Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तेज बाइक सवार नाबालिग बच्चे ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर

तेज बाइक सवार नाबालिग बच्चे ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर

साइकिल सवार युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
कानपुर: अवनीश सिंह। कानपुर नगर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के रतनलाल नगर चौकी के समीप देर रात एक साइकिल सवार युवक को बाइक सवार नाबालिग ने जोरदार टक्कर मारी जिससे युवक की हालत गंभीर हो गई जिसे पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे अस्पताल एडमिट करने से मना कर दिया और हैलट अस्पताल को जाने को कहा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की हालत गंभीर देखकर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए भेजा। सही समय पर उपचार मिल जाने से युवक की जान बच गई।