लखनऊ/हरदोई। प्रदेश के मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने आज ब्लाक भरावन (जनपद हरदोई) के संविलियन विद्यालय अतरौली में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार घर-घर सर्वे कर अधिक से अधिक बच्चों का नामाकंन प्राथमिक विद्यालयों में करायें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और प्राथमिक विद्यालयों से ज्ञान प्राप्त कर बच्चों को आगे बढ़ने की क्षमता मिलती है, इसलिए समस्त प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि एक-एक विद्यालय को गोद लेकर उन विद्यालय की आधारभूत जरूरतों को पूरा कराकर उन्हें आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करायें।
मुख्य सचिव ने विगत वर्षों में स्कूल चलो अभियान एवं ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जनपद में करायें गये कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार विगत वर्षों में जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कराये गये है उन्हें भविष्य में और आगे बढ़ायें तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बच्चों का नामाकंन विद्यालयों में कराना सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान 04 से 30 अप्रैल, 2022 तक चलेगा। इस दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक करें और बच्चों की शिक्षा के प्रति की जा रही गतिविधियों के बारे में विचार-विमर्श करें तथा बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के प्रति प्रेरित करें।
JAN SAAMNA DESK
उप्रः सरकार व सरकारी तन्त्र को पत्रकारों से इतनी नाराज़गी क्यों ?
उप्र में सरकार अथवा सरकारी तन्त्र के खिलाफ खबरें चलाने के चलते पिछले दो-तीन वर्षो में अनेक पत्रकारों के खिलाफ मुक़दमे दर्ज कराए गए हैं। शासन-प्रशासन की आलोचना करने के जुर्म में जिन पत्रकारों के खिलाफ़ एफ आई आर दर्ज करवाई गई थीं। उन मुक़दमों के बाद कई पत्रकारों की गिरफ़्तारियाँ भी हुई थीं, जिन्हें कुछ समय हिरासत में रहने के बाद ज़मानत भी मिल गई थी, कुछ मामलों की सुनवाई भी जारी है। बिगत कुछेक वर्षो पर नजर डालें तो अनेक पत्रकारों के खिलाफ मामले दर्ज करवाकर पत्रकारों के बीच भय व्याप्त करने का माहौल तैयार किया गया। ऐसा नहीं कि ऐसा माहौल पिछली सरकारों में नहीं रहा, रहा लेकिन तुलनात्मक आकड़ों के अनुसार वर्तमान में कुछ ज्यादा ही है। पत्रकारों के खिलाफ दर्ज करवाये गये मामलों पर अगर नजर डालें तो जो मामले प्रकाश में आ चुके हैं उन्हें प्रस्तुत कर रहा हूं।
अगस्त 2019 में मिर्ज़ापुर में सरकारी स्कूल में व्याप्त अनियमितता और मिड डे मील में बच्चों को नमक रोटी खिलाए जाने से संबंधित ख़बर चलाने पर पवन जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर प्रताड़ित किया गया। पीसीआई द्वारा मामला संज्ञान लेने पर पवन जायसवाल का नाम एफ़आईआर से हटाया गया। मिर्ज़ापुर में मिड डे मील में कथित धांधली की ख़बर दिखाने वाले पत्रकार पर दर्ज हुई एफ़आईआर के बाद सरकार की काफ़ी किरकिरी हुई थी। इस घटना का दिलचस्प पहलू ज़िले के कलेक्टर का वह बयान था जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘प्रिंट मीडिया का पत्रकार वीडियो कैसे बना सकता है? इस मामले में प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया को हस्तक्षेप करना पड़ा था।
संस्थान ने पहले कराई पढ़ाई फिर कैंपस में ही दिलाई मनमाफिक नौकरी
पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार रायबरेली में रविवार को को केंपस ड्राइव मेले का उद्घाटन नगर सभासद संजय सिंह ने फीता काट कर किया। उसके बाद प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण करके किया। जैसा कि पिछले दिनों आईटीआई की परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों को अवगत कराया गया था कि आज कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत आज जिला सेवायोजन कार्यालय के द्वारा आए हुए सर्वेश कुमार राय ने सभी प्रतिभागियों के काउंसलिंग का सत्र रखा जिसमें सभी को जीवन की सफलता के सूत्र भी बताए गए। आज मदरसन सुमी कंपनी गुजरात के द्वारा प्रशिक्षार्थियों का साक्षात्कार लिया गया जिसमें लगभग 171 प्रशिक्षर्थियों ने भाग लिया।
