Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1184)

JAN SAAMNA DESK

….और जब गंगा बैराज की सीढ़ियों पर चढ़ते समय फिसले मोदी जी।

कानपुरः ब्यूरो। अटल घाट पर गंगा नदी में यात्रा के बाद सीढ़ियां चढ़कर ऊपर घाट की ओर जाते समय बीच सीढ़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पैर फिसल और वह गिर पड़े। इस दौरान पीछे चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें संभाला तो वह खुद ही उठ गए। इसके बाद सावधानी पूर्वक सीढियां चढ़कर घाट पर पहुंचे।
बताते चलें कि जिस सीढ़ी पर पैर फंसने की वजह से प्रधानमंत्री फिसल गए। पता चला कि इसी सीढ़ी पर पिछले दिनों निरीक्षण के लिए आने वाले करीब आधा दर्जन अधिकारी भी गिर चुके हैं। इस सीढ़ी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने शुक्रवार रात चर्चा की थी। इस बारे में कमिश्नर सुधीर एम बोबडे ने बताया कि शुक्रवार रात ही एसपीजी को बता दिया गया था कि अटल घाट पर एक सीढ़ी ज्यादा ऊंची है। एसपीजी ने प्रधानमंत्री को भी सीढ़ी की स्थिति से अवगत करा दिया था। लेकिन सुधार नहीं किया गया। जिम्मेदार अधिकारी यह चर्चा करते रहे कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं, इसके लिए निर्माण एजेंसी से बात करके जांच कराई जाएगी और सीढ़ियों को तोड़ा जाएगा।

Read More »

पीएम साहब आ रहे हैं…

शहर की वीआईपी रोड के दोनों तरफ खड़े हरे वृक्षों की टहनियों को काट-छांट दिया गया। रात्रिकालीन प्रकाश के लिये रोड के दोनों ओर लगी लाइटों को आननफानन में ठीक करने में रात-दिन एक कर दिया गया। दीवारों पर मन मोहक पेंटिंग बना दी गईं। सड़क को अवरोधक मुक्त करने का फरमान भी जारी हो गया। रोड को गड्ढामुक्त करके चमाचम कर दिया गया। सड़क के आस-पास जहां कूड़े-कचरे का अम्बार दिखता था उसे छिपाने की जुगाड़ ढूंड़ ली गई। वीआईपी रोड पर पड़ने वाले सभी चैराहों के यातायात संकेतों को भी ठीक कर दिया गया। रोड के दोनों तरफ जमे अतिक्रमण को साफ कर दिया गया।

Read More »

नए भारत में पुलिस की छवि की चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस नए भारत की परिकल्पना की है, उसमें पुलिस का चेहरा बदलना बड़ी चुनौती है। समूचा देश इस वक्त महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए आंदोलित है। खासकर बलात्कार और हत्या के बढ़ते अपराध पुलिस के रवैये की व्यापक आलोचना का आधार बने हैं। प्रधानमंत्री ने पुणे में आयोजित देश भर के पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के 55वें वार्षिक सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया है कि महिलाओं के प्रति सुरक्षा का भाव जगाने वाली पुलिसिंग होनी चाहिए। पुलिस को अपने कामकाज और रवैये में भी बदलाव लाना चाहिए। यह एक संयोग ही है कि जिस वक्त हैदराबाद से उन्नाव तक की पुलिस कठघरे में खड़ी है, उसी वक्त पुणे में यह सम्मेलन हुआ है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री दोनों ने पुलिस सुधार की जरूरत को रेखांकित किया है। पूरे देश के पुलिस तन्त्र में शामिल अधिकारियों, पुलिस एकेडमियों को बिना वक्त गवाएं अपनी छवि बदलने की प्रभावी पहल करनी होगी। आज के भारत में पुलिसिंग की यह मौजूदा सूरत किसी हाल में स्वीकार नहीं हो सकती है। भारत की सिविल सोसाइटी अब अपराध के खिलाफ सामूहिक तौर पर सड़क पर उतरने लगी है। वह भयमुक्त माहौल और त्वरित न्याय की उम्मीद रखती है। उसे संविधान में यह सब गारंटियां दी गई हैं। ऐसे में न सिर्फ देश के राजनीतिक तन्त्र को ही संवेदनशील होना पड़ेगा, वरन अदालतों के भी सचेत होने का यही सही वक्त है। पीड़ित का पहला वास्ता पुलिस से है और यदि पहले ही कदम पर उसे मदद की जगह दुत्कार और अपमान मिलेगा तो मुश्किलें बढ़ना तय है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में पुलिस की छवि कैसी है? यह किसी से छिपा नहीं है। जिस दिन प्रधानमंत्री ने पूणे में पुलिस में सुधार की नसीहत की, ठीक उसी दिन भारत के गृह मंत्रालय की एक सर्वे रिपोर्ट ने पुलिस को आइना दिखाया है। यह सर्वे रिपोर्ट पुलिस को समग्रता के साथ सोचने के लिए अवश्य विवश करेगी।

