श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस सिम्स हॉस्पिटल में मरीज प्रीतम शर्मा जो कि 20% हार्ट पम्पिंग की समस्या से पीड़ित थे, की हृदय की धमनियों में पुरानी रुकावट के कारण समस्या काफी जटिल थी, इसलिये इनको दिल्ली एन.सी.आर. के कई बड़े अस्पतालों ने अधिक जोखिम कहकर मना कर दिया था। लेकिन सिम्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल और जर्मनी के विश्वविख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मिरोस्लाब फेरेन्स ने क्रोनिकल टोटल ऑक्यूजन (सी.टी.ओ.) का सफल इलाज किया।
इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित अग्रवाल ने कहा कि ये हम सभी ब्रजवासियों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि जर्मनी के विश्वविख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मिरोस्लाब फेरेन्स ने क्रोनिकल टोटल ऑक्यूजन (सी.टी.ओ.) मतलब हृदय में जटिल ब्लॉकेज का सफल इलाज किया।
रेलवे ने सिविल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मथुरा जंक्शन पर बंदर पकड़ो अभियान चलाया
मथुरा। रेलवे ने सिविल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर मथुरा जंक्शन पर बंदर पकड़ो अभियान चलाया। काफी समय से स्टेशन पर बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए बंदरों के लिए जाल को रखा गया था। जाल में कई बंदर फंस गए। जिससे रेलवे स्टेशन पर बंदरों से परेशान यात्रियों को अब राहत मिल जाएगी। नगर निगम की टीम ने उन्हें पकड़ने की कार्रवाई शुरू की और स्टेशन से बंदर पकड़े। इसके बाद बंदरों को पिजड़े में बंद कर ले जाया गया। रेलवे द्वारा सिविल प्रशासन को पत्र लिखने के बाद अभियान चलाया गया। बंदरों से यात्री परेशान की शिकायत को देखते हुए यह कार्यवाही की गई हैं। स्टेशन पर बंदर यात्रियों का सामान छीन ले जाते हैं। रेलवे स्टेशन पर पानी की टोटी तोड़ देते हैं।
राष्ट्रीय युवा दिवसः ऊर्जा, उत्साह, और आत्मनिर्भरता का संदेश
हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन महान संत और विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिनके विचार युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहे हैं। भारत सरकार ने 1984 में उनके आदर्शों को सम्मान देने हेतु इस दिन को युवा दिवस घोषित किया। इस दिन का उद्देश्य युवाओं में ऊर्जा, उत्साह, आत्मनिर्भरता, और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है।
स्वामी विवेकानंद ने कहा था, ‘‘उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए।’’
यह वाक्य हर युवा को प्रेरित करता है कि वह अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करे और पूरे जोश के साथ उसे प्राप्त करने का प्रयास करे।
शिकायतकर्ताओं के साथ शिष्ट आचरण अपनायें अधिकारीः पुलिस कप्तान
हाथरस। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना सादाबाद पर श्थाना दिवसश् का आयोजन कर आमजन की शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना सादाबाद पर जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सादाबाद संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सादाबाद हिमांशू माथुर, प्रभारी निरीक्षक सादाबाद, एसडीओ सादाबाद, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा समाधान दिवस में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Read More »तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन
फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के सी.ई.ओ. विख्यात भटनागर ने किया। प्रशिक्षक वैभव गौड़ और विकास बाबू ने स्काउट्स और गाइड्स को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान छात्रों के जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ। शिविर ने छात्रों को आत्मनिर्भरता, अनुशासन और टीम वर्क का महत्व पर प्रकाश डाला। समापन समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का जिला आयुक्त नियुक्त किया गया। उनके वर्षों के योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें ’स्काउट गाइड शिरोमणि सम्मान 2024 भी प्रदान किया गया।
सक्षम फाउंडेशन ने मनाया स्वामी विवेकानंद का 161 वॉं जन्मदिन
