कानपुर देहातः प्रभात गुप्ता। देश के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद आगमन व इस दौरान प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर, मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर, आई0 जी0 कानपुर परिक्षेत्र प्रशान्त कुमार द्वारा ग्राम परौंख स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया व कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर लगे समस्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये गये।
JAN SAAMNA DESK
तम्बाकू विरोधी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प कराया
अखिलेश सिंहः कानपुर/लखनऊ। ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है कि जो तम्बाकू नियंत्रण के लिए 2003 में कोटपा ला बनाया गया था उसका प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन ना हो पाने के चलते तंबाकू का प्रयोग हर वर्ग में महामारी के रूप में फैल चुका है। इसीलिए विश्व तंबाकू निषेध दिवस की इस बार की थीम है आओ पर्यावरण की सुरक्षा करें उपरोक्त बात नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के तत्वावधान में सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के सहयोग से बख्शी का तालाब में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित कौशल किशोर का तम्बाकू विरोधी समागम में 10000 जागरूक लोगों से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कही।
उन्होंने सभी को तम्बाकू विरोधी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प कराया बल्कि 128 लोगों ने आगे बढ़कर तंबाकू उत्पादों को फुटबॉल के रूप में फेंक कर मंत्री की बातों से प्रेरित होकर छोड़ने का संकल्प भी लिया। समागम का संयोजन करते हुए अरुण सिंह उर्फ गप्पू सिंह चेयरमैन बीकेटी ने कहा कि हम इसी श्रंखला में कौशल जी के मार्गदर्शन में 200 लोगों की एक कार्यशाला लखनऊ में 17 व 18 जून को आयोजित करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने नशा मुक्त के क्षेत्र में 30 वर्षों से निस्वार्थ प्रयासरत योग गुरु ज्योति बाबा को अहिल्याबाई होलकर एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित भी किया।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बन्ध में आलाधिकारियों ने लिया जायजा
कानपुरः प्रभात गुप्ता। राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर अतुल कुमार तथा अन्य समस्त संबंधित अधिकारियों ने प्रस्तावित रूट तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर संबंधित समस्त विभागों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर आलाधिकारियों ने चकेरी एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, सिविल एयरपोर्ट कैंट, मर्चेंट चौंबर हॉल के रूट का निरीक्षण किया। तत्पश्चात कार्यक्रम प्रभारी मयूर महेश्वरी की अध्यक्षता में मर्चेन्ट चैम्बर हाल में सभी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में जायजा लेकर बैठक करते हुए शेष रह गए कार्याे को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
प्याऊशाला के उद्घाटन अवसर पर राहगीरों को शरबत बांटा
कानपुरः प्रभात गुप्ता। राम कृष्ण नगर जी0 टी0 रोड में उन्नति सेवा संस्थान एवम् युवा मोर्चा के द्वारा सुसज्जित प्याऊ शाला बनाई गई। गर्मी को देखते हुए राहगीरों को गर्मी से राहत के लिए प्याऊ उद्धघाटन गोविन्द नगर विधायक सुरेन्द्र मैथानी व एम एल सी अरुण पाठक के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर राहगीरों को शरबत वितरण किया गया। वहीं मीनाक्षी गुप्ता एवम् शिवांग मिश्रा द्वारा यह कहा गया कि यदि हम सबको मिलकर ऐसे धर्मार्थ कार्य करते रहने चाहिये जिससे कि समाज में एक अच्छा संदेश जाये और अन्य लोग भी ऐसे कार्यों के लिए आगे आयें। इस अवसर पर मनीष गुप्ता, मोनिका वैश्य, आरती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन पर आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र प्रशान्त कुमार द्वारा जनपद कानपुर देहात में राष्ट्रपति व प्रधानमन्त्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल परौंख स्थित वीरांगना झलकारी बाई राजकीय इण्टर कालेज व अन्य सम्भावित स्थलों की सुरक्षा-व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कानपुर देहात नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात स्वप्निल ममगई सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
छेड़छाड़ की पीड़िता को कानपुर डीएम बन फोनकर धमकाया
⇒एक सप्ताह पहले हुई छेड़छाड़ की घटना पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
⇒पीड़िता शिकायती पत्र लेकर दर-दर भटकने को है मजबूर
⇒शिकायत पर तीन दिन थाने में बैठाने के बाद आरोपी को छोड़ा
⇒थाने से छूटने के बाद बौखलाये दबंग ने पीड़िता को धमकाया
⇒फोन कर पीड़िता से बताया खुद को कानपुर डीएम
⇒आरोपी को नहीं है पुलिस का खौफ डीएम कानपुर का नाम लेकर किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल
कानपुर दक्षिणः अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र की जरौली निवासी महिला ने बताया कि उसके पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने उसके साथ बीती 19 मई को उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसे लात घूसो से पीटा भी था जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता बीती 20 मई को बर्रा थाने पहुंची और शिकायत पत्र दिया।
शिकायत को संज्ञान में लेकर बर्रा पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर तीन दिन थाने में बैठाये रखा और फिर हिदायत देकर छोड़ दिया। छूटने के बाद दबंग युवक शिकायत से बौखलाया हुआ पीड़िता से और बद्दतमीजी करने लगा, जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता थाने चौकी से लेकर डीसीपी साउथ कार्यालय तक के चक्कर काट रही है।
हिंदी विवि के परास्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
