Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1142)

JAN SAAMNA DESK

कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु व्यापक जनजागरूकता वैन रवाना

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फिरोजाबाद सासंद, नगर विधायक, शिकोहाबाद विधायक व जिलाधिकारी ने सूचना विभाग की एलईडी वीडीयो वैनों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु व्यापक जनजागरूकता लाने के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस वैन के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 की जन जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म दिखाकर शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचलों तक लोगों को जागरूक किया जायेगा।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के विशेष प्रयासों से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ से मंगायीं गयी दो बड़ी एलईडी वीडियो वैनों को आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख जैन मन्दिर चैराहे से फिरोजाबाद सासंद डा0 चंद्रसैन जादौन, नगर विधायक मनीष असीजा, विधायक शिकोहाबाद डा0 मुकेश वर्मा व जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर नगर व ग्रामीण अचंलों के लिए रवाना किया। यह एलईडी वीडीयो वैनें जनपद के सभी विकास खण्डों के अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को जन-जागरूक करंेंगी और जिला प्रशासन द्वारा बनायी गयी लघु फिल्म के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचने के उपायों सोशल डिस्टेंसिंग, हैण्ड वाश, मास्क एवं इम्यूनिटी को बढाये रखना आदि की जानकारी देंगी।
जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण के बचाव व प्रभावी रोकथाम के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चला रहा है। जिलाधिकारी स्वंय अपनी प्रशासनिक टीम के साथ गली, मोहल्लें व कंटेटमेंट क्षेत्रों में जा जाकर पम्पलेट वितरण कर व लाउण्डस्पीकर से लोगों को कोरोना से बचाव व सावधानियां दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी, बहुत ही आवश्यक हो तो ही घर से निकल एवं सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते हुये खूब देखा जाता है। इसी श्रृंखला में जिलाधिकारी ने जनपद को जल्द कोरोना मुक्त करने के लिए एक विशेष लघु फिल्म जिला कोविड-19 कैंपेनर हेमन्त उपाध्याय के सहयोग से बनाई गई है।

Read More »

नकारात्मकता को हटाकर सकारात्मक बनने का प्रयास करें।

फिरोजाबाद। कैला देवी मंदिर के निकट स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेंटर पर आज स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर आजादी के योद्धाओं को याद करते हुए उन्हें नमन किया ।इस अवसर पर बच्चों ने देश प्रेम से ओतप्रोत मधुर संगीत पर नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया । ध्वजा रोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। वक्ताओं ने देश को स्वतंत्र कराने में योगदान देने वाले महान हस्तियों को भावपूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेंटर की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि युवा जागृति ही भारत में जन जागृति लाएगी। युवा को दूसरों के लिए आदर्श बनना चाहिए। इसलिए हर युवा को क्रोध, हिंसा और तनाव से मुक्त हो सच्चा राष्ट्रप्रेमी बनना होगा। उन्होंने कहा कि युवा से देश की आशा हैं। सारे देश की नजर युवाओं पर टिकी है। देश में सकारात्मक परिवर्तन युवा ही कर सकते हैं। युवा के अंदर की शक्ति अगर विपरीत दिशा में चली जाती है तो वह देश के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।
खुशी बहन ने कहा कि युवा ही धरती पर स्वर्ग ला सकता है। बशर्ते उन्हें खुद में श्रेष्ठ परिवर्तन लाना होगा। अहंकार, ईष्या, आलस्य व क्रोध इत्यादि विकारों को छोडना होगा। अपने अंदर के नकारात्मकता को हटाकर सकारात्मक बनने का प्रयास करें।

Read More »

स्वतंत्रता दिवसर पर थानाध्यक्ष व समाजसेवी किये गये सम्मानित

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। चौक सर्राफा मार्केट के व्यापारियों ने थाना मूलगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव व उनकी टीम को सम्मानित किया। आपको बताते चले बिगत महीने पहले चौक बाजार मे हर नाथ राम नाथ में भीषण आग लग गई थी। पूरा परिवार फंस गया था जिला प्रशासन व फायर ब्रिगेड की वजह से पूरा परिवार बच गया। वही स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मूलगंज थानाध्यक्ष समेत नौ लोगो को सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, दीपक वर्मा, सोनू गौड़, सोनी द्विवेदी, प्रदीप मेहता, गोलू वर्मा, अमित दुबे मौजूद रहे।

