आज आम इंसान के हालातों पर रोटी कपड़ा और मकान फ़िल्म के गानें की चंद पंक्तियाँ याद आ रही है,
“ग़रीब को तो बच्चे की पढ़ाई मार गई
बेटी की शादी और सगाई मार गई
किसी को तो रोटी की कमाई मार गई
कपडे की किसी को सिलाई मार गई
किसी को मकान की बनवाई मार गई
बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई”
आज देश बहुत सारे हालातों से जूझ रहा है उसमें सबसे अहम मुद्दा आज महंगाई और बेरोजगारी है। उपर से पिछले दो सालों से कोरोना ने कहर बरपाया, जिसमें लाॅक डाउन के दौरान कई लोगों की नौकरियां छूट गई, कई कंपनियां बंद हो गई। मोल मौलात वाले झेल गए पर छोटे व्यापारियों की हालत खस्ता हो गई। वैश्विक मंदी ने सबकी आर्थिक व्यवस्था डावाँडोल कर दी है। पर आम इंसान को अपनी परेशानियों ने ऐसे मारा कि न कह सकते है, न सह सकते है। थोड़ा सरकार ध्यान दें और थोड़ जनता योगदान दें तभी देश वापस उपर उठ पाएगा।
Read More »
Jansaamna
कानपुर दक्षिण। आर एस एजुकेशन सेंटर के विशाल प्रांगण में समाजसेवी और शिक्षाविद वी के मिश्रा और संकल्प सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान द्वारा एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संकल्प सेवा समिति अपने मानवसेवा मिशन के तहत विगत कई वर्षों से इस पुनीत कार्य में सलंग्न हैं और उसके इस नेक कार्य ने सैकड़ो लोगो की जीवनरक्षा की है। निसंदेह किसी का जीवन बचाने से बड़ा और कोई परमार्थ नही हो सकता है इसी उद्देश्य के तहत आज मैंने भी समिति के 105वे शिविर में अपने अनुज और कर्मठ भाजपा नेता तथा पुर्व पार्षद प्रत्याशी संजय श्रीवास्तव और इष्ट मित्रो के साथ इस पुण्य यज्ञ में अपना योगदान दिया।इस अवसर पर उपस्थित रक्तदानियों और नागरिकों को संबोधित करते हुए वार्ड.67 के संभावित उम्मीदवार और भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने लोगो को प्रेरित किया और कहा कि आप सबको ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्य में अपना योगदान करना चाहिए।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी एवं अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक सिंह के कुशल नेतृत्व में लगातार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायबरेली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बदमाशों के साथ दूसरी बार मुठभेड़ की है।
सिकंदराराऊ।पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा(बकरीद) , श्रावण मास के दृष्टिगत शान्ति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कस्बा पुरदिलनगर स्थित नगर पंचायत सभागार में गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों एवं धर्मगुरूओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक हाथरस विकास कुमार वैद्य के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र सिंह द्वारा आगामी त्यौहार ईद-उल-अजहा(बकरीद) , श्रावण मास के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कस्बा पुरदिलनगर स्थित नगर पंचायत सभागार में गणमान्य व संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरूओं के साथ पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह , चौकी इंचार्ज पुरदिलनगर सोनू कुमार राजौरा एवं क्षेत्र के गणमान्य व संभ्रांत व्यक्ति व धर्मगुरू मौजूद रहें ।
सिकंदराराऊ।थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। कब्जे से 1 अवैध तमंचा व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किये हैं।पुलिस अधीक्षक हाथरस विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सत्यवीर पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम बारमऊ थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।