बच्चों की शिक्षा के प्रति लापरवाही अब अभिभावकों को पड़ सकती है भारी
बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने के लिए शिक्षकों के साथ अब अभिभावकों को भी अपना पूर्ण योगदान देने की आवश्यता है
“स्कूल अब शुरू हुए, शुरू हुई फिर पढ़ाई
दो साल बाद नन्ही बिटिया, स्कूल देख पाई
अब बच्चों के संग सब, स्कूल पढ़ने जायेंगे
नई गुरूजी की नई सीख, खूब सीखकर आयेंगे”
अप्रैल माह आते ही स्कूलों की घंटी एक बार फिर से बजने के लिए तैयार है । एक लम्बे समय के बाद पूर्व प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की किलकारी स्कूल के कमरों से सुनाई देने को तैयार है । देश में लॉकडाउन के दौर ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है तो वह है शिक्षा; और शिक्षा में पूर्व-प्राथमिक एवं प्राथमिक शिक्षा की दशा बिगाड कर रख दिया है । सरकारी विद्यालयों में जहाँ बच्चा 5 से 6 वर्ष की उम्र में स्कूल जाकर अपनी शिक्षा ग्रहण करने को तैयार हो जाता है वही निजी विद्यालयों में 4 वर्ष से प्री-प्राइमेरी कक्षाओं में दाखिला के साथ पढाई की शुरुआत हो जाती है । अभी तक पूरे 2 वर्षों का समय गुजर गया है कुछ बच्चे जो शुरूआती कक्षा में दाखिले के लायक थे उन्होंने तो स्कूल का मुख तक नहीं देख पाया है; और यदि किसी तरह इन उम्र के बच्चों का दाखिला विद्यालय में हो भी गया तो कोरोना महामारी के दर से बंद स्कूलों के दर्शन नहीं हो पाए है । इनके लिए स्कूल की पढ़ाई और वहाँ का मजा एवं सीख परियों की कहानी जैसा है । नए सत्र के प्रारंभ होते ही बच्चों की शुरूआती शिक्षा के लिए शिक्षक के पास एक नई चुनौती होगी, क्योकि 2 वर्षों के लर्निंग गेप को समझते हुए, आगामी कार्ययोजना तय करके सत्र के लिए तैयारी करनी होगी ।
चस्का मुफ्तखोरी का
एक कहानी पढ़ी थी कि बहेलिये ने दाना डालकर जाल बिछाया हुआ था और फिर कबूतर दाना चुगने आए और जाल में फस गए। हमें इस कहानी से यह सबक सिखाया जाता था की लालच बुरी बला है। कुछ ऐसा ही आजकल का माहौल है करोना काल में शुरू की गई गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना को केंद्र सरकार ने तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है हालांकि यह स्पष्ट है कि यह घोषणा 2024 में लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखकर किया गया है। इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री की शपथ के अगले ही दिन कर दी गई और दावा किया गया है कि पंद्रह करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
आकर्षण को प्यार समझने की भूल मत करो
इश्क की आँधी बहा ले जाती है जिनको कच्ची उम्र के पड़ाव पर, वह लड़कियां कहीं की नहीं रहती। छूट जाती है पढ़ाई और इश्क की आराधना करते कई बार हार जाती है अपनी ज़िंदगी।
यह उम्र ख़तरनाक होती है 15 से लेकर 20 साल के बीच का सफ़र विपरीत सेक्स के प्रति आकर्षण पैदा करता है। उस उन्माद को बच्चियाँ प्रेम समझकर एक ऐसी राह पर निकल जाती है, जहाँ फिसलन और पतन के सिवा कुछ नहीं होता।
न आजकल के लड़कें उस उम्र में इतने परिपक्व होते है। प्यार, इश्क, मोहब्बत को अपनी शारीरिक जरूरतें पूरी करने का ज़रिया समझते है। खासकर डिज़िटल युग में हर बच्चें मोबाइल का बेबाक उपयोग करते है, जिसमें अंगूठा दबाते ही पोर्नाेग्राफ़ी एप्स की भरमार मिलती है। बहुत कम उम्र में आजकल के बच्चे एडल्ट हो जाते हैं। हर माँ-बाप को अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। बच्चे मोबाइल का उपयोग किस चीज़ के लिए करते हैं और बच्चों की मानसिकता का अध्ययन करते बातचीत से जानने की कोशिश करनी चाहिए की बच्चे किस दिशा में जा रहे हैं और हर माँ-बाप का कर्तव्य है की बेटे को यह संस्कार दें कि दूसरों की बेटी की इज्जत करें, सम्मान दें। प्यार के नाम पर कोई खेल खेलने से पहले सोचे की अपनी बहन-बेटी के साथ अगर कोई ऐसा करें तो?