Read More »

स्वाधीनता दिवस के मौके पर किया झंडारोहण

कानपुर। छावनी के बनिया बाजार क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के नेता राजकमल द्वारा झण्डा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अब्दुल शमी शाह के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फराया गया। राष्ट्रीय गान गाकर तिरंगे को सलामी दी व क्षेत्र में सभी लोगों को मिठाई बाटी गई। इस कार्यक्रम के मौके पर राजू राजू गौतम रामशंकर कश्यप विनोद कुमार जमालुद्दीन आदि क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Read More »

कानपुर प्रेस क्लब में मनाया गया आजादी का जश्न

कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब में 74 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण कर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया वही कानपुर प्रेस क्लब संरक्षक सरस बाजपेई ने बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने के लिए सभी पत्रकार भाईयो एवं शहरवासियों को दो गज की दूरी व मास्क का अवश्य उपयोग करे जिससे कि हमारे साथ साथ हमारे परिवार की रक्षा हो सके इसके साथ ही
सभी पत्रकारो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी वही कानपुर प्रेस क्लब के पधिकारियो और पत्रकार बंधुओ ने प्रेस क्लब के संरक्षक को सम्मानित किया।
इसी मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित और महामंत्री कुशाग्र पांडेय ने पत्रकारों को भी सम्मानित किया ।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुनील साहू कार्यकारिणी सदस्य दीपक सिंह, मो. इरफान सिद्दिकी,चंदन जायसवाल, इब्ने हसन जैदी, अमन तिवारी, लालू चैहान, हनुमन्त सिंह पिन्टू पत्रकार रमन गुप्ता, अखलाक अहमद, अभिषेक मिश्रा, विपिन सिंह, स्वप्निल तिवारी, फुरकान खान, बब्लू जायसवाल, निखिल गुप्ता पत्रकार मौजूद रहे।

Read More »

भाजपा जिला कार्यालय में किया गया ध्वजारोहण

हरिद्वारः मदन यादव। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आजादी के 74वें महापर्व स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। राष्ट्रगान गाया गया और राष्ट्ररक्षा का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, जिला महामंत्री आदेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अंकित आर्य, जिला मंत्री आशु चौधरी, कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, विनोद चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Read More »

सभी लोग अपने कर्तव्यो का पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें निर्वहनः जिलाधिकारी

⇒कोरोना महामारी के चलते मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का करें अच्छे से पालनः राकेश कुमार सिंह
कानपुर देहात। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 74 वें स्वतन्त्रता दिवस 15 अगस्त पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम के अन्र्तगत कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहरण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्र गान से कलेक्टेªट परिसर गुन्जायमान हो गया। उन्होने कहा कि हम सभी लोग देश को अग्रसर करने के साथ ही राष्ट्र की एकता अखण्डता की रक्षा करने की प्रतिज्ञा ले। उन्होने कहा कि 15 अगस्त के दिन देश स्वतन्त्र हुआ था और यह राष्ट्रीय पर्व है जो तिरंगे के गौरवशाली इतिहास के साथ ही हमारे अनगिनत देश भक्तों तथा अमर बलिदानियों जिन्होने जीवन भर संघर्ष कर जो स्वाधीनता हासिल कराई थी उसके महत्व, उनकी कुर्बानियों के साथ ही हमें अपने कर्तव्यों को स्मरण दिलाता है। वहीं जिलाधिकारी ने इस मौके पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों व शहीद के परिजनो राम शंकर कुशवाहा, रूबी देवी आदि को पुष्प गुच्छ व शाल आदि भेंट कर सम्मान प्रकट किया।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में आहवान किया कि देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए सभी मिलजुल कर प्रयास करेें, तथा लाईन के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी सम्मान दे, उसकी पूरी बात सुने तथा जनता का विश्वास पाने में आगे आये। उन्होने कहा कि स्वतन्त्रता के मूल्यो, भावनाओं, कुर्बानी आदि को याद कर हृदय से आत्मसात किया जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दलित पिछड़ों मजलूमों की समस्याओं को दूर कर सक्रिय भूमिका निभाये। अभिव्यक्ति धर्म व स्वतंत्रता है इसका सही तरीके से उपयोग करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते सावधानी अपनाते हुए मास्क का सही तरीके से उपयोग करना ही आवश्यक है तथा सामाजिक दूरी का पालन करने और कराने की उपस्थित सहयोगियों से अपील की। उन्होंने कहा कि कूड़ा कचरा गंदगी न फैलाये। विज्ञानी मानसिकता व सोच को आगे बढ़ाकर अपनी जिम्मेदारियों का भली भांति निर्वहन कर रचनात्मक व सकारात्मक कार्यो से राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य के प्रति संवेदनशीन रहे। देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों, देशभक्तों के जीवन मूल्यो एवं आदर्शो का स्मरण किया जाये तथा अच्छे कार्यो को सम्पादित कर महान देशभक्तों के सपनों को साकार किया जाये। उन्होने कहा कि रचनात्मक सकारात्मक कार्यो से देश व समाज आगे बढ़ता है। हमे अपने कतव्र्यो का निवर्हन पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा के साथ करना चाहिए। उन्होने आहवान किया कि अमन चैन भाईचारा आपस में मेलजोल बढ़ाने तथा विकास कार्यो के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी जनसहयोग दें। चरित्रवान, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ बने तथा संकल्पों के अनुरूप स्वयं को ढालने का प्रयास करें।

