Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1072)

JAN SAAMNA DESK

कानपुर-फतेहपुर क्षेत्र की एम एल सी सीट के लिये नामाँकन हेतु तिथियाँ घोषित

कानपुर। विनय कुमार पाठक, सहायक रिटर्निंग आफिसर, कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन/अपर जिलाधिकारी, फतेहपुर ने बताया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप्र लखनऊ के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के 35 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित 36 सदस्यों, जिनका कार्यकाल दिनांक 07 मार्च, 2022 को समाप्त हो चुका है, के द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों में कार्यक्रम दिनांक 28 जनवरी, 2022 को घोषित किया गया था। कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एक सदस्य निर्वाचित होने है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उक्त कार्यक्रम को संशोधित करते हुये चरणवार कार्यक्रम नियत किया गया है जो निम्नानुसार है-

Read More »

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने यूपी बोर्ड परीक्षा हेतु परीक्षा सेन्टर का लिया जायजा

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक स्वप्रिल ममगई ने संयुक्त रूप से यू0पी0 बोर्ड इण्टरमीडिएट एवं हाईस्कूल की 24 मार्च 2022 से प्रारंभ हो रही परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा हेतु बनाये गये सेन्टर अकबरपुर इण्टर कालेज में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा वहां पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों को टीवी स्क्रीन पर सभी कक्षों को देखा, इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भारत सिंह ने बताया कि विद्यालय में 1175 परीक्षार्थी हेतु 25 कक्ष परीक्षा हेतु निर्धारित किये गये है जिसमें सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लगे है, कुर्सी, मेज की सही प्रकार से व्यवस्था की गयी है। इस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थाऐं दुरस्त रखे, सभी कक्षों में सही प्रकार से सीसीटीवी कैमरा कार्य करें, साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाऐं दुरस्त रहे।

Read More »

जायद उत्पादकता गोष्ठी का किया आयोजन

कानपुर देहात। कृषि उत्पादन आयुक्त-उ0प्र0 शासन आलोक सिन्हा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय जायद उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। गोष्ठी में अपर मुख्य सचिव-कृषि उ0प्र0, उ0प्र0 कृषि निदेशक, निदेशक-उद्यान, निदेशक-पशुपालन एवं अन्य कृषि एवं कृषि समावेषी विभागों के राज्य स्तरीय अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक उपस्थित रहे। जनपद से अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) जे0पी0 गुप्ता, उप कृषि निदेशक कानपुर देहात विनोद कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 डी0एन0 लवानिया, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चन्द्रा, जिला कृषि अधिकारी डा0 कुमार गुप्ता, भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रामनरेश, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी विकास सेठ के साथ-साथ कृषि विभाग के कर्मचारियों एवं प्रगतिशील कृषक राजकुमार त्रिपाठी, ज्ञान सिंह तथा महावीर सिंह आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Read More »

राजस्व कार्याे की 16 मार्च को होगी समीक्षा

कानपुर देहात। अर्थ एवं संख्याधिकारी शीश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 16 मार्च 2022 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से कलेक्टेªट सभाकक्ष में निम्नलिखित एजेण्डा बिन्दुओं पर समीक्षा की जायेगी। उन्होंने बताया की सर्वप्रथम राजस्व विभाग के एजेण्डा बिन्दु कर करेत्तर, राजस्व वादों का निस्तारण चकबंदी वादो सहित, जिसमें अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, सहायक महानिरीक्षक, निबन्धक स्टाम्प, जिला आबकारी, अधिशासी अभियन्ता, बिद्युत, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जिला खनन, उपायुक्त, वाणिज्यकर, प्रभागीय वनाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नोडल, सचिव, मण्डी परिषद आदि अधिकारीगण सम्मलित होगे, इसी प्रकार खनन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विभाग, सहकारिता आदि की समीक्षा की जायेगी।

Read More »

बियर, भाँग व मदिरा की दुकानें 18 को रहेंगी बन्द

कानपुर देहात। जिला मजिस्ट्रेट कानपुर देहात जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दिनांक 18 मार्च 2022 को होली का पर्व मनाया जाना है, जिसमें शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु उप्र आबकारी अधिनियम की धारा-59 के प्राविधानानुसार प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये आदेश दिये है कि जनपद कानपुर देहात की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भांग की फुटकर बिक्री की दुकानें, माडल शाप एवं समस्त सी0एल0-2 (देशी शराब के थोक बिक्री का अनुज्ञापन), एफएल-2 / एफ.एल.2 बी ( विदेशी मदिरा एवं बियर की थोक बिक्री का अनुज्ञापन) दिनांक 18.03.2022 को पूर्णतया बन्द रखे जायेंगे। इस बन्दी के लिये अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नही होगा।

Read More »

