लखनऊ। प्रधानमंत्री जी के समीक्षा बिन्दुओं ‘‘प्रगति’’ की समीक्षा बैठक मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें विभागवार लम्बित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गयी। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री जी द्वारा राज्य के स्तर पर कार्यवाही हेतु 354 बिन्दुओं पर निर्देश दिए गए थे जिसमें से 278 प्रकरणों का शत-प्रतिशत तथा 76 प्रकरणों का आंशिक निस्तारण किया जा चुका है। बैठक में इन्हीं 76 प्रकरणों में से राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, वन, नियोजन, खाद्य एवं रसद व आई.टी. एवं इलेक्ट्राॅनिक्स के 46 प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गयी।
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि लम्बित प्रकरणों में समयबद्ध एवं तत्परता के साथ कार्यवाही कर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूर्णतया निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि जो प्रकरण पूर्णतया निस्तारित किये जा चुके हैं, सम्बन्धित विभाग अपने स्तर पर बैठक कर पुनः समीक्षा कर लें, कि उनमें अब कोई कार्यवाही अपेक्षित नहीं है।
उन्होंने ‘‘प्रगति’’ के बिन्दुओं से सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि कृत कार्यवाही की अद्यतन स्थिति का अद्यावधिक स्टेटस नियोजन विभाग को समय से उपलब्ध कराएं ताकि उन्हें ‘‘प्रगति’’ वेब पोर्टल पर अपलोड कराया जा सके।
JAN SAAMNA DESK
महिलाएंः आत्महत्या नहीं संघर्ष करो
आंखों में सतरंगी सपने सजा कर जीवन रूपी बाग में कदम बढ़ा रहा व्यक्ति जीवनपथ पर आगे बढ़ने के बजाय मृत्यु रूपी खाई में समा जाए तो आश्चर्य की अपेक्षा आघात अधिक लगता है। आखिर अचानक कोई व्यक्ति मृत्यु को अपना कर जीवन का करुण अंत क्यों पसंद करता है?
भारतीय समाज में पुरुष जहां 64 प्रतिशत आत्महत्या करते हैं, वहीं महिलाएं 36 प्रतिशत आत्महत्या करती हैं। परंतु लेंसेट पब्लिक हेल्थ के 2017 के सर्वे के अनुसार दुनिया की जनसंख्या की गणना के अनुसार युवा और मघ्यमवर्गीय युवतियों की आत्महत्या के मामले में भारत तीसरे स्थन पर है। सोचने वाली आत यह है कि अगर भारतीय स्त्री सहनशीलता-सहिष्णुता और संघर्ष की मूर्ति कहलाती है, तब पराजय स्वीकार करके जिंदगी से स्वयं पलायन करने का कदम क्यों उठाती है?
शिक्षा और आधुनिकता के विकास के साथ महिलाओं को सपना देखने वाली आंखें मिलीं तो खुले आकाश में उड़ने के लिए पंख मिले, साथ ही आकाश भी मिला। पर उसके आजादी के साथ उड़ने वाले पंखों को काट कर बीच में तड़पने के लिए छोड़ने की सत्ता समाज ने पुरुषों के हाथों मे सौंन दी। यह भी कह सकते हैं कि पुरुषों ने अपने पास रखी। हमारा पुरुष प्रधान समाज, अनेक खामियों वाली विवाह व्यवस्था, गलत सामाजिक मूल्य, अधिक संवेदनशीलता और स्त्रियों की परतंत्रता के कारण पैदा होने वाली लाचारी एक हद तक असह्य बन जाती है। ऐसे में भयानक हताशा ही स्त्रियों केा आत्महत्या की ओर कदम बढ़ाने को मजबूर करती है।
