गतिहीन और तनावपूर्ण जीवनशैली के साथ अस्वस्थ्यकर भोजन की आदतें गैर संक्रमणकारी रोगों की संख्या में बढ़ोतरी कर रहे हैं
वर्तमान परिस्थितियों में शारीरिक फिटनेस और मानसिक सतर्कता बनाए रखने के लिए योग, व्यायाम, पौष्टिक भोजन प्रथा अपनाना स्वस्थ जीवन की कुंजी – एड किशन भावनानी
गोंदिया – वैश्विक स्तरपर वर्तमान परिपेक्ष में अभी तीसरा वर्ष शुरू है, परंतु कोरोना महामारी पूरी तरह से काबू में नहीं आ पाई है। बल्कि उनके अनेक वेरिएंट्स समय-समय पर आ रहे हैं और मनीषियों को नुकसान पहुंचाकर डर का माहौल पैदा करने में कामयाब हो रहे हैं,जिसमें स्वास्थ्य और आर्थिक दोनों स्तरपर हमें व्यक्तिगत और राष्ट्रीय स्तरपर नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए अब समय आ गया है कि हम वर्तमान परिस्थितियों में अपने शारीरिक फिटनेस और मानसिक सतर्कता उच्च स्तरपर बनाए रखने के लिए योग, व्यायाम, पौष्टिक भोजन प्रथा को गंभीरता से अपनाना शुरू करें जो स्वस्थ्य जीवन की अनमोल कुंजी है। साथियों क्योंकि वर्तमान समय में हमारी गतिहीन और तनावपूर्ण जीवन शैली के साथ अस्वस्थ्यकर भोजन भी हमारी आदतें गैर संक्रमणकारी रोगों और उपयुक्त कोविड व्यवहार को नजरंदाज करने की हमारी आदत से संक्रमण फैलने में भी बढ़ोतरी हो रही है जो अभी हाल ही के कुछ दिनों से हम टीवी चैनलों प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से देख रहे हैं कि कुछ राज्यों में अभी मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है जिसे अभी तथाकथित चौथी लहर का नाम दिया जा रहा है।
Read More »
Jansaamna
नैनी, प्रयागराज। करमा नर्सिंग एन्ड पैरामेडिकल कॉलेज दांदुपुर, घूरपुर में 135 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित गया। मुख्य अतिथि आई.पी.एस. अधिकारी चिराग जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह कदम सराहनीय है। इससे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन सुविधाओं से जुड़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। नई तकनीक के बारे में जानकारी हासिल हो सकेगी। साथ ही ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने में यह टैबलेट काफी मददगार साबित होगा। प्रसाशक करमा नर्सिंग एन्ड पैरामेडिकल कॉलेज एहतेशाम खान ने टेबलेट के सदुपयोग पर प्रकाश डाला वहीं निदेशक डॉ एम.आई.खान ने विद्यार्थियों के लिए फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन फोन योजना हेतु सी.एम.योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शरद कुमार मिश्र ने योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन का लाभ लेकर छात्र एक अच्छी शिक्षा पा सकेंगे।
सिकंदराराऊ। नगर के मोहल्ला दमदमा निवासी तल्हा खान को अलीगढ़ महोत्सव में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कला वीथिका एवं विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान मिलने पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी है । वह एएमयू एबीके हाई स्कूल बॉयज के कक्षा 7 के छात्र हैं। वह शुरू से ही प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं और कई प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल तथा अवार्ड जीत चुके हैं। वह इस समय यहाँ अपने नाना सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक हाजी मास्टर अहमद हुसैन मौलाना के पास रह रहे हैं।
सिकंदराराऊ। अलविदा जुमा की नमाज कड़ी सुरक्षा के साथ अदा की गई। नगर में पुरानी तहसील पर स्थित शाही जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों पर अल्लाह की इबादत में हजारों रोजदारों के सिर झुके और मुल्क की बेहतरी एवं देश में अमन चैन की दुआएं मांगी । अलविदा जुमा की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाइन का पालन करते हुए इस बार अलविदा जुमा की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी गई ।पाक माह रमजान का आखिरी जुमा शुक्रवार को जुमा अलविदा की नमाज शांति पूर्ण माहौल में अदा की गई। अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क नजर आया। जुमा अलविदा को लेकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अलविदा जुमा की नमाज के लिए सुबह से ही बच्चे उत्साहित रहे। कस्बा में शाही जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई।
मोदी योगी ने चलाया है कोरोना को नेस्तानाबूद करने का अभियान-स्वतंत्र गुप्त
सिकन्द्राराऊ,हाथरस। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा आज मुख्यमंत्री के नाम अभिहीत अधिकारी एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है और अनावश्यक मुकद्दमेंबाजी से भी मुक्त कराने की मांग की गई है।उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा आज मुख्यमंत्री के नाम अभिहीत अधिकारी एवं एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम व्यापारियों को व्यापार करने में भारी समस्याएं पैदा कर रहे हैं तथा व्यापारियों द्वारा कहा गया है कि मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑनलाइन खाद्य पदार्थ सप्लाई किए जाने वाले सामान की क्वालिटी की जांच बाजारों से दुकानदारों के भरे जा रहे सैंपिलग के समान के अनुपात में ही की जाए। ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाले डिलीवरी मैन के लिए फूड लाइसेंस की अनिवार्यता की जाए। पैकिंग के सामान का सैंपल फेल होने पर रिटेलर को भी अपराधी मानकर मुकद्दमा चलाया जाता है।