Monday, July 8, 2024
Breaking News

3 जुआरी पकड़े हजारों बरामद

हाथरस/सिकन्द्राराऊ, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस की डायल 100 पीआरवी वैन ने कस्बा के पंत चौराहा पर एक गाड़ी में बैठकर जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को पकड़ा है जबकि अन्य भाग जाने में सफल रहे। पकड़े गये लोगों ने पुलिस को अपने नाम सुभाष पुत्र वीरी सिंह निवासी चमरौली, संतोष कुमार पुत्र सरनाम निवासी रजापुर व प्रेमचन्द्र पुत्र रक्षपाल निवासी मौहल्ला ज्योति नगर कालौनी बताये हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 हजार 9 सौ 5 रूपये भी बरामद किये हैं।

Read More »

2 पक्षों में पथराव

हाथरस/सिकन्द्राराऊ, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादुर गढी में आज 2 पक्षों में पुराने विवाद को लेकर संघर्ष हो गया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ पथराव हो गया। घटना से गांव में भारी हड़कम्प मच गया। झगडे में राहुल पुत्र अशोक व अवनीश पुत्र छविराम पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई और घायलों को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया।

Read More »

साहब! ठेकेदार नहीं देता पूरी तनख्वाह

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। नगर पालिका में कार्यरत दैनिक सफाई मजदूरों का ठेकेदारों द्वारा शोषण किये जाने के खिलाफ सफाई कर्मियों ने जहां हड़ताल कर दी है वहीं उन्होंने पालिकाध्यक्ष के घर पहुंचकर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा और पूरी तनख्वाह दिलाने की मांग की। 

Read More »

ट्रक चालक-परिचालक को बेहोश कर 40 हजार लूटे

हाथरस/हसायन, जन सामना संवाददाता। हसायन थाना क्षेत्र के गांव सूसामई के पास अज्ञात बदमाश एक ट्रक के चालक-परिचालक को बेहोश कर 40 हजार रूपये व कागजातों को लूटकर ले गये। लेकिन थाना पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। 

Read More »

पालिका में एक सप्ताह में लगे बायोमैट्रिक मशीन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। प्रदेश के नये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की बायोमैट्रिक हाजिरी व सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने के आदेशों के बाद अब नगर पालिका परिषद में भी बायोमैट्रिक मशीन लगवाये जाने के आदेश पालिकाध्यक्ष डौली माहौर ने जारी कर दिये हैं। 

Read More »

प्राइवेट स्कूलों में मनमानी पर डीएम से शिकायत

2017.04.07 15 ravijansaamnaअभिभावकों से धन वसूली पर लगे रोक-रवि
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में बच्चों के दाखिला, फीस, ड्रेस, किताबों व बिल्डिंग फीस के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जा रही है, जबकि बच्चों को स्कूलों में पढ़ाई कम ट्यूशनखोरी ज्यादा की जा रही है। स्कूलों की मनमानी व ट्यूशनखोरी पर शीघ्र अंकुश लगाया जाना जरूरी है। उक्त शिकायत जिलाधिकारी से करते हुये युवा समाजसेवी रवि चैहान भट्टे वालों ने कहा है कि जिले के इंग्लिश मीडियम विद्यालय जो सी.बी.एस.सी. बोर्ड नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त हैं तथा कई विद्यालय उ.प्र. सरकार के शिक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त हैं। 

Read More »

पालिका की जमीन पर कब्जा कर चल रहा नर्सिंग होम

भाजपा सभासद ने की मुख्यमंत्री से शिकायत
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। नगर पालिका परिषद के भाजपा सभासद प्रदीप कुमार शर्मा ने शहर के एक समाजसेवी संगठन के नाम पर चल रहे नर्सिंग होम व नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जा कर संचालित किये जाने के आरोपों की शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है। 

Read More »

बीमा दरों में वृद्धि के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की चक्का जाम हड़ताल कल से

2017.04.07 14 ravijansaamnaहाथरस, नीरज चक्रपाणि। केन्द्र सरकार द्वारा अनावश्यक रूप से बीमा की दरें बढ़ाने व परिवहन व्यवसाईयों को जीएसटी में शामिल करने तथा केन्द्र सरकार द्वारा नये-नये सख्त कानून बनाने पर आॅल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस 8 अप्रैल की रात से चक्का जाम हड़ताल करेगी। केन्द्र सरकार द्वारा उक्त मामले में आज ट्रांसपोर्ट नेताओं से वार्ता की जा रही है। उक्त मुद्दों को लेकर आज बुर्ज वाला कुआं पर एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में उ.प्र. ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के पश्चिमी उ.प्र. प्रभारी किशनलाल शर्मा, जिलाध्यक्ष रवेन्द्र सिंह सिकरवार, आर. के. सिंह, अभिषेक शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष बंशी पंडित, व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री योगेन्द्र शर्मा (योगा पंडित) ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जहां बीमा की दरें बढ़ा दी हैं वहीं ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को जीएसटी में शामिल करने व अन्य नये सख्त कानून बनाये जा रहे हैं जिससे व्यापार करना मुश्किल है। 

Read More »

राष्ट्रीय लोकअदालत का आयोजन कल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस के तत्वावधान में दीवानी न्यायालय हाथरस में 08 अप्रैल शनिवार को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। 

Read More »

समस्त प्रत्याशियों के व्यय लेखा मिलान/समाधान बैठक 10 अप्रैल को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 में प्रत्याशियों के द्वारा किये गये व्यय एवं उनके द्वारा लेखांकित अभिलेखों के मिलान/समाधान हेतु एक बैठक का आयोजन 10 अप्रैल को अपरान्ह 2 बजे कलेक्टेªट सभागार कक्ष में आहुत की गयी है। जिसमें व्यय प्रेक्षक डी प्रवीन भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी सहायक नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण ने देते हुए बताया कि बैठक में जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, समस्त प्रभारी लेखा टीम, समस्त रिर्टनिंग आफीसर आदि भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने समस्त रिर्टनिंग आफीसर से कहा है कि वे बैठक में अवश्य भाग ले तथा अपने विधानसभा से संबंधित प्रत्याशियों का व्यय लेखा सहित प्रतिभा करें।

Read More »