थाॅम्सन फाडंडेशन और नेशनल क्राइम ब्यूरो के पिछले साल के आंकड़ों के अनुसार 15 से 49 साल की भरतीय महिलाओं में से 33-5 प्रतिशत घरेलू हिंसा, 8-5 प्रतिशत यौनशोषण, 2 प्रतिशत दहेज को लेकर महिलाओं ने आत्महत्या की है। भारत में संपत्ति के अधिकार से लेकर दुष्कर्म तक के कानून महिलाओें के हक में है, फिर भी देखा जाए तो महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। अध्ययन कहते हैं कि अगर अन्यायबोध हमेशा चलता रहा तो मन में घुटन सी होती रहती है। अगर यह घुटन बढ़ती रही और रही और अपनी हद पार कर गई तो महिला आत्महत्या का मार्ग अपनाती है।
जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं के बारे में बताया
कानपुर नगर। जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित प्रमुख योजनायें एवं उपलब्धियां के संबंध में बताया है कि कृषकों की आय में वृद्धि करने एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने मे औद्यानिक फसलों का महत्वपूर्ण योगदान है। औद्यानिक फसलों में प्रमुखतः फल, पुष्प व शाकभाजी फसलें आती हैं जो कि नकदी फसलें हैं तथा जिनसे कृषि फसलों की तुलना मे प्रति हे0 काफी अधिक आय प्राप्त की जा सकती है। उद्यान विभाग द्वारा कृषकों के लाभार्थ नवीनतम एवं लाभाकारी औद्यानिक तकनीकों का प्रचार-प्रसार किया जाता है तथा साथ ही कई औद्यानिक विकास योजनायें संचालित की जाती है। उद्यान विभाग में संचालित समस्त योजनायेंध्कार्यक्रम डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर (डी0बी0टी0) के माध्यम से कृषि विभाग की वेबसाइट पर कृषकों के ऑन लाइन पंजीकरण द्वारा प्रथम आवक प्रथम पावक के अधार पर क्रियान्वित किये जाते हैं। इच्छुक कृषक के स्वयं के नाम भूमि होनी चाहिए तथा सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए। पंजीकरण हेतु 3 प्रपत्रों यथा-आधार कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा अद्यतन खतौनी की आवश्यकता होती है। कृषक अपना पंजीकरण जनसुविधा केन्द्र / साइबर कैफे आदि से अथवा जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में करा सकते हैं।
Read More »फरीदाबाद के किसानों को सरकार द्वारा बढ़े अधिग्रहण मुआवजे का भुगतान 3 हफ्ते में मिलेगा, आखिरकार सरकार को झुकना ही पड़ाः संतोष शर्मा
फरीदाबाद/नई दिल्लीः उमेश सिंह। लघु सचिवालय के सामने किसान संघर्ष समिति के बैनर तले अंजरोदा एवं दौलताबाद के किसानों के धरना के चलते किसानों की अधिग्रहण जमीन के बढ़े हुए मुआवजे की लड़ाई आखिरकार हरियाणा सरकार को मांग माननी ही पड़ी।
सरकार ने किसानों को 3 हफ्ते में पेमेंट करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि पिछले 15 दिनों से लगातार चल रहे धरना प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन भारत ने खुलकर पूरा समर्थन दिया। वहीं अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने भी एकजुट होकर अपनी अहम भूमिका निभाई।
उक्त जानकारी भारतीय किसान यूनियन भारत, के हरियाणा प्रदेश प्रभारी संतोष शर्मा योगाचार्य ने देते हुए कहा कि किसानों की उक्त मांग 11 मार्च 2019 के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार सेक्टर 20,ए सेक्टर 20,बी में अधिग्रहित की गई जमीन के बढ़े हुए भुगतान को सरकार ने किसानों को देने की बात मान ली है।
भारत-अमेरिका को लक्ष्य बना कर चीन चाहता क्या है ?