वर्धा। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए परास्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी पीजी)- 2022 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सीयूईटी की वेबसाइट पर लॉगइन कर 18 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने अपने संदेश में कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व कौशलयुक्त शिक्षा प्रदान करने, उन्हें बेहतर मनुष्य बनाने, मानव मूल्य का बोध कराने एवं 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने हेतु तैयार करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सज्ज है। बापू के नाम पर स्थापित और हिंदी को समर्पित यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 में वर्णित मातृभाषा में शिक्षा के उद्देश्य को साकार करने की दिशा संलग्न है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 को लागू करने की दृष्टि से विश्वविद्यालय अग्रणी है। विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी संपन्न बनाने की दृष्टि से विश्वविद्यालय में कंप्यूटर की शिक्षा अनिवार्य है। विश्वविद्यालय परिसर पूरी तरह से वाईफाई युक्त है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी परिसर में कहीं से भी अधिगम कर सकता है।
न्याय पाने के लिये अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगा रही है पीड़िता
-स्पा संचालिका व उसके गुर्गों ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची को देहव्यापार में ढकेलनी की दी थी धमकी
-पीड़िता के मोबाइल पर मासूम के लिये किये गये बेहद अश्लील कमेंट
-पीड़िता ने अपनी व अपने बच्चों के लिये बताया जानमाल का खतरा
कानपुरः अवनीश सिंह। न्याय पाने के लिए पुलिस अधिकारियों की चौखट में धक्के खा रही पीड़िता, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही? मामला बिधनू थाना क्षेत्र के अन्तर्गत न्यू आजाद नगर चौकी का है। जहां विगत 9 मई को स्पा सेंटर संचालिका एवम् उसके दबंग साथियों द्वारा पीड़िता की बेटी को जबरन देह व्यापार में धकेलने की धमकी दी गई थी। 9 मई को संबंधित चौकी, थाने में प्रार्थना पत्र देने के बाद कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद पीड़िता दो बार एसपी आउटर के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंची एसपी आउटर द्वारा बिधनू थाना प्रभारी को आदेश देने पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उसके बाद 21 मई को पीड़िता आईजी जोन के पास आईजी जोन कानपुर के पास मामला पहुंचाया गया। इसके बाद उन्होंने तत्काल बिधनू थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। तब जाकर बिधनू थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज कर दिया। 21 मई को एफआईआर दर्ज कराने के ठीक 3 दिन बाद 24 मई की रात स्पा सेंटर संचालिका और उसके साथी पीड़िता के घर पहुंचे और पीड़िता की 6 वर्षीय नाबालिग बेटी जो कि घर के बाहर खेल रही थी उसको उठाकर ले जाने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर वाले व मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए और बच्ची को छुड़ाया। जिसके साक्ष्य पीड़िता के पास वीडियो में मौजूद हैं। तभी पीड़िता ने 112 एवम् 1076 पर डायल कर सहायता मांगी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी स्पा सेंटर संचालिका व उसके साथी पीड़िता और उसकी बेटी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए भाग गये।
मुकदमा दर्ज होने से बौखलाये आरोपियों ने पीड़िता को उसके घर जाकर दी धमकी
⇒पीड़िता ने थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पर आरोपियों की मदद करने का लगाया आरोप
⇒थाना प्रभारी की कार्यशैली पर उठा सवाल कि तथ्यों सहित शिकायत मिलने पर त्वरित मुकदमा क्यों नहीं लिखा?
कानपुरः अवनीश सिंह। बिधनू थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने एक स्पा सेंटर की संचालिका व उसके साथ साथियों के विरुद्ध बिगत दिनों तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि शहर स्थित एक स्पा सेंटर की संचालिका अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी 6 वर्षीय बेटी के साथ कोई भी घटना घटित करवा सकती है। इस सम्बन्ध में पहले पहले तो थाना पुलिस ने पीड़िता को टरकाने का काम किया किन्तु उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर पीड़िता की तहरीर के आधार पर बिधनू थाना में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। किन्तु मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद आरोपियों के हौंसले और बुलन्द हो गये और उन्होंने पीड़िता के घर जाकर धमकाया और कहा कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता थाना क्षेत्र के गंगापुर कालोनी की रहने वाली है। पीड़िता के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिगत 9 मई 2022 को उसके मोबाइल पर व्हाट्सअप के माध्यम से लक्जरी व रिफ्रेश स्पा सेंटर की संचालिका लकी सिंह ने अश्लील मैसेज भेजते हुए उसकी बेटी को अगवा कर धन्धे में उतार देने की धमकी दी गई थी। आरोपियों के हौंसले इतने बुलन्द दिखे कि उनके द्वारा कई ऐसे अश्लील व अभद्र मैसेज पीड़िता के मोबाइल पर भेजे गये जिन्हें लिखा नहीं जा सकता है।
मण्डलायुक्त ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनीं जन समस्यायें
कानपुर देहात। कानपुर मण्डल मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर ने अकबरपुर तहसील में चल रहे जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान में पहुंचकर जन शिकायतें सुनी, इस मौके पर जिलाधिकारी नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगाई, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने भी लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित भी किया। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 234 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इन शिकायतों में सबसे ज्यादा राजस्व की 103, पुलिस 78, खण्ड विकास अधिकारी अकबरपुर 18, समाज कल्याण 12, विद्युत 6, सिंचाई 3, नगर पंचायत अकबरपुर 5, बैंक, वन विभाग, जिला कृषि, एआईजी स्टाम्प की 1-1, पूर्ति विभाग 2, पीओ डूडा 3 शिकायतें प्राप्त हुई। इस मौके पर मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व की है, जिसमें भूमि विभाग से ज्यादा है, इसमें अधिकारी एक टीम बनाकर शिकायतों का निस्तारण करायें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि आज संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जो शिकायतें सम्बन्धित विभागों को प्राप्त हुई है उनका निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर अवश्य गुणवत्तापरक तरीके से कराये। उन्होंने कहा कि शिकायतें जो बार-बार आती है उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किाय जाये तथा शिकायतकर्ता से बात कर अवश्य करे।
Jansaamna