Read More »

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान ने किया ध्वजारोहण

हरिद्वार। आज ग्राम जमालपुर कलां में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर विशु कम्प्यूटर एकेडमी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रहे। ध्वजारोहण के बाद ग्राम प्रधान सुशील राज राणा ने ग्राम में साफ सफाई का संकल्प लिया और सभी उपस्थित जनों ने अपने अपने विचारों को रखा । जिसमें मुख्य रूप से जमालपुर ग्राम प्रधान सुशील राज राणा, विनय राज राणा, गुप्ता जी, विसु कम्प्यूटर एकेडमी विरजेश सिंह, सहिमा परवीन, प्रियंका प्रजापति, शिवानी प्रजापती, वैशाली रानी, स्वाति कुमारी, पंकज पाल, मंजीत कुमार, सहाना परवीन, एवम अन्य ग्राम वासी आदि उपस्थित रहे।

Read More »

कांग्रेस कमेटी की बैठक में ब्लाक संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

फिरोजाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हाथवंत ब्लॉक के गांव दुगना में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित सिंह तथा जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने ब्लॉक संगठन और क्षेत्र मे कांग्रेस की मजबूती पर बल दिया। बैठक की अध्यक्षता चैब सिंह और असर्फी लाल एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले ने किया। इस दौरान दाऊद खान, भीकम पल पथरिया, विपिन धारिया, दुष्यन्त धनगर, अनिल उपाध्याय, राजीव, राजकुमार, हजारी खा, यशपाल सिंह, अर्जुन सिंह, उदयवीर सिंह, सुनील कुमार, सुरेश चंद्र, नाथूराम आदि मौजूद रहे।

Read More »

सैलानियों की कार असंतुलित होकर नहर में गिरी, एक की मौत चार घायल

नौगढ़ः चन्दौली। स्थानीय क्षेत्र में घूमने फिरने आए दो चार पहिया वाहनों में सवार लोगों की गाड़ी आपस में अनियंत्रित होते हुए बसौली मोड़ के पास नहर में जा गिरी, जिसमें एक की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पता चला कि गाजीपुर जनपद से आए सैलानियों ने इस क्षेत्र के पिकनिक स्पॉटों पर घूमने के बाद सोनभद्र जिले के कुछ स्थानों पर घूमने के लिए नौगढ़ सोनभद्र मार्ग से जा रहे थे कि अचानक असंतुलित हुई एक कार दूसरे कार को धक्का मारते हुए दोनों नहर में जा गिरी। सूचना मिलने के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ भिजवाया।जहां चिकित्सक ने एक घायल के मौत की पुष्टि की वही चार घायलों का इलाज किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि घायल हुए आनन्द शर्मा (35 वर्ष), रामानन्द (35 वर्ष), अभिनव (30 वर्ष) व अखिलेश सिंह (26वर्ष) की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनको प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के लिए रेफर कर दिया।

Read More »