साइकिल स्टैण्ड व कैण्टीन की नीलामी 24 मार्च को

कानपुर देहात। उप जिलाधिकारी भोगनीपुर अजय राय ने बताया कि तहसील भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात में कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा हेतु कैण्टीन व साईकिल स्टैण्ड एवं दो दुकानों की वित्तीय वर्ष 2022-23 की सार्वजनिक नीलामी हेतु बोलीदाताओं को आमन्त्रित किया जाता है कि दिनांक 24 मार्च 2022 को समय 11 बजे सभागार कक्ष तहसील भोगनीपुर में उपस्थित होकर नीलाम अधिकारी नायब तहसीलदार भोगनीपुर के समक्ष अपनी अपनी जमानत राशि 5000 रू0 जमा कर बोली में भाग ले सकते हैं। नीलामी ग्रहिता द्वारा उक्त संचालन नीलामी षर्तो के अनुसार करना होगा।

Read More »

निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थी अपना आधार व मोबाइल नम्बर करायें लिंक

कानपुर देहात। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिशेक पाण्डेय ने बताया कि पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए अब पोर्टल पर लाभार्थी को अपना आधार व मोबाइल नम्बर लिंक कराना आवश्यक है। लाभार्थी किसी भी जनसेवा केन्द्र/लोकवाणी या साइबर कैफे के माध्यम सेhttps://sspy.up.gov.in पोर्टल पर जाकर वेबसाइट पर उपलब्ध विकल्प ‘‘पुराने आवेदक पोर्टल पर अपना मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड करते हुए स्वयं अपना आधार व मोबाइल नम्बर लिंक करा सकते है।‘‘ लाभार्थियों का आधार एवं मोबाइल नम्बर लिंक न होने की दशा में पेंशन का भुगतान हो पाना संभव नहीं होगा।

Read More »

होलिका दहन की व्यवस्था चुस्तदुरुस्त करने के निर्देश

कानपुर नगर। शहरी क्षेत्रों में जहां जहां होलिका दहन का कार्यक्रम होना है वहां पर मिट्टी डालने का कार्य नगर निगम करे तथा आयोजकगण भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नगर निगम से संपर्क कर मिट्टी डाललवाने का कार्य करवाए। शहरी क्षेत्र में केस्को एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दक्षिणाचल लटकते बिजली के तारों को कसवा ले। सभी सब स्टेशन में गैंग उपस्थित रहे। हाई स्पीड से होली एवं गंगा मेले वाले दिन पानी की सप्लाई करायी जाए तथा सभी जलापूर्ति स्टेशनों में बैकअप में जनरेटर की व्यवस्था भी कर लिया जाए ।

Read More »

मैनपुरी: लोधी वोट के ध्रुवीकरण ने दिलाई भोगांव में भाजपा को जीत

⇒कांग्रेस से लोधी प्रत्याशी होने के बाद भी नहीं हुआ मतों का बिखराव
पुष्पेंद्र मिश्र: मैनपुरी। जिले में दो विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर सपा को मात दी है। इसमें भोगांव विधानसभा में लोधी वोट के ध्रुवीकरण के चलते भाजपा जीतने में कामयाब हुई। लोधी वोट का ध्रुवीकरण इसलिए भी अहम है क्योंकि भोगांव विधानसभा में लोधी प्रत्याशी भी मैदान में था।
सियासत में भोगांव विधानसभा सीट की अपनी अलग ही जगह है। बीते दो चुनावों में यहां से जीतने वाले विधायकों का मंत्रिमंडल में स्थान मिलने से ये और भी अहम हो जाती है। लगातार दूसरी बार इस चुनाव में भाजपा के रामनरेश अग्निहोत्री ने जीत दर्ज की। पिछली सरकार में वे योगी मंत्रिमंडल में बतौर आबकारी मंत्री शामिल हुए थे। इस बार भोगांव के रण में मुकाबला कड़ा था। भाजपा का कोर वोटर कहे जाने वाले लोधी वोटर में बिखराव करने के लिए यहां कांग्रेस ने भी ममता राजपूत को मैदान में उतारा था। विधानसभा सीट के जातीय गणित की अगर बात करें तो यहां सर्वाधिक 70 हजार लोधी वोटर हैं। ऐसे में ये वोटर ही हमेशा भाजपा के लिए निर्णायक रहा है। परिणाम आए तो पता चला कि लोधी वोटरों के बिखराव के लिए चली गई चाल कामयाब नहीं हो सकी। कांग्रेस से प्रत्याशी ममता राजपूत को महज 2121 वोट ही मिले सके। इससे साफ हो गया कि लोधी वोट भाजपा की ओर ही केंद्रित रहा। इसी के चलते रामनरेश अग्रिहोत्री को 97,208 वोट के साथ जीत मिली। प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी आलोक शाक्य को 92,441 वोट मिले।

Read More »

सर्पदंश से किसान की मौत, मचा कोहराम

⇒किसान ने दो पुत्र और दो पुत्रियो को छोड़ा
पुष्पेंद्र मिश्रः कुरावली/मैनपुरी। क्षेत्र के गांव मनोना में खेत पर काम करने गए किसान को सांप ने काट लिया। जिसे सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव मनोना निवासी 44 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र नत्थू सिंह शुक्रवार सुबह खेत पर काम करने गए थे। तभी काम करते समय झाड़ियों से निकले सांप ने उसे काट लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई, और वह बेहोश हो गए। परिजनों द्वारा किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया।

Read More »