अनस खान, मजहर बेग, बबलू बर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण हेतु आवेदन पत्र भरायेे जायेः सीडीओ

कानपुर देहात,जन सामना। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण जैसे.ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वैशाखी, कान की मशीन एवं ब्लाइंड स्टिक आदि सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किये जाते हैैं। चालू वित्तीय वर्ष में पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिये जाने हेतु जनपद कानपुर देहात के अधिकाधिक दिव्यांगजनों के आवेदन पत्र भराये जाने हैं।  मुख्य विकास विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, समस्त अधिशाषी अधिकारियों नगर पंचायतए नगर पालिका को निर्देशित करते हुए बताया कि जनपद के अधिकाधिक दिव्यांगजनों के आवेदन पत्र अपने अधीनस्थ फील्ड स्टाॅफ के माध्यम से भरवाकर समस्त आवश्यक प्रपत्र दिव्यांगता प्रमाण.पत्र, फोटोग्राफ, आय प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगजन का मोबाइल नं0 संलग्न कर 07 दिनों के अंदर आवेदन पत्र कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कमरा नं0.105 विकास भवन, माती, कानपुर देहात को वरीयता के आधार पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। ताकि पात्र दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देकर लाभान्वित किया जा सके। ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें विभाग द्वारा गत 03 वर्षों में सहायक उपकरण दिये गये हैं। उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

Read More »

किसान कल्याण मिशन योजना के तहत कृषकों को किया गया सम्मानित

कानपुर देहात,जन सामना। शासन के निर्देशों के तहत किसान कल्याण मिशन योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में अकबरपुर विधान सभा के विकास खण्ड अकबरपुर, भोगनीपुर विधानसभा के विकास खण्ड मलासा, सिकन्दरा विधानसभा के विकास खण्ड राजपुर, रसूलाबाद विधानसभा के विकास खण्ड रसूलाबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अकबरपुर विकास खण्ड के अन्तर्गत ईको पार्क सामुदायिक भवन में सदर विधायिका प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, अग्रणी जिला प्रबन्धक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, कृषि भवन लखनऊ से पधारे डा0 ए0के0 श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण आदि उपस्थित रहे। जिसमें 700 से अधिक कृषको की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा, उद्यान विभाग, पशुपालन, बैंक, मण्डी, फसल बीमा योजना, मृदा परीक्षण, जैविक खेती, यौगिक खेती, औषधीय फसलों की खेती के आर्कषक स्टाल लगाये गये।

Read More »