Read More »

हत्यारोपियों को बचने का पूरा मौका दे रही सजेती पुलिस!

⇒थाना प्रभारी व जाँच अधिकारी के अनुसार हत्यारोपी के आत्म समर्पण की तारीख अलग अलग।
⇒जाँच अधिकारी ने मृतक के बेटे से कहा कि आला कत्ल बरामद करवाओ।
⇒आरोपी की रिमाण्ड लेने से बचती दिख रही सजेती पुलिस।
⇒जाँच अधिकारी अलख निरंजन की भूमिका पर परिजनों ने उठाये सवाल।
कानपुरः जन सामना ब्यूरो। सजेती थाना क्षेत्र का एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें पीड़ित परिजनों ने पुलिसिया कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाया है और आरोपियों को बचाने का आरोप स्थानीय पुलिस पर लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कानपुर के बर्रा-6 निवासी राज कुमार सिंह अपने गांव कोहरा पारिवारिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गये थे। इस दौरान गांव निवासी सुशील सिंह उन्हें अपने साथ ले गया और अपने घर में मरणासन्न कर दिया। मरणासन्न हालत में राज कुमार को पहले कानपुर के हैलट अस्पताल में भरती करवाया और स्थिति बिगड़ती देख बाद में लखनऊ स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान 27 नवम्बर 2019 को राज कुमार सिंह की मौत हो गई। सूचना पाकर लखनऊ पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

Read More »

अभिव्यक्ति-2019ः ‘‘प्रजातन्त्र में मतदान महत्वपूर्ण है।’’ विषयक प्रतियोगिता आयोजित

कानपुरः स्वप्निल तिवारी/मयंक सैनी। आज क्राइस्ट चर्च काॅलेज में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘‘अभिव्यक्ति-2019’’ के अवसर पर एप्टेक एविएशन एण्ड हाॅस्पिटेलिटी एकेडमी के तत्वावधान में छात्र व छात्राओं को केबिन क्रू, इन फ्लाइट सर्विसेज, सिक्यूरिटी, कार्गो आदि क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी संस्थान की वरिष्ठ फैकल्टी अरवा भाई मोमिन व संस्थान के ही विशाल विश्नू के द्वारा प्रदान की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डाॅ0 सैमुअल दयाल के करकमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात ‘‘प्रजातन्त्र में मतदान महत्वपूर्ण है।’’ विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 17 छात्र-छात्राओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और मतदान के पक्ष-विपक्ष में अकाट्य तर्क प्रस्तुत किये। वाद-विवाद प्रतियोगिता में अंकुर कनोडिया ने प्रथम स्थान, सहस्त्रांशु मिश्रा ने द्वितीय स्थान व राइना बहाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मण्डल में प्रो0 नलिन कुमार श्रीवास्तव, डाॅ0 सर्वेश प्रताप सिंह व डाॅ0 आशुतोष सक्सेना रहे।

Read More »

भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ बहनों का सामूहिक विवाह समारोह