भारत और चीन के बीच तनाव घटने का नाम नहीं ले रहा है। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अभी जल्दी ही रूस और ईरान की जो यात्र की है, चीन के साथ संभावित टकराव के संदर्भ में अति महत्वपूर्ण है। राजनाथ सिंह ने इस यात्र के दौरान चीन के विदेशमंत्री से स्पष्ट कहा है कि सीमा पर शांति और सुरक्षा बहुत जरूरी है। इसके लिए आपस में विश्वास होना चाहिए। किसी भी तरह का उकसाने वाला कृत्य नहीं होना चाहिए। इंटरनेशनल नियमों के प्रति सम्मान होना चाहिए। तभी कोई शांतिपूर्ण हल निकल सकता है।
जबकि चीन की हरकतों से साफ लगता है कि चीन अभी भी भारत के साथ जबरदस्ती संघर्ष पर उतारू है। पिछले काफी दिनों से चीन की यह नीति रही है कि चीन अपने दो प्रतिद्वंद्वियों अंतराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और क्षेत्रीय स्तर पर भारत को अपनी ताकत दिखाने का प्रयत्न कर रहा है। इंडिया पेसेफिक क्षेत्र में अमेरिका के बर्चस्व को चुनौती देने के लिए चीन ने तमाम मिसाइलों के परीक्षण किए हैं। जबकि भारत को चुनौती देने के लिए चीन ने लद्दाख बार्डर पर सैनिकों को तैनात कर के एलएसी पर तनाव पैदा किया है।
छत से गिरकर व्यक्ति की मौत
अमेठी। शुकुल बाजार स्थानीय थाना क्षेत्र के निहाल पुरवा पोस्ट सेवरा निवासी गुडॉन सिंह (38) की छत से गिरने से मौत हो गई।
परिवारवालों के मुताबिक गुडॉन सिंह बीती रात्रि छत पर सो रहे थे। अचानक रात्रि लगभग 3 बजे गुडॉन सिंह छत से गिर गये। आनन-फानन में परिवार वाले अस्पताल ले गए और डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले और गांव वालों में दुख का माहौल बना हुआ है।
कार्यदायी संस्थाएं गुणवत्ता के साथ समय से निर्माण कार्य करें पूरा-डीएम
जिलाधिकारी ने बैठक में मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता कार्यो की समीक्षा
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को अपनी विभागीय योजनाओं में तेजी लाने एवं कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ समय से निर्माण कार्य को पूरा करने के दिये निर्देश। साथ ही लेवर काॅलोनी मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कर उनके पिलरों पर वाॅल पेंटिंग कराकर स्वच्छता, शिक्षा व कोविड सम्बन्धी संदेशों को उकेरा जायें।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में एक-एक कर सभी विभागों के विकास कार्याें एवं उनकी विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने कार्यांे के अद्यतन प्रगति के फोटोग्राॅफ्स प्रेजेंटेशन प्रोजेक्टर के माध्यम से यथा स्थिति को जाना। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में निर्माण कराये जा रहे कुछ रेलवे ब्रिज का कार्य ठीक न होने पर उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के उप परियोजना प्रबन्धक डी.के. यादव को फटकार लगाते हुये कहा कि उन्होने विजयपुरा-मटसेना मार्ग रेलवे ब्रिज सहित लगातार कई रेलवे सेतु का मौके पर जाकर निरीक्षण किया है।
बनावटी अपहरण के प्रार्थना पत्र की हो जांच-इनवे हुसैन अंसारी
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश अमन कमेटी की एक बैठक डा. कालीचरन की अध्यक्षता में पैमेश्वर गेट पर सम्पन्न हुई। बैठक में इनबे हुसैन अन्सारी ने कहा कि थाना रामगढ़ पुलिस पीड़ित के साथ न्याय के स्थान पर सुलहनामा करने का दबाब बना रही है। विगत काफी दिनों से एक लडकी का परिवारिक विवाद उसके पति के साथ चल रहा है। महिला के पति नसीर उर्फ पप्पी के परिजनों ने लडकी पक्ष को फंसाने के उददेश्य से एक अपहरण का प्रार्थना पत्र थाना रामगढ़ में दे रखा है। जिसको लेकर पुलिस लड़की पक्ष से सुलहनामा कराना चाह रही है। जबकि न्यायालय द्वारा पीडित महिला का खाना खर्चा बाॅध दिया है। लडका पक्ष के लोग अकारण परेशान कर रहे है।
Read More »सवर्ण महासभा ने जिला अस्पताल परिसर में किया पौधारोपण
फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा ने जिला अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला अस्पताल के सीएमएस डा. आलोक कुमार शर्मा एवं समाजसेवी मयंक भटनागर ने अपने हाथों से पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा वृक्ष लगाना भी एक पुण्य काम करना के बराबर होता है। संगठन पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण कार्यक्रम चला रहा है। कार्यक्रम में डस. मुकेश कुमार चैकी प्रभारी हॉस्पीटल, धर्मपाल सिंह बबलू, प्रताप जादौन, सौरभ लहरी, शांतनु शर्मा, मयंक पचैरी, तृप्ति उपाध्याय, सहाना, संजना आदि मौजूद रही।
कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय घर संसार पर आज नवनियुक्त कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संगठक शैलेंद्र कुमार शर्मा (एडवोकेट) एवं कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप गोयल का भव्य किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने माला पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं प्रदीप गोयल को यह जिम्मेदारी दी गई है। जिससे जिले में कांग्रेस पार्टी और भी मजबूत होगी। और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस सेवा दल से जोड़ा जाएगा।
Jansaamna