Sunday, May 19, 2024
Breaking News

लाचार जनता के सामने पार्षद बने ’बेचारे’

» भीड़ के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे पार्षद बोले कोई सुनता ही नहीं
मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन की जनता ने जिन पार्षदों को अपनी सुनवाई के लिए चुना वही पार्षद जनता के सामने बेचारे बन रहे हैं। भीड़भाड़ के साथ जनरल गंज स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे वार्ड 23 के पार्षद ने जनता के सामने अपनी बेचारगी जाहिर की और भारी मन से कहा कि कोई सुनता ही नहीं। वार्ड संख्या 23 के पार्षद सुभाष चंद यादव क्षेत्रीय जनता के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे। पार्षद के मुताबिक आदिवासी बस्ती सदर रोड गिहारा, बाढपुरा, सैनी मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती, भीम नगर, डडरा मोहल्ला, गौतम नगर, मुकेरिया मोहल्ला आदि में पीने की लम्बे समय से किल्लत है। इसी समस्या को लेकर वह नगर निगम कार्यालय आये थे। नगर आयुक्त को ज्ञापन देना चाहते थे।

Read More »

पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने निर्माणाधीन आर.ओ. व चिलर प्लांट का किया निरीक्षण

हाथरस। पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने घास की मंडी पानी की टंकी पर निर्माणाधीन दो हज़ार लीटर प्रति घंटा की क्षमता के आर ओ व चिलर प्लांट का निरिक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर श्वेता चौधरी ने बताया कि नगर में पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान हेतु नगर पालिका द्वारा साढ़े सत्ताईस लाख रुपए की लागत से यह प्लांट स्थापित कराया जा रहा हैं जिससे न केवल आस पास की जनता को शुद्ध व शीतल जल उपलब्ध होगा बल्कि शहर के अन्य स्थानों पर भी इस प्लांट से पेयजल आपूर्ति की जायेगी। इसके अतिरिक्त 500 सौ लीटर क्षमता के आर ओ व चिलर प्लांट चावण गेट चौराहा, सरस्वती डिग्री कॉलेज में स्थापित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगो द्वारा पालिकाध्यक्ष को अपनी समस्याओ से भी अवगत कराया गया। जिस पर पालिकाध्यक्ष द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए सम्बंधित अधिकारियो को समस्या निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Read More »

मोहिनी एकादशी पर वृंदावन में उमडी श्रद्धालुओं की भीड़

मथुरा। धार्मिक नगरी वृंदावन में जाम का जाम लगना आम बात हो गया। चौराहे तिराहे के अलावा अब गली मोहल्ले भी जाम का शिकार होने लगे है। जिसका मुख्य कारण मंदिरों के आसपास अवैध रूप से संचालित पार्किंग भी है। जिनमे वाहन पार्क करने के नाम पर लोग अपने वाहनों को मंदिर तक ले जाने का प्रयास करते है। जिसके कारण जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसा ही कुछ नजारा रविवार को मोहिनी एकादशी पर्व पर देखने को मिला। प्रशासन द्वारा नो एंट्री के बाद भी चौपहिया वाहन परिक्रमा मार्ग में फर्राटा मारते नजर आए। जिसके कारण नगर के प्रमुख अटल्ला चुंगी चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। जिससे परिक्रमार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कमाल की बात तो यह है, कि जहा दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाने से लोग घंटो जाम में फसे रहे। वही चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी भी अपनी ड्यूटी को लेकर लापरवाह नजर आए। वही बांके बिहारी मंदिर में मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों को दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले हैं।

Read More »

ट्रांसफार्मर में आग लगने से मचा हड़कंप

मथुरा। कोसीकलां में पुराना जीटी रोड कस्बा पुलिस चौकी के पास रखे ट्रांसफार्मर में रविवार दोपहर 11 बजे अचानक आग लग गई। इससे कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ट्रांसफार्मर से आग की लपटें निकलते देख लोगों में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के कर्मचारियों ने कडी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। पुराने जीटी रोड, कस्बा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर डोरीलाल अशोक झा की दुकान के पास रखे ट्रांसफार्मर से कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति होती है। रविवार दोपहर करीब 11 बजे इस ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से बाजार में अफरा तफरा मच गई। आग की भंयकर लपटें और धुआं के गुब्बार से दोनों ओर वाहन जहां के तहां रुक गए। दुकानदार दुकानें खुली छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना देर सप्लाई को बंद कर दिया। जानकारी होने पर फायर सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

Read More »

उ.प्र फायर वर्क्स डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद के पटाखा व्यापारियों के संग की बैठक

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश फायर वर्क्स डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चंदन एवं महामंत्री अखिलेश चंद्र गुप्ता सामूहिक रूप से पूरे प्रदेश में पटाखा विक्रेताओं के संगठन को जनपद एवं नगर स्तर पर गठन करने के उद्देश्य से समूचे उत्तर प्रदेश का भ्रमण कर रहे। जिससे पटाखा व्यापारियों को एकत्रित कर प्रदेश में हो रही व्यापारी उत्पीड़न एवं प्रशासनिक स्तर पर अवैध वसूली की समस्याओं को शासन स्तर पर उच्च अधिकारियों एवं मुख्यमंत्री के समक्ष लिखित रूप अवगत कराया जा सकें। रविवार को उत्तर प्रदेश फायर वर्क्स डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत चंदन एवं महामंत्री अखिलेश चंद्र गुप्ता का जनपद के पटाखा व्यापारियों ने सत्कार टॉकीज के पास एक प्रतिष्ठान पर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पटाखा व्यापारियों के साथ एक बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप अपनी समस्याओं को हमें अवगत कराएं।

Read More »

