Tuesday, March 11, 2025
Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमन कुमार को स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड से किया सम्मानित

बागपत। रविवार को बागपत के होनहार युवा अमन कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सर्वाेच्च युवा पुरस्कार, स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। अमन कुमार के कार्यों व उपलब्धियों के दम पर पहली बार बागपत जिले ने अंतिम सूची में स्थान बनाया और यह जिले के इतिहास में प्रथम राज्य युवा पुरस्कार के रूप में दर्ज हुआ। राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में यह पुरस्कार जीवनकाल में एक बार प्रदान किया जाता है।
युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय द्वारा स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के अवसर पर लोकभवन, लखनऊ में स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से अमन कुमार को विवेकानंद के विचारों का सजीव दीपस्तंभ मानते हुए स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा, प्रमाण पत्र, शॉल और 50 हजार राशि का चेक प्रदान किया गया। पुरस्कार राशि से अमन, स्वामी विवेकानंद के विचारों को साहित्य के माध्यम से युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित हुए युवाओं के कार्यों की प्रशंसा की और विकसित भारत राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान युवा कल्याण एवं खेल मंत्री गिरीश यादव, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के महानिदेशक सुहास एल वाई एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read More »

राज्य कर्मचारी महासंघ ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में विकास भवन प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होंने व्यक्ति को निरंतर कार्य करने और लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र सिंह कुशवाहा, रमेश चंद्र शाक्य, योगेश कुमार यादव, सर्वेश कुमार, पवन कुमार, दिनेश कुमार, संजय वर्मा, राजेश कुमार, अनिल कुमार, वीरप्रताप आदि मौजूद रहे।

Read More »

शहर कांग्रेस सेवादल ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

फिरोजाबाद। शहर कांग्रेस सेवादल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 53 व जन्मदिन केक काटकर एवं गरीबों को कम्बल वितरण कर मनाया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लाला राईन गांधी ने कहा कि देश सुरक्षित रखना है, देश को बचाना है, कांग्रेस को लाना है। कार्यक्रम में सुमन खान, सानू राईन, सोनू खान, नरगिस, अनिका, निशा, गुलफाफा, आसमा, आरती मिश्रा, गुनगुन, महजबी आदि मौजूद रहे।

Read More »

श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने बांटी खिचड़ी

फिरोजाबाद। श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा मकर संक्रांति के पर्व के उपलक्ष्य में कैला देवी मंदिर पर खिचड़ी वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिवार के प्रमुख अजय जिंदल द्वारा करौली मैया को माला समर्पित कर भोग लगाकर किया। इस अवसर पर अभिषेक मित्तल क्रांति ने कहा कि जीओ गीता परिवार मकर संक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता व अनेकता में एकता के प्रतीक के रूप में मना रहा है। गुरुदेव ज्ञानानंद महाराज द्वारा हम एक बनें हम नेक बनें का एकजुटता का मंत्र सभी को दिया है। जिस तरह विभिन्न प्रकार के अन्न गुड़ के साथ मिलकर सुस्वादु व्यंजनों की सृष्टि करते हैं। उसी तरह समाज के सभी वर्ग मिलकर कार्य करें। तभी संगठित, संस्कारित, शक्तिशाली समाज की रचना होगी।

Read More »

ब्राह्मण महासभा की बैठक में संरक्षक मंडल के विस्तार पर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) की एक बैठक कार्यालय परशुराम शिविर रामलीला मैदान में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य संरक्षक रविंद्र लाल तिवारी ने संरक्षक मंडल के विस्तार पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि आजीवन सदस्यता का कार्य जिला ब्राह्मण महासभा द्वारा किया जा रहा है। जिसमें लगभग 104 आजीवन सदस्य बनाए जा रहे हैं, आगे चलकर परशुराम शिविर पर निर्माण कार्य भी होना है तथा नई कमेटियों का गठन होना है। बैठक में 21 नये संरक्षण मंडल के सदस्यों की नियुक्ति की गई। बैठक में पवन उपाध्याय, प्रभाकर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा धर्मा, प्रभास्कर राय, उग्रसेन पांडे, लक्ष्मण तिवारी, राजेश कुमार तिवारी, शिवकुमार शर्मा (एडवोकेट), मनीष द्विवेदी, संजय शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, विनयकांत भारद्वाज, संजय शर्मा, सतीश शास्त्री, प्रदीप कौशिक, भरत तिवारी, उमेश शर्मा, ओम शर्मा, अशोक कुमार शुक्ला, राकेश राजोरिया आदि मौजूद रहे।