कभी-कभी बच्चे आकर्षण को प्यार समझकर एक ऐसी राह पर निकल जाते हैं, जहाँ से बाकी सब पीछे छूट जाता है। पढ़ाई-लिखाई से भटक जाते हैं लक्ष्य को भूल जाते हैं।
नवरात्र के प्रथम दिन गंगा स्नान के पश्चात भक्तों ने माता के मंदिरों में किया दर्शन
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। आज चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन देवी मंदिरों से लेकर गंगा तटों तक आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे और हर हर गंगे के जयकारों के साथ पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई। गोकना घाट, गोला, बादशाह पुर, पूरे तीर, डलमऊ गंगा घाट पर हजारों लोगों ने स्नान दान कर कल्याण की कामना की। तत्पश्चात में भक्तों ने देवी मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर गोकना घाट पर मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण समिति की ओर से गंगा महाआरती, गंगा पूजन व दीपदान किया गया और गहरे जल में ना स्नान करने,मां गंगा को निर्मल एवं स्वच्छ बनाने की अपील की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समिति के महासचिव पं. जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि चैत्र नवरात्र से हिंदू नववर्ष का प्रारंभ होता है।
नाबालिक को बहला फुसला कर भगाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
मीरजापुर। अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा नाबालिक को बहला फुसला कर भगाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया । 28 मार्च को थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक पुरूष द्वारा थाना स्थानीय पर नामजद अभियुक्त के विरूद्ध अपनी (वादी की) पुत्री को षड़यंत्र के तहत बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना मड़िहान पर पंजीकृत उक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दुष्कर्म की धारा की बढ़ोत्तरी की गई।
Read More »अवैघ कब्जों पर चला जिला प्रशासन का बुल्डोजर
कानपुरः प्रभात गुप्ता। जनपद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ सभी तहसीलों में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी स्थिति में सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले माफियाओं को नहीं छोड़ने पर बल दिया जा रहा है। उनके खिलाफ कठोरतम से कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में तहसील घाटमपुर क्षेत्र के 8 जगहों पर खलिहान, तालाब, बंजर, टिन शेड, पक्के मकान, नाली, चकमार्ग आदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कब्जे को खाली कराया गया है। 8 गांवों के 10 लोगों के खिलाफ धारा 67 के अंतर्गत 3,08,588 जुर्माने की कार्यवाही की गई और 4.41 हेक्टेयर भूमि को को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
बताते चलें कि जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर सभी तहसीलों में अवैध कब्जा करने वालों को चिन्हित करते हुए लगातार कार्यवाही करते हुए कब्जे खाली कराए जा रहे हैं।
सुपर मार्केट में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली । उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) रायबरेली द्वारा सुपर मार्केट में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों तथा उनकी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जी.सी.सिंह चौहान ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में उमेश चौतन्य जी महराज थे।
मुख्य अतिथि उमेश चौतन्य ने होली की प्रासंगिकता पर बल दिया और आपसी सौहार्द बनाये रखने का आहवान किया। जिलाध्यक्ष शिवनारायण मिश्र बब्बू मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि होली लोगों को जोड़ता है। इसलिए सब लोग हिलमिल कर रहें तथा पारस्परिक ईर्ष्या व कटुता को समाप्त करे।
Jansaamna