कानपुरः लक्ष्मी तिवारी। माँ शारदा सेवा संस्थान के तत्वावधान में एवं रजत श्री फाॅउंडेशन के सानिध्य में सर्वजातीय सर्वधर्म का विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन मुख्यमंत्री विवाह योजना अन्तर्गत बैकुण्ठपुर स्थित श्री सुधांशु जी आश्रम में किया गया। इस समारोह में संस्था ने 61 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया। बैंड बाजा और आकर्षक आतिशबाजी के बीच बारातियों पर पुष्प वर्षा के साथ नाच गाने के माहौल ने सभी को अचंभित कर दिया मौका। वर पक्ष के लोग एक साथ बारात लेकर पहुँचे थे इसके बाद एक साथ सभी जोड़ों का जयमाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में पहुँचे हजारों अतिथियों ने वर-वधुओं को मंच पर शुभाशीष दिया। मंगल गीतों से गुंजायमान प्राँगण में परियों की तरह सजी बेटियों की छवि को देखते ही बन रहा था। हर्षोल्लास भरे माहौल में सभी जोड़ों ने जीवन भर साथ निभाने वाले वादे साथ जन्म जन्म के लिये सात फेरों के पावन बंधन में बंधकर, नवदम्पत्तियों ने एक दूसरे का हाँथ थाम लिया। तत्पश्चात कानपुर बेस्ट कपल अवार्ड, महिला सम्मान समारोह का भी आयोजन हुआ। संरक्षक एवं स्वागताकांक्षी रजत श्री फाॅउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह व महामंत्री दीप्ति सिंह एडवोकेट ने समारोह में आये गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि नीलिमा कटियार सहित आये हुये विशिष्ट अतिथियों ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुये मंगल भविष्य की कामना की।

Read More »

पीएम आगमन से पहले सी एम ने बैठक स्थल व आगन मार्ग का किया निरीक्षण

कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने आज शहर का भ्रमण कर उन स्थलों, रुट का निरीक्षण किया, जहाँ भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी बैठक करेंगे एवं जिस रुट से उनका आवागमन हो सकता है। भ्रमण के पश्चात सी एस एक के सभाकक्ष में उन्होंने वरिष्ठ प्रशानिक अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि यातायात का डाइवर्जन इस प्रकार किया जाय कि आम जनता को कम से कम कठिनाई हो। शहर को निरंतर साफ रखा जाये। खाली प्लॉट्स से कूड़ा नियमित हटवाया जाये। नदी से जलकुम्भी सहित सभी प्रकार की गंदगी को हटाया जाये। रुट वाले रोड से ब्रेकर हटाएं जाये। नगर पेंटिंग के कार्य को और तेजी से कराया जाये। प्रतिबंधित प्लास्टिक को कदापि प्रयोग में न लाएं।
इस अवसर मंन्त्री नीलिमा कटियार, मेयर प्रमिला पाण्डेय, मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, प्रमुख सचिव मनोज सिंह, मंडलायुक्त सुधीर एम बोबडे , विशेष सचिव मुख्यमंत्री सुरेंद्र सिंह, एडीजी प्रेम प्रकाश, आई जी मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी विजय विस्वास पंत, एसएसपी अनंत देव, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Read More »