Read More »

प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर अतुल सिंह ने मरीजों को बांटे फल दूध, व मिठाई, सीएचसी में दिए व्हील चेयर

ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, वायनाड से सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी विधानसभा ऊंचाहार अतुल सिंह ने के जगतपुर, ऊंचाहार एवं रोहनिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों हेतु व्हीलचेयर भेंट की व मरीजों को मिठाई, फल व दूध वितरित किया। साथ ही ऊंचाहार कार्यालय पर केक काटकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस महासचिव का जन्मदिन मनाया। इसके उपरांत कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
अतुल सिंह ने इस मौके पर रोहनिया में सैकड़ो जरुरतमंदो को कम्बल भी वितरित किया। प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी ने सभी गरीबों, जरुरतमंदो की सेवा लगातार करती रही हैं।

Read More »

शाहजहांपुर में चाइनीज मांझा से सिपाही की मौत के बाद रायबरेली पुलिस ने लिया एक्शन

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शनिवार को यूपी पुलिस का सिपाही शाहरुख हसन बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी उसकी गर्दन में चाइनीज मांझा आकर फंस गया। चाइनीज मांझे में धार इतनी तेज थी कि सिपाही की गर्दन कटकर लटक गई और उसकी सड़क पर ही तड़पकर मौत हो गई। जिसके बाद पूरी यूपी में पुलिस हरकत में आई और बाजारों में अभियान चलाकर चाइनीज मांझा बेचने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।
इसी क्रम में रायबरेली जिले में भी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के निर्देशन में रायबरेली पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जिसके तहत रविवार को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अवैध चाईनीज मांझे की बिक्री करने वाले 06 व्यक्तियों को चाइनीज मांझे के साथ पुलिस हिरासत में लिया गया है। जिनके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Read More »

समाजसेवियों ने किया राजमिस्त्रियों का सम्मान

ऊंचाहार, रायबरेली। समाजसेवी मो० अनवर ने कस्बे स्थित गाजी ट्रेडर्स पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज से जुड़े राजमिस्त्री सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो अनवर ने कहा कि राजमिस्त्रियों का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने गाजी ट्रेडर्स के मालिक मो वसीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ठंडी गर्मी बरसात में राजमिस्त्री मेहनत करके लोगों के लिए आवास का निर्माण करते है। जिसमें हम लोग सुख पूर्वक रहते है इसलिए उनके द्वारा सम्मान किया जाना सराहनीय है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मो सल्लन, पत्रकार विंदेश्वरी तिवारी, मो नसीम एडवोकेड, हीरालाल सरोज, सुंदरलाल पटेल, पप्पू मिस्त्री सहित सैकड़ों राजमिस्त्री व अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Read More »

रायबरेली के स्थापना दिवस पर एक दिवसीय रायबरेली महोत्सव का किया गया आयोजन

रायबरेली। रायबरेली स्थापना दिवस पर गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान पार्क में आयोजित एक दिवसीय रायबरेली महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 सरकार दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान किया गया, इसके पश्चात संतों का पूजन, सम्मान एवं आरती मुख्य अतिथि द्वारा की गई, इसके साथ ही कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों, वरिष्ठ सेनानी, किसानो, चिकित्सको एवं समाजसेवियों को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों एवं जनपद से लेकर लखनऊ तक के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन रायबरेली की वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने अगली पीढ़ियों को इससे परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

Read More »

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में ‘कलाग्राम’ का किया लोकार्पण और उद्घाटन

प्रयागराज। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज महाकुंभ मेले के नागवासुकी क्षेत्र में सेक्टर 7 स्थित 10 एकड़ से अधिक क्षेत्र में पर बने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र ‘कलाग्राम’ का लोकार्पण और उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कुंभ मेला भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधताओं का ऐसा उत्सव है, जो पूरे विश्व को भारत की समृद्ध विरासत और एकता का परिचय कराता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की शक्ति, क्षमता और भव्यता को विश्व के समक्ष प्रस्तुत करेगा। श्री शेखावत ने कहा कि कुंभ दुनिया के सबसे बड़े मेलों में से एक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूर्णिमा के साथ इस दिव्य समागम का शुभारंभ होगा।  विविधता से भरे भारत के एकता के प्रतीक कुंभ में पूरे भारत का विराट स्वरूप दिखाई देगा।

Read More »