Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1154)

JAN SAAMNA DESK

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस व पीएसी बल ने की सघन काॅम्बिंग

मीरजापुरः जन सामना संवाददाता। बारिश के मौसम के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जन संवाद एवं पुलिस तथा जनता के मध्य सुदृढ़ कनेक्टविटी बनाये रखने व पुलिस के प्रति विश्वास में दृढ़ता बनाये रखने के लिए क्षेत्राधिकारी चुनार व थानाध्यक्ष जमालपुर द्वारा थाना जमालपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों शेरवा, भाईपुर, व पथरौरिया में सघन काबिंग की गयी। इस दौरान संदिग्ध सम्भावित स्थानों को सर्च करते हुए संदिग्ध गतिविधियों के बारें में धरातलीय अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की गयी। जनता से जनसंवाद कर स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी। काबिंग में चैकी प्रभारी शेरवां सहित पर्याप्त संख्या में पीएसी व पुलिस बल मौजूद रहा।

Read More »

साइबर क्राइम पुलिस थाने का किया गया उद्घाटन

मीरजापुरः सच्चिदानंद सिंह। विन्ध्यांचल परिक्षेत्र के परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस थाना का उद्घाटन विधिवत पूजन अर्चन के बाद नारियल फोड़कर पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्यांचल परिक्षेत्र द्वारा किया गया। परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद के थाना कोतवाली शहर के पुराने भवन में स्थापित किया गया है, कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत शोसल डिस्टेसिंग व गाईड लाइन का पालन करते हुए परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस थाने का भव्य उद्घाटन हुआ, इसके लिए मीरजापुर,सोनभद्र व भदोही से तकनीकी रुप से दक्ष 34 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है, जिसमे 1 निरीक्षक, 2 उपनिरीक्षक, 3 मुख्य आरक्षी, 28 आरक्षी है। इन पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध का प्रशिक्षण दिया गया है व साइबर से जुड़े अपराध की पहचान करने और आईटी एक्ट प्रावधानों का भी प्रशिक्षण दिया गया है। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम पुलिस थाने में नियुक्त पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी और उनसे कहा गया कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम के अपराध बढ़ रहे है, इसलिए आपको अपनी तकनीकी जानकारी व सहयोग से साइबर क्राइम के रोकथाम व प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रयास करना है। परिक्षेत्र के तीनो जनपद सोनभद्र, मीरजापुर व भदोही के साइबर अपराध से संबंधित मामले जैसे एक लाख या इससे अधिक की साइबर ठगी के मामले की विवेचना साइबर थाने में होगी। अंतरराज्यीय या अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध के सभी मामले, चाइल्ड पोर्नोग्राफी यानी बच्चों के अश्लील वीडियो, बाल यौन उत्पीड़न से जुड़े मामलो की सुनवाई होगी, हैकिंग, क्रिप्टो-कैरेंसी, आॅनलाइन साइबर ट्रैफिकिंग, सोशल मीडिया संबंधी अपराध से जुड़े मामले, किसी सरकारी वेबसाइट की नकल करना या उसको प्रभावित करने का मामला आदि मामले मे कार्यवाही उक्त साइबर थाने द्वारा की जायेगी।

Read More »

कानपुर निवासी आदित्य जायसवाल बने युवा क्लब के प्रदेश प्रचार सचिव

कानपुर। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मनोज कुमार जायसवाल एवं जायसवाल युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संतोष जायसवाल (राजन) व प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नन्द लाल जायसवाल के निर्देश पर एवं प्रदेश महामंत्री श्री केशव सिंह शिवहरे की संस्तुति पर (प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल युवा क्लब ) सर्वेश कुमार (विष्णु) शिवहरे ने आदित्य जायसवाल को जायसवाल युवा क्लब उ0प्र0 का प्रदेश प्रचार सचिव मनोनीत किया है। आदित्य जायसवाल को जायसवाल युवा क्लब उ0प्र0 के प्रदेश प्रचार सचिव बनाये जाने पर जायसवाल समाज से जुड़े लोगों ने आदित्य जायसवाल को बधाई दी। आदित्य जायसवाल ने बताया कि जायसवाल समाज से जुड़े युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

Read More »

