डीसीएम व ट्रक के चालक व परिचालक भी घायल,हाईवे पर लगा जामःक्रेन से हटवाये वाहन
हाथरस। थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा रोड स्थित आरबी कोल्ड के पास आज एक तेज रफ्तार डीसीएम व ट्रक की आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें डीसीएम चालक की जहां दर्दनाक मौत हो गई, वहीं डीसीएम का परिचालक व ट्रक के चालक परिचालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा घटना से हाईवे पर जाम लग गया और दोनों वाहनों को पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से हटवाया गया। जबकि डीसीएम चालक के शव को पुलिस द्वारा केबिन को काटकर बाहर निकाला गया।बताया जाता है थाना चंदपा क्षेत्र के आगरा रोड स्थित आरबी कोल्ड स्टोरेज के पास आज दोपहर एक डीसीएम व ट्रक में आमने सामने की भीषण भिड़ंत हो गई और इस भीषण भिड़ंत में डीसीएम के चालक की दर्दनाक मौत हो गई।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना न केवल ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रही है। साथ ही साथ भारत सरकार के कौशल विकास मिशन से प्रभावित होकर परियोजना के आसपास के गांवों एवं परियोजना परिसर के विभिन्न समूहों के कौशल को निखारने का अभिनव प्रयास कर रही है। हाल ही में आसपास के गांवों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को सशक्तिकरण अभियान के तहत जहां उनके कौशल को निखारकर उन्हें बुलंदी के नए पंख दिए वहीं इस समय आवासीय परिसर के बच्चों, महिलाओं तथा कर्मचारियों के लिए थिएटर एवं डांस कार्यशाला संचालित की जा रही है।एक पखवाड़े के लिए संचालित इस कार्यशाला को चार चरणों में बांटा गया है, जिसमें विशेषज्ञ फैकल्टी के द्वारा छोटे तथा बड़े बच्चों के दो समूहों के साथ-साथ महिलाओं व कर्मचारियों के समूह बनाए गए हैं। इन समूहों को बॉलीवुड डांस के साथ-साथ नृत्य की विविध कलाओं से पारंगत किया जा रहा है।