अलायंस एयर ने गुवाहाटी से दीमापुर और इम्फाल के लिए उड़ान भरी

नई दिल्ली। एयर इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एलायंस एयर ने आज भारत सरकार के अधीन क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना उड़े देश का आम नागरिक, आरसीएस उड़ान के तहत असम की राजधानी गुवाहाटी से नागालैंड के सबसे बड़े शहर दीमापुर और मणिपुर की राजधानी इंफाल के बीच अपनी पहली उड़ान संचालन को झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे यह इस स्कीम का 236वां रूट बन गया। उद्घाटन समारोह के दौरान मणिपुर के माननीय मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह, मणिपुर सरकार के मंत्री (पीएचईडी) लोसिड़ीखो, टूरिज्म कॉरपोरेशन ऑफ मणिपुर लिमिटेड के चेयरमैन डॉ. सपम रंजन सिंह और एयर इंडिया तथा एयर एलायंस के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
दीमापुर से इम्फाल के लिए उड़ान सेवाएं क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मांग रही हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 27 अगस्त, 2019 को नई दिल्ली में नागालैंड के राज्यपाल आर.एन. रवि के साथ अपनी बैठक के दौरान इस क्षेत्र में उड़ान संचालन शुरू करने का आश्वासन दिया था। यह उत्तर पूर्वी भारत में एक मजबूत हवाई नेटवर्क स्थापित करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक और कदम को चिह्नित करता है। अब तक मात्र 200 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लोगों को मणिपुर के इंफाल तक पहुंचने के लिए नागालैंड के दीमापुर से बस से 7 घंटे का सफर तय करना पड़ता था। इस रूट की स्थापना के साथ, अब लोग दीमापुर से हवाई मार्ग से 50 मिनट में इम्फाल की यात्रा कर सकते हैं और देश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ गुवाहाटी से भी हवाई संपर्क प्राप्त कर सकते हैं। यह उड़ान इम्फाल से कनेक्टिविटी के पहले वैकल्पिक विकल्प की स्थापना को चिह्नित करती है, क्योंकि अभी तक, इम्फाल भारत के रेलवे नेटवर्क के साथ नहीं जुड़ पाया है।

Read More »

फोटो प्रभाग ने राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों की घोषणा की

नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत फोटो प्रभाग, प्रेस सूचना ब्यूरो ने 8वें राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं।
प्रभाग हर साल फोटोग्राफी के माध्यम से कला, संस्कृति, विकास, विरासत, इतिहास, जीवन, लोक, समाज और परंपरा जैसे देश के विभिन्न पहलुओं को बढ़ावा देने के लिए और पेशेवर और अमेचर फोटोग्राफरों को प्रोत्साहित करने के लिए ये पुरस्कार प्रदान करता है।
राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार को तीन श्रेणियों – लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, व्यावसायिक फोटोग्राफरों के लिए पुरस्कार और अमेचर फोटोग्राफरों- में पुरस्कृत किया जाता है।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए रु. 3,00,000/- का नकद पुरस्कार दिया जाता है।
व्यावसायिक फोटोग्राफरों के लिए इस वर्ष की थीम ‘जीवन और जल’ है। व्यावसायिक श्रेणी के तहत पुरस्कार 1,00,000 /- रुपये के नकद पुरस्कार के साथ एक ‘वर्ष का व्यावसायिक फोटोग्राफर’ पुरस्कार और 50,000/ – रु. प्रत्येक के नकद पुरस्कार के साथ पांच विशेष उल्लेख पुरस्कार हैं।
अमेचर फोटोग्राफरों के लिए इस वर्ष की थीम भारत की सांस्कृतिक विरासत है। अमेचर श्रेणी के तहत पुरस्कारों में एक 75,000/- के नकद पुरस्कार के साथ ‘वर्ष का अमेचर फोटोग्राफर’ का पुरस्कार और 30,000/- के नकद पुरस्कार के साथ पाँच विशेष उल्लेख पुरस्कार हैं।

Read More »

Etawah:उन्नाव रेप काण्ड के विरोप में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

इटावा, राहुल तिवारी। जनपद में आज समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अंशुल यादव तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ शास्त्री चौराहे पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए और पुलिस प्रशासन योगी सरकार के नारे भी लगाए। इस अवसर पर अंशुल यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और जो लोग इस घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। जब से यह सरकार उत्तर प्रदेश में आई है तब से लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले कभी भी बलात्कार लूट हत्या जैसे मामले सामने नहीं आए हैं और यही वजह है कि इसलिए ऐसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए इस सरकार का पूरी तरह से हाथ हैं। हम चाहते हैं कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं इस प्रदर्शन में इटावा जिला अधिकारी की गाड़ी भी फस गई जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद जिलाधिकारी की गाड़ी को बाहर निकाला वहीं धरना दे रहे सपा कार्यकर्ताओं से सदर एसडीएम सिद्धार्थ में भी मुलाकात की और उनसे धरना खत्म करने की गुजारिश की वहीं इस मामले के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरने को खत्म किया ।

Read More »