फिरोजाबाद। सक्षम फाउंडेशन ने स्वामी विवेकानंद का 161 वॉं जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सक्षम फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर 161 दीपक जलाकर जन्मदिन मनाया गया। साथ ही उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि दुनिया में आज के समय विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता अत्यन्त महत्वर्पूण है। वक्ताओं ने कहा कि सदियों बाद ही ऐसे महापुरूषों का जन्म होता है। इस दौरान धीरज तोमर, रविकांत यादव, सत्यप्रकाश यादव, विमल यादव, यतेंद्र सिंह, कृष्ण मोहन, डा शिखा यादव, सचिन शर्मा, अरमिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
थाना दिवस में फरियादियों की समस्याओं का हुआ निराकरण
फिरोजाबाद। जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उन्हें गंभीरता से लेते हुए। शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना रामगढ़ में आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कहा कि थाना दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों का समाधान पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। पीड़ितों को हर दशा में न्याय मिलना चाहिए। उपजिलाधिकारी सदरकृति राज को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त रूप से टीम बनाकर मौके पर भेज कर प्रकरणों को गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराये।
ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल क्रिकेट चौंपियनशिप में उ.प्र. की महिला व पुरूष टीम का रहा दबदबा
फिरोजाबाद। जिला सॉफ्टवॉल क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा सतीश प्रकाश मित्तल, कैलाश अग्रवाल, सुखरानी भटनागर एवं मालती गुप्ता की स्मृति में ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल क्रिकेट चौंपियनशिप एस.आर.के. कॉलेज के ग्राउंड में खेली जा रही है। जिसमें उत्तर प्रदेश की महिला व पुरूष टीम विजेता रही।
ऑल इंडिया सॉफ्टबॉल क्रिकेट चौंपियनशिप के तीसरे दिन पहला मैच उत्तर प्रदेश व झारखंड की महिला टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले खेलते हुए दो विकेट खोकर 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम मात्र 34 रन ही बना सकी। इस प्रकार उ.प्र की टीम ने 38 रनों से मैंच जीत लिया। वीमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार जायंट्स ग्रुप ऑफ की महिला शक्ति प्राची अग्रवाल, सचिव रीना गर्ग, मोनिका रानीवाला, दीपा अग्रवाल, ऊषा पाराशर, नीता गुप्ता, नीतू, पूनम, निशा, तनु ने उत्तर प्रदेश की टीम की स्वेटा को प्रदान किया।
शीतलहर की चपेट में आकर बीमार हो रहे बच्चें
हाथरस। जनपद में शीतलहर का प्रकोप चल रहा है, जिससे सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खरबा में ढाई माह के एक बच्चे की निमोनिया से मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शीतलहर के कारण जिले में बच्चों में खांसी, जुकाम, बुखार और कोल्ड डायरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। महिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में बड़ी संख्या में बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं।
Read More »कलाग्राम में प्रदर्शित होगी गंगा अवतरण व कुम्भ की कहानी
प्रयागराज। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को उजागर करने के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में संगम की रेती पर विशेष सांस्कृतिक गांव “कलाग्राम” की स्थापना की गई है। 12 ज्योतिर्लिगों के आकार में तैयार अनोखे कलाग्राम का उद्देश्य भारतीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत मंच प्रदान करना है। उक्त बातें अमिता प्रसाद सारभाई, संयुक्त सचिव संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार ने प्रयागराज स्थित एनसीजेडसीसी के महात्मा गांधी कला विधिका में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। संयुक्त सचिव ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को शाम 04ः15 बजे महाकुंभ मेला क्षेत्र में कलाग्राम का उद्धाटन व प्रेसवार्ता करेगें। श्रीमती सारभाई ने कहा कि कलाग्राम, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्थापित, नागवासुकी क्षेत्र में भारद्वाज रोड पर 10 एकड़ से अधिक में विस्तृत एक सांस्कृतिक स्थल है, जिसे शिल्प, व्यंजन एवं संस्कृति सहित देश की मूर्त एवं अमूर्त धरोहर के माध्यम से भारत की समृद्ध विरासत को संवर्धित करने, संरक्षित करने एवं प्रदर्शित करने के लिए निर्मित किया गया है।