नोटिस के बावजूद हो रहा निर्माण ,केडीए ने सील किया

कानपुरः अवधेश कटियार। कानपुर विकास प्राधिकरण ने पनकी स्थित ग्राम कपली के अंतर्गत आराजी जमीन पर हो रहे निर्माण को सील किया।
रमेश चन्द्र वर्मा द्वारा आराजी संख्या 301 में 1012 वर्ग फुट के क्षेत्रफल में मानचित्र के विपरीत कराया जा रहा था निर्माण जिसे सील किया गया।
वहीं इसी आराजी संख्या में मनोज द्वारा 600 वर्गफुट राजा अवस्थी द्वारा 3600 वर्गफुट तथा जितेन्द्र द्वारा 45 x50 वर्गफुट के क्षेत्रफल में निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें केडीए द्वारा विकास अधिनियम की धारा 1973 के अंतर्गत नोटिस भी जारी किया । इसके बावजूद निर्माण कारियों ने निर्माण जारी रखा जिसे प्राधिकरण ने सील कर दिया ।
इस कार्यवाही के दौरान अधिशाषी अभियंता आर आर पी सिंह, अवर अभियंता राजीव लोचन तिवारी सहित प्रवर्तन विभाग की टीम एवं क्षेत्रीय पुलिस मौजूद रही।

Read More »

कोख का एहसान…

कर गई पैदा तुझे, उस कोख का एहसान है।
सैनिको के रक्त से, आबाद हिन्दुस्तान है।
हर मोह को उसने है त्यागा, तभी तो सरहद पर आज वीर जवान है।
ममता के मोह को दबाकर, चूम लिया मस्तक तेराय
कहती है माँ तो हूँ मैं पर बाद में, बेटा पहले वतन तुम्हारा।
झुक गया है देश उसके, दूध के सम्मान मेय
पुत्र मोह त्याग कर जिसने, हमें वीर दिया।
चाहती हूँ आसुओ से, पाव उसकी पखार दूं
ए शहीद की माँ, आ मैं तेरी आरती उतार लू ।
कर गईं पैदा तूझे, उस कोख का एहसान है
सैनिकों के रक्त से, आबाद हिन्दुस्तान है।


-श्वेता सिंह
ग्राम-मेदनीपूर
गाजीपुर

Read More »

नोडल अधिकारी ने गजनेर अस्पताल का किया निरीक्षण

कानपुर देहात । अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्यौगिक विकास एवं आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स / जनपद नोडल अधिकारी आलोक कुमार-प्रथम व जनपद कोविड नोडल अधिकारी / विशेष सचिव, कृषि उत्पादकता आयुक्त शाखा अनुराग पटेल, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह आदि ने गजनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बने अस्थाई कोविड-19 एल-1 अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एक- एक आवश्यक बिंदुओं की गहनता से जायजा लिया तथा उसे पूर्ण किए जाने का भी निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने एल-1 अस्पताल में वेंटीलेटर न उपलब्ध होने पर सीएमओ पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि यहां पर एक-दो वेंटीलेटर अवश्य उपलब्ध रहे तथा आवश्यकता पडने पर उपयोग किये जाये। उन्होंनेे कहा कि इसमें जो भी मरीज रहे, उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो यह विशेष रुप से ध्यान रखा जाये। उन्होंने सफाई कर्मियों तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को चक्रानुसार ड्यूटी लगाए जाने का निर्देश दिया तथा उन्हें अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सजग व मुस्तैद रहने को कहा।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी को अपस्ताल प्रभारी चिकित्सक डा0 भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि कुल 13 कोरोना पाजिटिव मरीज भर्ती है उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है सबको समय से दवा, खाना आदि उपलब्ध कराया जाता है तथा साफ सफाई ठीक तरह से करायी जाती है। नोडल अधिकारी ने कहा कि यहां रहने वाले मरीजों की इलाज की व्यवस्थाओं के साथ-साथ उन्हें भोजन, पानी, आवश्यक सामानों की उपलब्धता रहेगी।

Read More »

बर्रा क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक

⇒आवारा जानवरों से हर रोज तमाम लोग होते हैं घायल!
कानपुरः अर्पण कश्यप। बर्रा क्षेत्र में आवारा जानवरों का आतंक देखने को मिल रहा है और हर रोज लोगों के चुटहिल होने के मामले प्रकाश में आते रहते हैं। आज की बात करें तो क्षेत्र के कर्रही इलाके में सड़क पर पड़े कचरे को खाने के लिये साँड़ और गाय आपस में लड़ रहे थे इस दौरान पास ही में खेल रहे दो बच्चे उनकी चपेट में आ गये और दो बच्चे चुटहिल हो गये।
बच्चों के नाम 10 वर्षीय विशाल व 1 वर्ष की सृष्टि बताये गये हैं दोनों को गंभीर चोटे आयी हैं। दोनों बच्चों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
क्षेत्रीय लोगों की माने तो घरों में पालतू गायों से दूध निकाल कर अवारा छोड़ देते हैं जो कि सड़कों पर अराजकता फैलाती हैं और घूम घूम कर लोगो को चुटहिल करतीं हैं। कई मामले ऐसे भी प्रकाश में आये हैं जिनमें गाय मालिकों से शिकायत की तो वो लड़ने झगड़ने पर उतारू हो गये।