अपनी दुनिया फाउंडेशन ने जिला अस्पताल में लगाया विशाल रक्तदान शिविर

फिरोजाबाद। अपनी दुनिया फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में किया गया। जिसमें जरूरतमंद रोगियों की मदद के लिए 102 रक्तवीरों ने निःस्थार्थ ब्लड डोनेट किया। रक्तदान करने वालों में फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रांजल सिंघल, कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह मल्होत्रा, नमन जैन, विकास सिंह, अनुज गोयल, सौम्या पालीवाल महामंत्री, पवित्र जैन, राघव जिंदल, शुभम उपाध्याय, बादल चेलानी, नीकेश जैन, तुषार वर्मा, हर्ष चतुर्वेदी, प्रखर गोयल, सपन जैन, पलक अग्रवाल, शुभ्रा सारस्वत, किनसुक बंसल, अनुराधा गोयल, साहिल गुप्ता, रिंकू मित्तल, विकास मित्तल, भूमिका पचौरी, प्रखर गोयल, वर्तिका जिंदल, प्रतीक सिंह, हिमांशु जैन, आकाश सिंह, देवांश सिंगल, अंजना सिंघल, वंश अग्रवाल,

Read More »

लोक सभा निर्वाचन-2024: जनपद के 2236 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां हुई रवाना

» मतदान दिवस पर चौतरफा चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी।
» जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट को निरंतर भ्रमण करने तथा पल-पल की रिपोर्ट देने के निर्देश दिये गये।
जन सामना संवाददाता: रायबरेली। आई0टी0आई0 गोरा बाजार के प्रांगण से लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के पांचवे चरण में जनपद रायबरेली की 6 विधानसभा क्षेत्र में 20 मई 2024 के लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, सुगमतापूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक व शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी है। 36-रायबरेली एवं 37-अमेठी लोकसभा क्षेत्र की 181-सलोन (अ0जा0) विधान क्षेत्र सहित कुल 1463 पोलिंग सेंटर और 2236 मतदेय स्थल हैं। पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी आदि सहित सभी पार्टियां रवाना हो गयी है। मतदान 20 मई को प्रातः 07 बजे से सायं 06 बजे तक निर्धारित सभी मतदेय स्थलों पर समय से प्रारंभ होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल की देख-रेख में सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदेय स्थल/बूथ के लिए रवाना हुई तथा अपने-अपने मतदेय स्थल पर पहुंच भी गयी है। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम, वीवीपैट, मतपेटिकाये, मतदाता सूची की कार्यप्रति निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची, रवड़, मोहर, ब्रास सील तथा पेपर सील तथा स्टेशनरी आदि मोहर ईवीएम मशीन आदि लेकर रवाना हुई है।

Read More »

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को ललकारा, कहा मैं 12 बजे बीजेपी हेडक्वॉर्टर आ रहा हूं

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि आप जो ये जेल-जेल का खेल खेल रहे हो। कभी मुझे, कभी किसी और को जेल में डाल देते हो, इसलिए रविवार को 12 बजे मैं अपने सभी सांसदों और विधायकों के साथ बीजेपी हेडक्वॉर्टर आ रहा हूं। आप जिस जिसको जेल में डालना चाहते हो, एक साथ जेल में डाल देना।
आपको लगता है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालकर आप पार्टी को कुचल दोगे, लेकिन आम आदमी पार्टी ऐसे कुचली जाने वाली नहीं है। आम आदमी पार्टी एक विचार है, जो आज पूरे देश के लोगों के दिलों में बस गया है। आप हमारे जितने नेताओं को जेल में डालोगे, उससे 100 गुना ज्यादा नए नेता ये देश पैदा करेगा। आम आदमी पार्टी आज दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचती।

Read More »

पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय में एक दिवसीय एकेडमिक ओरिएंटेशन कार्यक्रम

मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ-अनुसन्धान संस्थान मथुरा के जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एक दिवसीय अकादमिक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजन सचिव, अधिष्ठाता, जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, प्रो. रश्मि सिंह ने बताया की पार्वती राधाकिशन फोमरा स्कूल (बिरला ग्रुप), खामिनी, गोवेर्धन (मथुरा) के कक्षा ११वीं और १२वीं के जीव विज्ञान के छात्र-छात्राओ का एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, छात्र-छात्राओं को आधुनिक समय की जैव-प्रद्योगिकी तकनीकों से परिचित कराना था। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के बारे में बताया गया, तत्पश्चात विभिन्न जैव-प्रौद्योगिक तकनीकियों जैसे आणविक जीव विज्ञान, सूक्ष्म-जैविकी, पादप उत्तक संवर्धन तथा इंस्ट्रूमेंटेशन का प्रयोगशाला-प्रदर्शन भी दिखाया गया।

Read More »

गर्मी से बेहाल नौनिहाल, डीएम अंकल अब तो करा दो छुट्टी

» चिलचिलाती धूप में स्कूल से घर पहुंच रहे हैं रहे बच्चे
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। गर्मी से हाल बेहाल है। इंसान ही नहीं पशु पक्षी भी परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं मौसम विभाग ने भी लोगों को सतर्क किया है। छोटे छोटे बच्चे इस गर्मी में स्कूल जा रहे हैं। सुबह तो वह स्कूल के लिए निकल जाते हैं लेकिन जब दोपहर को चिलचिलाती धूप में घर लौटते हैं जो बच्चों के चेहरे तप रहे होते हैं और लाल पड़ जाते हैं। ऐसे में अभिभावक भी खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। जबकि विद्यालय अभी छुट्टी करने को तैयार नहीं हैं। बच्चों को हीट स्ट्रोक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मथुरा जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

Read More »