Tuesday, March 11, 2025
Breaking News

बकरी की उत्पादकता एवं नस्ल संरक्षण में सुधार हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम, फरह, मथुरा (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार को जमुनापारी बकरी की उत्पादकता एवं नस्ल संरक्षण में सुधार हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में इटावा एवं औरैया जिलों के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य पशु अधिकारी शामिल हुए। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से जमुनापारी बकरियों की उत्पादकता बढ़ाना एवं उनकी जनसंख्या वृद्धि सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारत सरकार के उप महानिदेशक (पशु उत्पादन एवं प्रजनन) डॉ. जी. के. गौड़ ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जमुनापारी नस्ल न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया के लिए एक महत्वपूर्ण नस्ल है। उन्होंने बकरी संस्थान, राज्य सरकार एवं बकरी पालकों से इस बहुउपयोगी नस्ल के विकास और संरक्षण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

Read More »

अस्थायी बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

चन्दौली। जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे द्वारा ग्राम झांसी चन्दौली स्थित प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में जाने हेतु अस्थायी बस अड्डे का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा तीर्थ यात्रियों के सुगम आवागमन से सम्बन्धित आवश्यक निर्देश दिये गये। जनपद चन्दौली से जाने वाले आम जनमानस की सुविधा एवं सुगमता के दृष्टिगत जनपद में अस्थायी बस अड्‌डा जो कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक क्रियाशील रहेगा। निरीक्षण के दौरान तीर्थ यात्रीयों को उपलब्ध करायी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया।

Read More »

निदेशक (वित्त) एवं निदेशक (प्रचालन) ने किया एनटीपीसी ऊंचाहार का दौरा

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी के निदेशक (वित्त) जयकुमार श्रीनिवासन तथा निदेशक (प्रचालन) रवीन्द्र कुमार दो दिवसीय दौरे पर ऊंचाहार परियोजना में पधारे। उनके साथ एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एन श्री निवास राव तथा एनटीपीसी मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी दौरा किया। निदेशक गणों ने परियोजना के विभिन्न क्षेत्रों जैसे मेन प्लांट क्षेत्र, नियंत्रण कक्ष, सीएचपी के विभिन्न साइट के निरीक्षण के साथ-साथ एफ़जीडी कार्य प्रणाली का अवलोकन किया। दोनों निदेशक गणों ने परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा आवश्यक मार्ग दर्शन दिया। दोनों निदेशको ने परियोजना परिसर में नव निर्मित अम्बेडकर सभागार का पूजा अर्चना करके लोकार्पण किया तथा डाक्टर आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

Read More »

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रवक्ता ने विद्यालयों का निरीक्षण किया

सलोन, रायबरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद जुबेर ने विकास क्षेत्र सलोन के प्राथमिक विद्यालय पूरे विसैनन एवं उमरी एवं आंगनबाड़ी केंद्र उमरी का निरीक्षण किया। शैक्षिक सपोर्टिव सुपरविजन और दिया शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश प्रातः 11ः00 बजे प्राथमिक विद्यालय पूरे विसैनन में पहुंचे। यहां पर कार्यरत शिक्षक सभी अपनी कक्षा में शिक्षण कार्य करते हुए पाए गए। यहां पर नामांकित 82 छात्रों के सापेक्ष 74 छात्र छात्राएं उपस्थित मिले। कक्षा 2 का अवलोकन किया जिसमें अनमोल नैना और आराध्या तीनों छात्रों ने फर्राटे के साथ 2 से 20 तक का पहाड़ा सुनाया दूसरी ओर रोहिणी और रश्मि जो कक्षा चार में अध्यनरत है 22 से 25 तक का पहाड़ा फराटे के साथ सुनाया।

Read More »

आज केजरीवाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निशाने पर थे…

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को ‘शराब घोटाले का सूत्रधार’ बताया और भारतीय जनता पार्टी के हमलों का मुख्य हिस्सा ‘शीशमहल’ का मुद्दा उठाया। इन हमलो से उनकी पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच की खाई और भी बढ़ गई, जो दोनों ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने हुए हैं।
दिल्ली के पटपड़गंज में एक रैली को संबोधित करते हुए, अगले सप्ताह होने वाले चुनाव से पहले, जो संभावित रूप से अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक प्रतिष्ठा को बढ़ा या घटा सकता है, श्री गांधी ने आप नेता और उनके दाहिने हाथ, पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दोनों पर निशाना साधा। भ्रष्टाचार के आरोप में सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों को पिछले साल के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया था।

Read More »

राजमार्ग पर कार की ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई भिड़ंत, हादसे में चार की मौत, कई घायल

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। लखनऊ- प्रयागराज राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह में लखनऊ की ओर जा रही बोलेरो की प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गये जबकि ट्रैक्टर सवार मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जहाँ बोलेरो में सवार कुल छः लोगों को अस्पताल पहुँचाया।
वहीं भिड़ंत से बोलेरो में सवार महिला प्रभा नेगी और आशीष द्विवेदी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ने एम्स पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। दो युवकों का इलाज एम्स में चल रहा है। जानकारी के अनुसार परिवार महाकुंभ में स्नान करके लौट रहा था। ईएमओ डॉ० अतुल पांडे ने बताया कि लखनऊ जनपद के तेलीबाग के रहने वाले छह लोग आए जिसमें तीन को मृत हालत में लाया गया था। एक की मौत इलाज के दौरान हुई है। वहीं दो का इलाज चल रहा है।

Read More »

एनटीपीसी में विविधता के साथ मनाया गया गणतन्त्र दिवस

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में गणतन्त्र दिवस भव्यता एवं अनेक कार्यकर्मों के साथ मनाया गया। परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने स्टेडियम परिसर में राष्ट्र ध्वज फहराया तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानो एवं स्कूली बच्चों की परेड की सलामी ली। श्री छाबड़ा ने अपने सम्बोधन में एनटीपीसी एवं ऊंचाहार परियोजना की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सभी को गणतन्त्र दिवस की बधाई दी। श्री छाबड़ा ने कहा की देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाने के लिए हम सभी को पूरी ज़िम्मेदारी के साथ काम करना है।
इस अवसर पर स्कूली बच्चो तथा सीआइएसएफ के द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

Read More »

76वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर ऐतिहासिक परेड

नई दिल्ली। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारतः विरासत और विकास’ थी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो बतौर मुख्य अतिथि इस समारोह में शामिल हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस की परेड में एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में 40 विमानों ने हिस्सा लिया।

Read More »

गणतंत्र दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर नोडल अधिकारी रेनू पाठक की अगुवाई में कानपुर विकास प्राधिकरण में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी रेनू पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित होने वाली रंगोली को बनाने वाली टीम को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों से नवाजा जायेगा। रंगोली के माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत, त्याग व तपस्या दर्शाया जा रहा है।

Read More »

उत्कृष्ट विवेचना के लिये मनोज कुमार पाण्डेय को किया जायेगा सम्मानित

लखनऊ/फतेहपुरः जन सामना डेस्क। राष्ट्रीयपर्व ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर उत्कृष्ट विवेचना करने के लिये तीन पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस महानिदेशक उप्र का ‘उत्कृष्ट विवेचना के लिये पुरस्कार’ के लिये तीन विवेचकों का नाम चयनित किया गया है। जिसमें प्रथम श्रेणी के लिये निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, द्वितीय श्रेणी के लिये निरीक्षक चैम्पियन लाल व तृतीय श्रेणी के लिये निरीक्षक देवेन्द्र नाथ मिश्र को सम्मानित किया जायेगा।

Read More »