Read More »

स्ट्रांग इम्यूनिटी ही कोरोना की वैक्सीन विषयक हुई चर्चा

आगराः जन सामना ब्यूरो। यदि आप कोरोना को मात देना चाहते हैं तो अपने इम्यूनिटी को स्ट्रांग करें । जिसके लिए हमें ना केवल इम्यूनिटी के बढ़ने के साधन को दिमाग में रखना होगा बल्कि उन चीजों को को भी अपने ध्यान में रखना होगा जिनसे इम्यूनिटी वीक होती है यह चर्चा चल रही थी वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट के साप्ताहिक कार्यक्रम आपके सवाल हमारे जवाब में जिसमें अध्यक्ष प्रतिभा जिन्दल ने इम्यूनिटी को कोरोना की वैक्सीन बताया।
न्यूट्रीशनिस्ट पायल सेठ ने अदरक, हल्दी, दालचीनी, कालीमिर्च, शहद, नींबू के साथ साथ प्राॅपर शेड्यूल व डाइट को भी इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक बताया।
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विनीता ने, चाय कहां तक नुकसानदायक है विषयक अपने प्रश्न के माध्यम से जाना तो बताया गया कि चाय अपने जीवन में जहर का काम कर रही है वहीं एस्ट्रोलाॅजर हिमाशु अग्रवाल ने हैल्दी ड्रिंक्स कहां तक कारगर है इस विषय में जाना।

Read More »

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बेतहासा वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में लगातार की जा रही बेतहासा वृद्धि के विरोध में बर्रा-8 स्थित चौ राम गोपाल यादव चौराहा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी में मोटर साइकिल लादकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने अपने हांथों में योगी-मोदी इस्तीफा दो…जब से भाजपा आई है कमरतोड़ महंगाई है… आदि नारे लिखे तख्तियां अपने अपने हांथों में लिये थे।
इस मौके पर चौ संतोष यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों ने आम जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बेतहासा वृद्धि के कारण दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हो रही है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के वावजूद देश में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कमी करने के वजाय केन्द्र सरकार महंगे दामों में बेंचकर महंगाई को बढ़ावा दे रही है।

Read More »

छोटे व मझोले समाचारपत्रों को विशेष पैकेज जारी करे केन्द्र सरकारः चन्दोला

⇒वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
⇒छोटे व मझोले समाचारपत्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा
⇒छोटे व मझोले समाचारपत्रों को विशेष पैकेज देने की मांग की
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। एसोसिएशन आॅफ स्माल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स आॅफ इण्डिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज एसोसिएशन के मुख्यालय में वीडियो कान्फ्रेन्स के द्वारा सम्पन्न हुई।
बैठक में आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अध्यक्षों/सदस्यों ने भाग लिया। ज्ञातव्य है कि कोराना के संक्रमण के कारण घोषित किये गये लाॅकडाउन के चलते जयपुर, राजस्थान में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्थगित कर दी गई थी। आज आयोजित बैठक में नेशनल काउंसिल की पिछली मीटिंग की रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई गई। सभी पदाधिकारियों ने ने पिछली कार्यवाही की पुष्टि की।
इसके बाद कई सदस्यों ने डी ए वी पी व आर एन आई से सम्बन्धित समस्यायें एक-एक कर बताईं। इस पर उन्हें समस्याओं के बारे में समाधान का तरीका बताया गया। वीडियो कांफ्रेसिंग में शामिल में सदस्यों ने कोरोना के कारण घोषित किये गये लाॅकडाउन की अवधि के दौरान प्रभावित हुए छोटे व मझोले समाचारपत्रों की क्षतिपूर्ति के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों से विशेष पैकेज की मांगने की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष रखी। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव दत्त चन्दोला ने कहा कि छोटे व मझोले समाचारपत्रों पर पनपे संकट को दूर करने के लिये विशेष पैकेज जारी करने की मांग करता हूं व इस बावत केन्द्र सरकार से पत्राचार कर समस्या का समाधान करने की मांग करूंगा।

Read More »